Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Expressway Extension: पानीपत-गोरखपुर एक्सप्रेस वे का कुशीनगर तक होगा विस्तार,विकास और कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार

Expressway Extension: पानीपत-गोरखपुर एक्सप्रेस वे का कुशीनगर तक होगा विस्तार,विकास और कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार

पानीपत-गोरखपुर एक्सप्रेसवे को कुशीनगर तक बढ़ाने का फैसला हुआ है। 750 किमी लंबा यह प्रोजेक्ट यूपी और हरियाणा के 22 जिलों में विकास और कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देगा।

by SYED BUSHRA
19/01/2026
panipat gorakhpur expressway extension

Panipat Gorakhpur Expressway Extension: उत्तर प्रदेश और हरियाणा के लिए एक बड़ी और ऐतिहासिक इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजना आकार ले रही है। पानीपत-गोरखपुर एक्सप्रेसवे को अब कुशीनगर तक बढ़ाने का फैसला किया गया है। इस विस्तार के बाद यह मेगा एक्सप्रेसवे करीब 750 किलोमीटर लंबा हो जाएगा। इसके पूरा होने से पूर्वांचल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बीच सफर पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज हो जाएगा।

इस परियोजना से यूपी और हरियाणा के कुल 22 जिलों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। व्यापार, पर्यटन और रोजमर्रा के आवागमन को इससे नई गति मिलेगी।

सर्वे का काम तेज, जल्द शुरू होगा निर्माण

इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए सर्वे का काम तेजी से चल रहा है। विशेषज्ञों की टीम ने एलाइमेंट सर्वे पूरा कर लिया है और पीपीगंज इलाके में पत्थर लगाने का काम भी समाप्त हो चुका है। फिलहाल लेवल सर्वे किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, फरवरी तक एक्सप्रेसवे का पूरा डिजाइन तैयार कर लिया जाएगा।

RELATED NEWS

No Content Available

अगर सभी प्रक्रियाएं तय समय पर पूरी हो जाती हैं, तो वर्ष 2026 से इस एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।

फोरलेन, चौड़ा और भविष्य के लिए तैयार

यह एक्सप्रेसवे पूरी तरह ग्रीनफील्ड कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जाएगा। इसे फोरलेन बनाया जाएगा, जिसकी चौड़ाई लगभग 60 से 70 मीटर रखी जाएगी। इसका मकसद यह है कि भविष्य में जरूरत पड़ने पर इसे आसानी से छह या आठ लेन तक बढ़ाया जा सके।
आधुनिक डिजाइन, बेहतर सुरक्षा और तेज कनेक्टिविटी के चलते यह परियोजना उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स में शामिल मानी जा रही है।

कौन से जिलों से होकर गुजरेगा एक्सप्रेसवे

यह महा-एक्सप्रेसवे कुशीनगर से शुरू होकर गोरखपुर, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, शाहजहांपुर, बदायूं, रामपुर, बरेली, संभल, अमरोहा, मेरठ, बिजनौर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली से होते हुए हरियाणा के पानीपत तक पहुंचेगा।

सैकड़ों गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

इस परियोजना का असर सिर्फ शहरों तक सीमित नहीं रहेगा। कुशीनगर के 21 गांव और गोरखपुर के 46 गांव इस एक्सप्रेसवे से सीधे लाभान्वित होंगे। अधिकारियों का कहना है कि एलाइनमेंट फाइनल होने के बाद लाभ पाने वाले गांवों की संख्या और बढ़ सकती है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी और इसे चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा, ताकि स्थानीय लोगों को कम से कम परेशानी हो।

विकास को मिलेगी नई रफ्तार

शुरुआत में यह एक्सप्रेसवे केवल गोरखपुर से शामली तक प्रस्तावित था। बाद में इसे पानीपत तक बढ़ाया गया और अब कुशीनगर तक विस्तार का निर्णय लिया गया है। इसे सिलीगुड़ी कॉरिडोर से जोड़ने की योजना भी है।

इसके बाद यह उत्तर भारत के सबसे बड़े और अहम परिवहन गलियारों में गिना जाएगा।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Jhansi Murder Case: किसने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव जलाया, ड्राइवर की सूझबूझ और  नीले बक्से ने खोल दी कहानी

Jhansi Murder Case: किसने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव जलाया, ड्राइवर की सूझबूझ और नीले बक्से ने खोल दी कहानी

Air Pollution:  एक बार फिर गाजियाबाद बना देश का सबसे प्रदूषित शहर, हवा बनी ज़हर, AQI 458 पहुंचा, GRAP-4 लागू

Air Pollution: एक बार फिर गाजियाबाद बना देश का सबसे प्रदूषित शहर, हवा बनी ज़हर, AQI 458 पहुंचा, GRAP-4 लागू

Political Wedding: पाकिस्तान की हाई-प्रोफाइल शादी, दुल्हन के भारतीय डिजाइनर के ड्रेस पर मचा बवाल ,सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Political Wedding: पाकिस्तान की हाई-प्रोफाइल शादी, दुल्हन के भारतीय डिजाइनर के ड्रेस पर मचा बवाल ,सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

POPULAR POST

WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

October 31, 2026
UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

November 2, 2026
Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

November 1, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Panchkula School Attack

School Violence : 35 घंटे बाद आया होश, चेहरे की होगी सर्जरी; तीसरी कक्षा के बच्चे ने क्यों किया इतना खौफनाक हमला?

October 31, 2026
Sleep Debt : रविवार को क्यों करता है? देर तक सोने का मन,क्या हफ्तेभर की नींद की कमी का शरीर मांगता है हिसाब

Sleep Debt : रविवार को क्यों करता है? देर तक सोने का मन,क्या हफ्तेभर की नींद की कमी का शरीर मांगता है हिसाब

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India