Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » इस IPS का बड़ा खुलासा, बेहमई में Phoolan Devi की नहीं लूटी गई आबरू, ‘डकैतन’ ने इस वजह से बहाया निर्दोषों का लहू

इस IPS का बड़ा खुलासा, बेहमई में Phoolan Devi की नहीं लूटी गई आबरू, ‘डकैतन’ ने इस वजह से बहाया निर्दोषों का लहू

पूर्व डीजीपी ब्रजलाल ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान बेहमई कांड पर किया खुलासा, फूलन देवी के साथ गांव में नहीं हुआ था दुष्कर्म।

by Vinod
30/12/2024

RELATED NEWS

कातिल का कत्ल, वादी-गवाहों की मौत पर 43 साल तक जिंदा रही ‘तारीख’, सबसे बड़े नरसंहार को याद कर सिहर गई श्रीदेवी

कातिल का कत्ल, वादी-गवाहों की मौत पर 43 साल तक जिंदा रही ‘तारीख’, सबसे बड़े नरसंहार को याद कर सिहर गई श्रीदेवी

December 23, 2024
फूलन देवी की गैंग में थे  IG-DIG और इंस्पेक्टर, ‘बैंडिट क्वीन’ की बैंक का ये मैनेजर सबको बांटता था वेतन

फूलन देवी की गैंग में थे  IG-DIG और इंस्पेक्टर, ‘बैंडिट क्वीन’ की बैंक का ये मैनेजर सबको बांटता था वेतन

December 17, 2024

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। 14 फरवरी 1981 को महिला डकैत फूलन देवी ने कानपुर देहात के बेहमई गांव में धावा बोलकर एक ही समाज के 20 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। करीब 43 साल तक चले मुकदमे का 14 फरवरी 2024 को फैसला आया। कोर्ट ने एक आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई। वहीं यूपी के इतिहास के सबसे बड़े नरसंहार को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। प्रदेश के पूर्व डीजीपी, आईपीएस अधिकारी रहे सांसद बृजलाल ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान दावा किया कि, फूलन देवी के साथ बेहमई में सामूहिक दुष्कर्म नहीं हुआ। बैंडिड क्वीन ने मुखबिरी की शक के कारण निर्दोषों का खून बहाया था।

बीहड़ में हुआ था फूलन के साथ दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी ब्रजलाल की एक किताब बाजार में आई है। इस किताब में उन्होंने जरायम की दुनिया के अपराधियों के बारे में विस्तार से बताया है। किताब आने के बाद पूर्व डीजीपी ब्रजलाल एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया। जिसमें उन्होंने दावा किया कि कानपुर देहात के बेहमई गांव में फूलन देवी के साथ सामूहिक दुष्कर्म नहीं हुआ था। पूर्व डीजीपी ने कहा कि बेहमई में फूलन को कभी बंधक नहीं बनाया गया। उन्होंने कहा कि मैं साफ कहना चाहता हूं कि फूलन का ये कहना कि उसका अपहरण किया गया, गलत है। दूसरा उसका ये कहना कि बेहमई गांव में ठाकुरों ने उसका एक-एक कर दुष्कर्म किया और ये हुआ, टोटली गलत है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दुष्कर्म बीहड़ में हुआ था। ालाराम, सरराम आदि ने इस घटना को अंजाम को दिया था।

फूलन देवी ने टोटली झूठ बोला

न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान पूर्व डीजीपी ब्रजलाल ने बताया, फरवरी के माह में गांवों में गैंग नहीं रूका करते थे। तब कहा गया था कि 10 दिन गैंग रुका रहा। 10 दिनों तक वहां रहा। यह टोटली गलत है। बृजलाल ने कहा फूलन देवी ने टोटली झूठ बोला था। उन्होंने आगे कहा कि, हमें जंटर सिंह ने बताया कि बेहमई नरसंहार के बाद मीडिया वहां पहुंची थी। घर के बाहर लोगों के शव पड़े थे। तब एक पत्रकार मौके पर पहुंचा। मृतक की पत्नी से प्रश्न किया कि क्या आपके पति ने फूलन देवी के साथ रेप किया था। इस पर महिला ने उस पत्रकार की चप्पल से पिटाई कर दी। पत्रकार ने पिटाई के बाद पूरी घटना को अलग तरीके से दिखाया गया।

लालराम-श्रीराम ने फूलन का किया था अपहरण

पूर्व डीजीपी बृजलाल ने आगे कहा कि इसके बाद बैंडिट क्वीन फिल्म बनी। फिल्म में उन्हें मिर्च-मसाला लगाना था। उन लोगों ने पूरी घटना को अलग तरीके से पेश कर दिया। दरअसल, बेहमई कांड डकैत श्रीराम और लालाराम की फूलन से रंजिश एवं मुखबिरी के शक में हुआ था। डकैत श्रीराम और लालाराम, बाबू गुज्जर की हत्या से नाराज थे। वे फूलन देवी को ही हत्या के लिए जिम्मेदार मानते थे। वे बदला लेना चाहते थे। ऐसे में उन लोगों ने साजिश रची। फूलन देवी को इन लोगों ने अगवा कर लिया और कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा। दुष्कर्म किया। इसी घटना के बाद फूलन देवी ने हथियार उठा लिया। खुद का गैंग बनाया और लालाराम और श्रीराम गैंग के खिलाफ धावा बोला।

