Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Atul Manavके बाद अब Kanpur के Nishant Tripathi ने इस दुनिया को कहा अलविदा, सुसाइड नोट को पढ़कर रो पड़ी ‘ममता’

Atul Manavके बाद अब Kanpur के Nishant Tripathi ने इस दुनिया को कहा अलविदा, सुसाइड नोट को पढ़कर रो पड़ी ‘ममता’

कानपुर के रहने वाले निशांत त्रिपाठी ने पत्नी की प्रताड़ना से आहत होकर मुम्बई स्थित एक होटल के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी, मरने से पहले उन्होंने सुसाइड नोट लिखा, जिसमें पत्नी और उसकी मौसी को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया।

by Vinod
08/03/2025

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। भारत में पति-पत्नी की रिश्ता बहुत पवित्र माना जाता है। पत्नियां अपने पतियों के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहती हैं। पर पिछले कुछ सालों से पति-पत्नी के रिश्ते में खटास के मामले बहुत तेजी से बड़े हैं। पत्नियों की प्रताड़ना से आहत होकर पति फांसी के फंदे पर झूल रहे हैं। आगरा के अतुल मानस के बाद अब कानपुर के फिल्म निर्माता निशांत त्रिपाठी ने मुंबई के विले पार्ले इलाके स्थित होटल के कमरे में फांसी के फंदे पर लटकर आत्महत्या कर ली। मौत को चुनने से पहले निशांत त्रिपाठी ने एक सुसाइड नोट लिखा। जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी अर्पूवा पारीक और उसकी मौसी को जिम्मेदार ठहराया है।

कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

कानपुर निवासी निशांत त्रिपाठी फिल्म निर्माता था। निशांत त्रिपाठी की शादी अर्पूवा के साथ हुई थी। शादी के बाद से पत्नी पति को प्रताड़ित करने लगी। जेल भिजवाने की धमकी दी। जिससे आहत होकर निशांत ने 28 फरवरी को मुम्बई स्थित एक होटल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मृतक निशांत त्रिपाठी का सुसाइड नोट सामने आया है। उसने सुसाइड से पहले अपनी कंपनी की वेबसाइट पर अपलोड किया था। इसे पासवर्ड से सुरक्षित भी किया गया था। सुसाइड नोट में निशांत ने बहुत कुछ लिखा है।

निशांत त्रिपाठी ने अपने सुसाइड नोट में लिखा—

निशांत त्रिपाठी ने अपने सुसाइड नोट में लिखा, जब तक आप इसे पढ़ेंगे, तब तक मैं चला जाऊंगा। अपने अंतिम पलों में, मैं आपसे (पत्नी अपूर्वा) हर उस चीज के लिए नफरत कर सकता था जो हुई। लेकिन मैं नहीं करता। इस पल के लिए मैं प्यार को चुनता हूं। मैंने तब आपसे प्यार किया था। मैं अब भी आपसे प्यार करता हूं। और जैसा कि मैंने वादा किया था, यह फीका नहीं पड़ने वाला है। निशांत की मौत के बाद से सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर वायरल है। बेटे की मौत पर मां ने बहू और उसकी मौसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

RELATED NEWS

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वासियों को मिलेगी सौगात, लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी हाईटेक ई-बसें

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वासियों को मिलेगी सौगात, लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी हाईटेक ई-बसें

August 10, 2026
Kanpur gangrape case,

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

January 12, 2026

आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

पुलिस के मुताबिक नोट में निशांत ने पत्नी अपूर्वा पारीख और पत्नी की मौसी प्रार्थना मिश्रा पर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि निशांत 3 दिन तक होटल में था। सुसाइड से पहले उसने रूम के बाहर ’डू नॉट डिस्टर्ब’ बोर्ड लगाया था। पुलिस के मुताबिक कई घंटे बीतने के बाद रूम में कोई एक्टिविटी नजर नहीं आई। इसके बाद होटल स्टाफ ने मास्टर चाबी से गेट खोलकर देखा था। निशांत फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने बताया कि निशांत की मां नीलम चतुर्वेदी ने बहू अपूर्वा पारीख और प्रार्थना मिश्रा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

