Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » कानपुर आ रहे हैं पीएम नरेंद्र मोदी, देश के दूसरे ‘नारी प्रधान’ आधुनिक रेलवे स्टेशन पर दौड़ाएंगे ट्रेन

कानपुर आ रहे हैं पीएम नरेंद्र मोदी, देश के दूसरे ‘नारी प्रधान’ आधुनिक रेलवे स्टेशन पर दौड़ाएंगे ट्रेन

पीएम नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को कानपुर आ रहे हैं, इस मौके पर वह कानपुर के लोगों को करोड़ों की सौगात देने के साथ ही कानपुर मेट्रो और गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे।

by Vinod
19/04/2025

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को कानपुर आ रहे हैं। इस दौरान वह मेट्रो के अलावा गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। शहरवासियों की करोड़ों की सौगात देने के साथ ही भूमिगत मेट्रो पर सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ सफर भी कर सकते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से ठीक पहले यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार और प्रमुख सचिव कानपुर आए और सीएसए जाकर सुरक्षा-व्यवस्था को परखा।

24 अप्रैल को कानपुर आ रहे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ साल पहले कानपुर के गोविंदगपुरी रेलवे स्टेशन का शिलान्यास किया था। साथ ही उन्होंने कहा था कि ये रेलवे स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और इसका उद्घाटन वह खुद करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी के सपनों को रेलवे ने पूरा कर दिया। गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन बनकर तैयार हो गया है। 24 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी अब हरी झंडी दिखाकर यहां से ट्रेनों का संचालन करेंगे। ये रेलवे स्टेशन भारत का देश का दूसरा रेलवे स्टेशन है, जिसकी कमान महिलाओं के हाथो में हैं।

2018 में महिलाओं को सौंपी गई थी कमान

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल की तर्ज पर दक्षिण का गोविंदपुरी स्टेशन का निर्माण करवाया गया है। 100 से अधिक ट्रेनें सेंट्रल स्टेशन से यहां पर शिफ्ट किया जाएगा। इनमें वंदे भारत, राजधानी-शताब्दी समेत सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन शामिल हैं। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि अमृत भारत योजना के तहत गोविंदपुरी स्टेशन के विकास का काम 18.36 करोड़ रुपये में करवाया गया है। वर्ष 2018 में उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) का ये पहला रेलवे स्टेशन बन गया है, जहां महिला अधिकारी और कर्मचारी कार्यरत हैं।

RELATED NEWS

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

September 1, 2026
UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वासियों को मिलेगी सौगात, लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी हाईटेक ई-बसें

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वासियों को मिलेगी सौगात, लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी हाईटेक ई-बसें

August 10, 2026

6 लाख यात्री करते हैं सफर

गोविंदपुरी स्टेशन कानपुर दक्षिण का ऐसा रेलवे स्टेशन है, जो प्रतिवर्ष साढ़े छह लाख यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचा रहा है। कानपुर में सेंट्रल व अनवरगंज के बाद तीसरा सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन है। दिल्ली-हावड़ा, लखनऊ वाया कानपुर-झांसी मुंबई रेलमार्ग की 300 से अधिक ट्रेनें यहां से गुजरती हैं। झांसी लाइन से भीमसेन के रास्ते बुंदेलखंड का जुड़ाव भी इसी स्टेशन से होता है। 1970 तक इसका नाम जूही था। फिर जैसे-जैसे दक्षिण के मोहल्लों में लोग बढ़े, इसका महत्व भी बढ़ता गया। गोविंद नगर के पास होने के कारण इसका नाम बदलकर गोविंदपुरी कर दिया गया।

100 से अधिक ट्रेनों का संचालन

दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग की 100 से ज्यादा ट्रेनें गोविंदपुरी, सेंट्रल होकर गुजरती हैं। इनमें अधिकांश गोविंदपुरी के रास्ते ही चलने लगेंगी। इस स्टेशन से सेंट्रल के बीच डायमंड क्रासिंग खत्म की गई हैं। इससे गोविंदपुरी से झांसी व दिल्ली रूट पर जाने के लिए अलग-अलग लाइनों पर ट्रेनें चल रही हैं। झांसी से गोविंदपुरी आ रही ट्रेनें भीमसेन के पास नहीं रुक रहीं। पहले दिल्ली से आने वाली ट्रेनों को सिग्नल न मिले तो रोकना पड़ता था। अब ये बाधा खत्म है।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन का निर्माण

गोविंद रेलवे स्टेशन में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लिफ्ट लगाई गई है। स्वचलित सीढ़ियां भी बनाई गई हैं। स्टेशन की बहुमंजिला इमारत में आधुनिक सुविधा से लैस है। स्टेशन के बाहर होल्डिंग एरिया का विकास किया गया है। यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। दिल्ली साइड पैदल पुल व बड़े पार्किंग स्थल का काम लगभग-लगभग पूरा हो गया हे। नए आरक्षण काउंटर के साथ ही रेल कोच रेस्टोरेंट बन कर तैयार हो गया है। दो नए प्लेटफार्म भी बनाए गए हैं। पेयजल के लिए ओवरहेड टंकी का निर्माण करवाया गया है।