मुखबिरी के कारण किया नरसंहार

फूलन देवी को शक था कि बेहमई गांव के लोग श्रीराम गिरोह को संरक्षण देते हैं। उसकी मुखबिरी भी करते हैं। बेहमई गांव यमुना किनारे है और डकैतों का आना-जाना रहता था। इसी आक्रोश में फूलन देवी ने 20 निर्दोषों की जान ले ली। बताया जाता है कि लालाराम और श्रीराम की रिश्तेदारी बेहमई गांव में थी। वह अक्सर यहां आते थे। फूलन का गैंग भी यमुना के किनारे ही रहता था। फूलन देवी हरहाल में लालाराम और श्रीराम को मारना चाहती थी। उस वक्त बीहड़ में दो समुदाय के गैंग सक्रिय थे। एक गैंग की कमान लालराम के हाथों में थी, जिसमें राजपूत समाज के लोग डकैत थे। जबकि दूसरी गैंग की बागडोर फूलन देवी के हाथों में थी। फूलन की गैंग में निषाद के अलावा दूसरी अन्य जातियों के डकैत थे।

अब जानें पूर्व डीजीपी ब्रजलाल के बारे में

बृजलाल 1977 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे हैं। मायावती सरकार के दौरान वे यूपी के डीजीपी रहे थे। 30 सितंबर 2011 से 8 जनवरी 2012 तक वे डीजीपी पद पर कार्यरत थे। मायावती सरकार के कार्यकाल के दौरान उन्हें दबंग पुलिस अधिकारी के रूप में जाना जाता थे। चंबल के कई अभियानों में वे शामिल रहे थे। 2015 में पुलिस सेवा से रिटायर होने के बाद उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली। वर्ष 2018 में उन्हें यूपी एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। अभी वे भारतीय जनता पार्टी से राज्यसभा के सांसद हैं। उन्हें अपने सेवाकाल में कई पुरस्कारों से नवाजा गया।

Related Posts

कातिल का कत्ल, वादी-गवाहों की मौत पर 43 साल तक जिंदा रही ‘तारीख’, सबसे बड़े नरसंहार को याद कर सिहर गई श्रीदेवी

कातिल का कत्ल, वादी-गवाहों की मौत पर 43 साल तक जिंदा रही ‘तारीख’, सबसे बड़े नरसंहार को याद कर सिहर गई श्रीदेवी

December 23, 2024
फूलन देवी की गैंग में थे  IG-DIG और इंस्पेक्टर, ‘बैंडिट क्वीन’ की बैंक का ये मैनेजर सबको बांटता था वेतन

फूलन देवी की गैंग में थे  IG-DIG और इंस्पेक्टर, ‘बैंडिट क्वीन’ की बैंक का ये मैनेजर सबको बांटता था वेतन

December 17, 2024

फूलन देवी का किडनैपर कौन जिस पर है 50,000 का इनाम

June 30, 2022
Next Post
Daultapur Nasirabad renamed Carterpuri

U S President जिमी कार्टर के नाम पर क्यों रखा गया, हरियाणा के गांव दौलतपुर नसीराबाद का नाम कार्टरपुरी

ROOP LAL

U P : कौन है रूपलाल जिन्होंने एक झटके में चुका दिया, तकरीबन पांच लाख का बिजली का बिल

Maharashtra News: BTS से मिलने का छाया ऐसा जुनून के, बच्चियों ने रची झूठी कहानी,जानिये फिर क्या हुआ अंजाम

Maharashtra News: BTS से मिलने का छाया ऐसा जुनून के, बच्चियों ने रची झूठी कहानी,जानिये फिर क्या हुआ अंजाम

POPULAR POST

Lucknow Diwali Market

Diwali Market : दीपावली से पहले लखनऊ के बाजारों को बड़ी राहत, साप्ताहिक बंदी खत्म; बिजली और ट्रैफिक के खास इंतजाम

November 1, 2026
DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

October 31, 2026
Panchkula School Attack

School Violence : 35 घंटे बाद आया होश, चेहरे की होगी सर्जरी; तीसरी कक्षा के बच्चे ने क्यों किया इतना खौफनाक हमला?

October 31, 2026
Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

October 31, 2026
Delhi Varanasi Bullet Train

Bullet Train : यूपी में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, दिल्ली से वाराणसी सिर्फ 3 घंटे 33 मिनट, आगरा-लखनऊ का सफर भी होगा आसान

October 31, 2026
Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India