बहू से पूरा परिवार त्रस्त

निशांत की मां नीलम चतुर्वेदी समाज सेविका हैं। परिवार में पति सुमनराज त्रिपाठी और बेटा निशांत  थे। निशांन की मां ने बताया बेटे की शादी 3 साल पहले 9 फरवरी, 2022 को कैंट त्रिवेणी नगर निवासी अपूर्वा पारीक से हुई थी। शादी के बाद से ही अपूर्वा ने निशांत के साथ ही पूरे परिवार को टॉर्चर करना शुरू कर दिया था। बहू से पूरा परिवार त्रस्त हो गया था। बेटा मुंबई में रहकर फिल्म प्रोडक्शन का काम करता था, लेकिन शादी के बाद से कानपुर शिफ्ट हो गया। इसके बाद भी विवाद नहीं रुका। निशांत परेशान होकर मुंबई चला गया।

एक फिल्म रिलीज होने वाली थी

निशांत की मां ने बताया, 28 फरवरी दोपहर 1ः30 बजे मेरे पास मुंबई पुलिस से फोन आया कि आपके बेटे ने मुंबई के एक होटल में फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने के बाद पूरा परिवार लखनऊ से फ्लाइट से मुंबई रवाना हुआ। 2 मार्च को शव का पोस्टमॉर्टम हुआ, फिर मेरी बेटी प्राची ने अपने बड़े भाई की अंतिम संस्कार किया। निशांत की हाल में एक फिल्म रिलीज होने वाली थी, इसको लेकर वह बहुत की खुश था।

अपूर्वा तलाकशुदा

निशांत की मां ने बताया, शादी के बाद पता चला कि अपूर्वा तलाकशुदा है। फिर भी हम लोगों ने उसे अपना लिया था। हमने उसे कानपुर वाले घर में ऊपर का पोर्शन दे दिया था। उसे सप्ताह में एक-दो बार बड़े होटल में खाना खाना और शॉपिंग करने का शौक था। मेरा बेटा कुछ माह तक तो उसकी ये जरूरतें पूरी करता रहा। कभी-कभी मना कर देता तो वह धमकी देती कि अगर लेकर नहीं चलोगे तो हाथ की नस काट लूंगी मेरा बेटा डर से उसे ले जाता। फिर वह यहां से मुंबई चली गई। यहां उसने उसे और अधिक परेशान करना शुरू कर दिया।

और 50 लाख रुपए मांगे

मां ने बताया कि झगड़े से तंग आकर बेटे ने बहू को मायके जाने को कहा। बहू अपने घर त्रिवेणी नगर कैंट में चली गई। 22 जनवरी, 2024 को मेरा बर्थडे था। अपूर्वा आई, फिर यहीं रुक गई। यहां भी मेरे बेटे ने उसके साथ रहने से इनकार कर दिया। फिर वह मुंबई चला गया। अपूर्वा ने मेरे बेटे को खोजना शुरू कर दिया। मेरा बेटा मुंबई चला गया और छिपकर रहने लगा। उसने अपना नंबर बदल दिया था। अपूर्वा मुंबई मेरे बेटे के ऑफिस पहुंच गई। अपूर्वा और उसके परिवार वालों ने कोर्ट के बाहर ही सेटलमेंट करने को कहा और 50 लाख रुपए मांगे।

मेरे बेटे को टॉर्चर किया

निशांत की मां का आरोप है कि बहू ने बेटे को धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दोगे तो तुमको और तुम्हारे पूरे परिवार को जेल भिजवा देंगे। नीलम चतुर्वेदी ने बताया कि अपूर्वा की मौसी प्रार्थना मिश्रा मेरे साथ संस्था में काम करती है। प्रार्थना भी अपूर्वा के साथ मिल गई। उसने मुझे और मेरे बेटे को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। प्रार्थना मेरे बेटे को फोन करके मानसिक यातनाएं देती। मेरा बेटा उसे मौसी कहता था। इसके बाद भी उसने मेरे बेटे को टॉर्चर किया।

उत्पीड़न का आरोप लगाकर आत्महत्या

बता दें कि कुछ दिन पहले ही आगरा के मानव नाम के युवक ने पत्नी पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इससे पहले एआई इंजीनियर अतुल सुभाष ने एक वीडियो बनाकर सुसाइड कर लिया था। अतुल सुभाष ने अपनी पत्नी निकिता सिंघानिया पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। अब निशांत त्रिपाठी के सुसाइड ने सबको हैरान कर दिया है। बता दें, जीवन अनमोल है. किसी को भी किसी भी कारण हताशा, निराशा या डिप्रेशन हो तो कोई भी गलत कदम उठाने से पहले सरकार के हेल्पलाइन नंबर $91 9630899002, $91 7389366696 पर संपर्क करें।

Related Posts

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वासियों को मिलेगी सौगात, लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी हाईटेक ई-बसें

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वासियों को मिलेगी सौगात, लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी हाईटेक ई-बसें

August 10, 2026
Kanpur gangrape case,

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

January 12, 2026
Banaras Kanpur

वर्दी पर दाग: दारोगा की मौजूदगी में छात्रा से दरिंदगी, शिकायत लेकर पहुंचे भाई को पुलिस ने खदेड़ा!

