Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » ‘अब ऑपरेशन सिंदूर में क्या होगा?’, लोकसभा की बहस से पहले शहीद शुभम की पत्नी ऐशन्या ने पूछे तीखे सवाल

‘अब ऑपरेशन सिंदूर में क्या होगा?’, लोकसभा की बहस से पहले शहीद शुभम की पत्नी ऐशन्या ने पूछे तीखे सवाल

संसद में पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर बहस से पहले शहीद मेजर शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या ने सरकार से पूछा—अब ऑपरेशन सिंदूर में क्या हो रहा है? उन्होंने चर्चा को आतंकवाद पर केंद्रित रखने की मांग की।

by Mayank Yadav
28/07/2025
Aishnya Dwivedi

Aishnya Dwivedi On Parliament Monsoon Session 2025: संसद के मानसून सत्र 2025 में सोमवार से शुरू होने वाली पहलगाम आतंकी हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा से पहले शहीद मेजर शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या ने सरकार और पूरे राजनीतिक वर्ग से बड़ा सवाल पूछा—”अब ऑपरेशन सिंदूर में क्या हो रहा है?” आजतक से बातचीत में ऐशन्या ने कहा कि आज की बहस शहीदों को सम्मान देने और आतंकवाद के खात्मे पर केंद्रित होनी चाहिए, न कि राजनीति पर। ऐशन्या की ये टिप्पणी उस वक्त आई जब विपक्ष और सरकार के बीच ऑपरेशन सिंदूर को लेकर गहमा-गहमी तेज हो चुकी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार शहीदों को सम्मान देगी और लंबा ऑपरेशन चलाकर पाकिस्तान में पल रहे आतंक के अड्डों को खत्म करेगी।

ऐशन्या का भावुक सवाल: “अब ऑपरेशन सिंदूर में क्या हो रहा है?”

संसद के मानसून सत्र में सोमवार से ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले पर दोनों सदनों में 16-16 घंटे की विस्तृत बहस प्रस्तावित है। इससे पहले शहीद मेजर शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या ने आजतक से बातचीत में कहा कि उन्हें सिर्फ एक सवाल परेशान कर रहा है—”अब ऑपरेशन सिंदूर में क्या हो रहा है?” उन्होंने प्रधानमंत्री के उस बयान का हवाला दिया जिसमें कहा गया था कि ऑपरेशन सिंदूर जारी रहेगा।

ऐशन्या ने उम्मीद जताई कि इस बहस में सिर्फ देश की सुरक्षा और आतंकवाद के खात्मे की बात होनी चाहिए। उन्होंने चेताया कि इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि 26 शहीदों को सम्मान मिले।

RELATED NEWS

No Content Available

“पाकिस्तान आतंकियों को पनाह देता है, ऑपरेशन लंबा चले तभी खत्म होगा आतंक”

Aishnya Dwivedi ने स्पष्ट रूप से कहा कि आतंक को खत्म करने के लिए पाकिस्तान के भीतर घुसकर कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने इंडियन आर्मी की तारीफ करते हुए कहा कि वे कुछ जवानों से मिली हैं, जिनके अंदर गुस्सा है और देश के लिए जज्बा भी। उन्होंने कहा कि हमारी सेना मजबूत है लेकिन आतंकी कायर हैं और आतंक तब तक खत्म नहीं होगा जब तक ऑपरेशन लंबे समय तक न चलाया जाए।

उन्होंने सरकार से मांग की कि सभी शहीदों को औपचारिक रूप से “शहीद” का दर्जा दिया जाए।

“राजनीति करने वाले खुद भुगतें तब समझ आएगा”, पूर्व वित्त मंत्री के बयान पर तंज

जब Aishnya Dwivedi से पूर्व वित्त मंत्री के उस बयान पर सवाल किया गया जिसमें उन्होंने कहा था कि आतंकी पाकिस्तानी नहीं थे, तो उन्होंने तीखा जवाब देते हुए कहा, “जब तक इन नेताओं के परिवारों के साथ ऐसा नहीं होगा, तब तक वे खुलकर नहीं बोल पाएंगे।”

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान लंबे समय से आतंकियों को पनाह देता आया है, और अब वक्त है कि भारत इसका कड़ा जवाब दे। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर कोई छोटा ऑपरेशन नहीं था, यह देश की सुरक्षा नीति की रीढ़ है।

“भारत में डर नहीं, फैसला 26 शहीदों को ध्यान में रखकर हो”

सीजफायर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भूमिका पर भी ऐशन्या ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारत में डर नहीं है, लेकिन अगर सीजफायर हुआ तो ट्रंप को भी उन 26 लोगों के बलिदान को ध्यान में रखकर कदम उठाना चाहिए था।

Aishnya Dwivedi  ने अंत में कहा, “भारतीय सेना पर मुझे गर्व है। मेरी उम्मीदें आज भी सरकार से बहुत ज्यादा हैं। बस ये उम्मीद है कि बहस का केंद्र सिर्फ और सिर्फ देश की सुरक्षा और शहीदों का सम्मान हो।”

बिहार का कुख्यात अपराधी डब्लू यादव यूपी में एनकाउंटर में ढेर, 50 हजार का था इनाम

 

Related Posts

No Content Available
Next Post
UP Crime

तेज म्यूजिक की आड़ में हैवानियत! पति ने ईंट से कुचला पत्नी का सिर, मासूम बेटी खेलती रही बाहर"

AK Sharma

"मेरे नाम की सुपारी निकाली गई है!" – यूपी के ऊर्जा मंत्री AK शर्मा का धमाकेदार खुलासा, मचा सियासी भूचाल

Kushinagar News

कुशीनगर में धर्मांतरण रैकेट का भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत आठ गिरफ्तार

POPULAR POST

Lucknow Diwali Market

Diwali Market : दीपावली से पहले लखनऊ के बाजारों को बड़ी राहत, साप्ताहिक बंदी खत्म; बिजली और ट्रैफिक के खास इंतजाम

November 1, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
Ghaziabad Accident : स्कूल लेने निकली मां को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत… घर पर इंतजार करती रह गईं दो मासूम

Ghaziabad Accident : स्कूल लेने निकली मां को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत… घर पर इंतजार करती रह गईं दो मासूम

October 31, 2026
Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

November 1, 2026
UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

October 29, 2026
Delhi Vehicle Ban: दिल्ली में आज से इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में

Delhi Vehicle Ban: दिल्ली में आज से इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India