Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » मां के नाम पेड़ से आधी आबादी को जोड़ने की तैयारी, मिशन 2027 से पहले योगी सरकार का एक और मास्टर स्ट्रोक

मां के नाम पेड़ से आधी आबादी को जोड़ने की तैयारी, मिशन 2027 से पहले योगी सरकार का एक और मास्टर स्ट्रोक

मिशन 2027 की तैयारी में जुटी योगी सरकार "एक पेड़ मां के नाम" अभियान से आधी आबादी को जोड़ने जा रही है। ये अभियान पंचायत चुनाव में बीजेपी के लिए ऑक्सीजन का काम कर सकता है।

by Mayank Yadav
07/07/2025
Panchayat elections

Panchayat elections plantation campaign/आशुतोष अग्निहोत्री/ नोएडाः मिशन 2027 फतह करने की तैयारियों में लगी बीजेपी पौधरोपण अभियान के सहारे प्रदेश की आधी आबादी संग भावनात्मक कार्ड खेलने जा रही है. दरअसल यूपी में पौधरोपण अभियान शुरू होने जा रहा है. सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने इसे “एक पेड़ मां के नाम” दिया है. संगठन के पदाधिकारियों मंत्रियों और सूबे के सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं को इस अभियान को आंदोलन के रूप में लेने के निर्देश सीएम ने दिए हैं.

नौ जुलाई से शुरू हो रहा अभियान

Panchayat elections पौधरोपण महाभियान की शुरूआत नौ जुलाई से होने जा रही है. एक ही दिन में पूरे प्रदेश में करीब 37 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है. इनमें जनप्रतिनिधि, सामाजिक संस्थाएं, चिकित्सक, शिक्षक, समाजसेवी, युवा, महिला बच्चे सभी से आह़वान किया गया है. अभियान में समाज के हर तबके से लोगों को जोड़ने को कहा गया है. सीएम ने पौधरोपण के साथ ही उसका संरक्षण करने की अपील भी की है. जो लोग पौधे रोपेंगे वे उसके संरक्षण का संकल्प लेंगे, साथ ही उसकी फोटो अपलोड भी करेंगे.
Image

एक दिन में छह करोड़ लोग जुड़ेंगे

नौ जुलाई को पूरे प्रदेश में एक साथ पौधरोपण शुरू होगा. इनमें कुल छह करोड़ लोग जुटेंगे, अब तक के आंकड़ों के अनुसार करीब 3.40 करोड़ छात्र, 60,182 जनप्रतिनिधि, 2.24 करोड़ किसान, 13.45 लाख सरकारी कर्मचारी, 4.70 लाख अधिवक्ता, 27,270 स्वयंसेवी संस्थाएं, और करीब 50 से अधिक किसान संगठन भी शामिल होंगे.
ग्लोबल वार्मिंग से बचाव के लिए पौधरोपण जरूरी : सीएम योगी

RELATED NEWS

Panchayat Elections

भाजपा संगठन की शानदार रणनीति के सामने कांग्रेस पस्त, पंचायत चुनावों में भाजपा का जलवा

August 11, 2025
UP Panchayat elections delay due to eligibility and rule changes

‎U P सरकार के फैसले से चुनावी माहौल में हलचल,ग्राम प्रधानों को लगा झटका,क्या पंचायत चुनाव टलेंगे

July 29, 2025

रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम ने पूरे प्रदेश के महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, पार्षद, सभासद व ग्राम प्रधानों को संबोधित करते हुए पौधरोपण अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए. सीएम ने यह भी कहा कि जिस तरीके से पिछले कई साल में ग्लोबल वार्मिंग हुई है वह आने वाले समय में खतरनाक है. पौधरोपण से पर्यावरण को बचाया जा सकता है.