January 7, 2026
Kanpur

दारोगा के बेटे की ‘नशे वाली चूक’: हिस्ट्रीशीटर का घर समझ क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष के घर फोड़ दिया बम!

December 15, 2025
Kanpur, Unnao, Y-shaped bridge

कानपुर-उन्नाव को जोड़ने वाले Y-आकार पुल को ₹730 करोड़ की मंजूरी, 10 साल का इंतज़ार ख़त्म!

December 4, 2025
Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

November 30, 2025
कुछ ऐसी है पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की कहानी, जिनके हाथों पर रही कांग्रेस के ‘पॉवर हाउस’ की चाबी

कुछ ऐसी है पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की कहानी, जिनके हाथों पर रही कांग्रेस के ‘पॉवर हाउस’ की चाबी

November 29, 2025
बोला ‘आई लव यू’ और किया बैड टच तो एक्स गर्लफ्रेंड का बदलापुर, दांतों से काट डाली इश्कबाज युवक की जीभ

बोला ‘आई लव यू’ और किया बैड टच तो एक्स गर्लफ्रेंड का बदलापुर, दांतों से काट डाली इश्कबाज युवक की जीभ

November 18, 2025
जानें कैसे पकड़ी गई दिब्यांशी, 8 करोड़ की लुटेरी दुल्हन ने 2 दरोगा-2 बैंक मैनेजर समेत इन रईसों का किया शिकार

जानें कैसे पकड़ी गई दिब्यांशी, 8 करोड़ की लुटेरी दुल्हन ने 2 दरोगा-2 बैंक मैनेजर समेत इन रईसों का किया शिकार

November 18, 2025
पुरुषों में नपुंसकता की समस्या में जबरदस्त बढ़ोतरी, डॉक्टर्स ने बताई इसके पीछे की ये खतरनाक ‘बीमारी’

पुरुषों में नपुंसकता की समस्या में जबरदस्त बढ़ोतरी, डॉक्टर्स ने बताई इसके पीछे की ये खतरनाक ‘बीमारी’

November 9, 2025
Next Post
आखिर एसडीएम ने ऐसा क्या किया, जिसके कारण किसान ने खुद को लगाई आग, पुलिस-प्रशासन के फूले हाथ-पांव

आखिर एसडीएम ने ऐसा क्या किया, जिसके कारण किसान ने खुद को लगाई आग, पुलिस-प्रशासन के फूले हाथ-पांव

worst travel experience in caracas

International news : 60 देशों में घूमी ब्रिटिश महिला लेकिन इस एक देश जाने की तौबा ! कहा "अब कभी नहीं जाऊंगी"

who should avoid watermelon

watermelon side effect : तरबूज़ सेहत से भरपूर लेकिन हर किसी के लिए नहीं जानिए कौन और कब इसे खाने से बचें

POPULAR POST

Dhirendra Shastri Apology: भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, बोले- हम खुद ठाकुर जी के भक्त हैं

Dhirendra Shastri Apology: भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, बोले- हम खुद ठाकुर जी के भक्त हैं

November 2, 2026
Delhi AQI Today: दिवाली से पहले ही ज़हरीली हुई दिल्ली की हवा,कई इलाकों में स्थिति हुई गंभीर

Delhi AQI Today: दिवाली से पहले ही ज़हरीली हुई दिल्ली की हवा,कई इलाकों में स्थिति हुई गंभीर

November 1, 2026
Odisha Landslide Deaths

Odisha Disaster : भूस्खलन से 4 की मौत, 12 लापता, गंजाम के गांव में मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश जारी

October 31, 2026
Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

November 2, 2026
Amit Shah UP Election 2027

UP Politics : किसने दिया मिशन-2027 का मंत्र, बोले- नाराजगी भूलिए, तीसरी बार बनाइए भाजपा सरकार

October 31, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India