इन सुविधाओं से लैस रेलवे स्टेशन

शौचालय, बैठने के लिए कुर्सियांं की व्यवस्था की गई है। एग्जीक्यूटिव लाउंज के साथ ही स्लीपिंग पाड भी बनवाए गए हैं। अब गोविंदपुरी में प्लेटफार्म पर कोच की स्थिति बताते बोर्ड, इलेक्ट्रानिक डिस्प्ले, फ्रीजर, नई लूप लाइन के साथ ही सभी प्लेटफार्मों पर यात्री सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। वाटरिंग सिस्टम का कनेक्शन ओवरहेड टैंक से हुआ है। फूड प्लाजा, वीआइपी यात्री प्रतीक्षालय भी बनकर तैयार हो गया है।

सभी महिला कर्मचारियों की तैनाती

भारतीय रेलवे द्वारा कानपुर जिले के गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन को राज्य का पहला महिला स्टाफ वाला रेलवे स्टेशन घोषित किया गया है। यहां महिलाए ही टिकट काउंटर, टीटीई, सफाईकर्मी व आरपीएफ भी महिला कर्मियों की तैनाती की गई है। 2018 में विश्व महिला दिवस पर रेलवे स्टेशन की कमान महिलाओं को दी गई थी। इसके पहले मुंबई के माटुंगा रेलवे स्टेशन को करीब एक साल पहले महिलाओं के संचालन में दिया गया था। इसके पीछे प्रमुख उद्देश्य नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था।

नेहा शर्मा पहली स्टेशन मास्टर

स्टेशन पर ट्रेनों के संचालन टिकटों के वितरण और सुरक्षा जैसी सभी अहम जिम्मेदारिया महिलाओं को दी गई है। इसके लिए लगभग 30 महिलाएं गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर तैनात की गई हैं। 2009 बैच की रेलवे कर्मचारी नेहा मिश्रा को यहां की पहली स्टेशन मास्टर बनाई थीं। जबकि सीट बुकिंग की जिम्मेदारी सीनियर बुकिंग क्लर्क संतोष शर्मा को सौंपी गई थी। जीएमसी पर तैनात रितु सिंह को आरपीएफ की कमान मिली थी। जीआरपी ने भी लगभग एक दर्जन महिलाओं को गोविंदपुर रेलवे स्टेशन पर तैनात किया है।

 

 

Related Posts

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

September 1, 2026
UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वासियों को मिलेगी सौगात, लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी हाईटेक ई-बसें

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वासियों को मिलेगी सौगात, लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी हाईटेक ई-बसें

August 10, 2026
Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

August 5, 2026
PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

July 8, 2026
Kanpur Development: ‘मैनचेस्टर ऑफ इंडिया’ से ग्रोथ इंजन तक, मेट्रो और उद्योगों के दम पर बदल रहा कानपुर

Kanpur Development: ‘मैनचेस्टर ऑफ इंडिया’ से ग्रोथ इंजन तक, मेट्रो और उद्योगों के दम पर बदल रहा कानपुर

July 2, 2026
Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

June 27, 2026
आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

June 25, 2026
CM Vijay Birthday: ‘थलपति’ विजय के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई कहा- स्वस्थ और दीर्घायु रहें

CM Vijay Birthday: ‘थलपति’ विजय के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई कहा- स्वस्थ और दीर्घायु रहें

June 22, 2026
Kanpur gangrape case,

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

January 12, 2026
Banaras Kanpur

वर्दी पर दाग: दारोगा की मौजूदगी में छात्रा से दरिंदगी, शिकायत लेकर पहुंचे भाई को पुलिस ने खदेड़ा!

January 7, 2026
Next Post
UK Board Result 2025

Uttarakhand Board Result : 10वीं और 12वीं के बोर्ड रीजल्ट जारी! जानें किसने मारी बाजी...

Uttarakhand News

Uttarakhand News : चमोली में हुआ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी बारात से लौटी कार 5 लोगों की मौत

Jinnah House

जिन्ना का बंगला फिर चर्चा में: मालाबार हिल स्थित 'साउथ कोर्ट' का होगा कायाकल्प, विदेश मंत्रालय ने ली कमान

POPULAR POST

Pune Mother Son Death

Pune Tragedy : 18वीं मंजिल से गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, तीन पन्नों के नोट में क्या लिखा?

October 31, 2026
Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
T20 Records : भारत ने एक साल में रिकॉर्ड तोड़ छक्के जड़ बनी दुनिया की पहली टीम, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

T20 Records : भारत ने एक साल में रिकॉर्ड तोड़ छक्के जड़ बनी दुनिया की पहली टीम, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

November 1, 2026
UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

November 2, 2026
Pune News,

Pune News: लंदन में MBA छोड़ चुपचाप भारत लौटी युवती की संदिग्ध मौत, पुणे के फ्लैट में मिला शव

October 31, 2026
Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

November 2, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India