Panchayat elections में मिलेगी संजीवनी

सीएम ने जिस अंदाज में पौधरोपण को लेकर जनप्रतिनिधियों से संवाद किया और उसे मां और परिवार से जोड़ने की सलाह देते हुए उसे संरक्षित करने पर जोर दिया उससे मायने लगाए जा रहे हैं कि 2027 से पहले माहौल बनाने का एक और प्रयास है जो अगले साल अपैल में संभावित Panchayat elections में बीजेपी के लिए बूस्टर डोज का काम करेगा. पौधरोपण और फिर पौधों के संरक्षण के नाम पर पंचायतों की आर्थिक मदद भी हो जाएगी. इससे नाराज चल रहे प्रधानों को भी साधने का एक मौका मिलेगा.

सपा और कांग्रेस का गठजोड़ बन रहा परेशानी

पिछले लोकसभा चुनाव से यूपी में सपा और कांग्रेस का गठजोड़ बीजेपी के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है. यूपी में लोकसभा की 80 में से 43 सीटें जीत चुकी सपा और कांग्रेस गठबंधन में बाहरी तौर पर भले ही तलवारें खिची हैं, कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सांसद इमरान मसूद सहित तमाम नेता अब एकला चलो का राग समय समय पर अलापते रहते हैं. लेकिन बीजेपी से लड़ाई में दोनों पार्टियां एकजुट हैं. बीजेपी को भी पता है कि सपा कांग्रेस के गठजोड़ से पार पाना मौजूदा हालात में आसान नहीं है, ऐसे में बीजेपी की ओर से लगातार कुछ न कुछ नया करने का प्रयास किया जा रहा है. पौधरोपण अभियान एक पेड़ मां के नाम भी आने वाले समय में बीजेपी के लिए आक्सीजन का काम कर सकता है…

मां के नाम पेड़ से आधी आबादी को जोड़ने की तैयारी, मिशन 2027 से पहले योगी सरकार का एक और मास्टर स्ट्रोक

Related Posts

Panchayat Elections

भाजपा संगठन की शानदार रणनीति के सामने कांग्रेस पस्त, पंचायत चुनावों में भाजपा का जलवा

August 11, 2025
UP Panchayat elections delay due to eligibility and rule changes

‎U P सरकार के फैसले से चुनावी माहौल में हलचल,ग्राम प्रधानों को लगा झटका,क्या पंचायत चुनाव टलेंगे

July 29, 2025

West Bengal: 200 रुपए और बिस्किट देकर बनवाए गए बम, ग्रामीणों ने बदमाशों को रंगे हाथ पकड़ कर सिखाया सबक

June 25, 2023

West Bengal panchayat elections: चुनावी सरगर्मी के बीच माहौल कैसे शांत करेगी सरकार?

June 20, 2023

Haridwar: पंचायत चुनाव में BJP का जोड़ घटाव, राजनीति के नए खिलाड़ियों को अपने पक्ष में लाने की कोशिश

October 9, 2022
Next Post
Ramayan Yatra Train 2025:अयोध्या से रामेश्वर तक भगवान राम के तीर्थों का सफ़र ,जाने कैसे करे बुकिंग

Ramayan Yatra Train 2025:अयोध्या से रामेश्वर तक भगवान राम के तीर्थों का सफ़र ,जाने कैसे करे बुकिंग

Chhattisgarh Jeeraphool Rice Most Expensive Aromatic Organic Rice

Chhattisgarh का सबसे महंगा चावल कौन सा है, स्वाद व सुगंध में बेमिसाल, विदेशों में भी इसकी भारी मांग

Akhilesh Yadav

बांके बिहारी कॉरीडोर पर सपा प्रमुख का बड़ा सवाल, कॉरीडोर के नाम पर जमीन हड़पने की तैयारी कर रही बीजेपी

POPULAR POST

Amit Shah UP Election 2027

UP Politics : किसने दिया मिशन-2027 का मंत्र, बोले- नाराजगी भूलिए, तीसरी बार बनाइए भाजपा सरकार

October 31, 2026
UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

November 1, 2026
Bhojpur Murder : क्या प्रेम संबंध में अंधी मां ने ही रची बेटे की हत्या की साजिश, किसने दिया वारदात को अंजाम?” हुआ खुलासा

Bhojpur Murder : क्या प्रेम संबंध में अंधी मां ने ही रची बेटे की हत्या की साजिश, किसने दिया वारदात को अंजाम?” हुआ खुलासा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

October 31, 2026
Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

November 2, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India