Tuesday, November 3, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Kanpur News: ‘गजब’ दरोगा की बीवी निकली ‘लुटेरी दुल्हन’, इंस्पेक्टर और दो बैंककर्मियों का कर चुकी है ‘शिकार’

Kanpur News: ‘गजब’ दरोगा की बीवी निकली ‘लुटेरी दुल्हन’, इंस्पेक्टर और दो बैंककर्मियों का कर चुकी है ‘शिकार’

कानपुर के ग्वालटोली थाने में तैनात दरोगा ने पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कमिश्नर को सौंपे साक्ष्य।

by Vinod
29/11/2024

RELATED NEWS

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

September 12, 2026
Kanpur DCM Road Accident

Kanpur accident: तेहरवीं में जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मारी, पिता की मौत , बेटा घायल

September 5, 2026

कानपुर। ग्वालटोली थाने में तैनात दरोगा आदित्य कुमार लोचव ने अपनी पत्नी पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। दरोगा का कहना है कि उसकी बीवी लुटेरी दुल्हन है। मुझसे शादी से पहले उसने एक इंस्पेक्टर और दो बैंककर्मियां के साथ सात फेरे लिए। फिर उनसे लाखों रूपए हड़प लिए। दरोगा का आरोप है कि शक होने पर मैंने पत्नी पर पांच महिने से नजर रखनी शुरू की तो पूरी करतूत सामने आ गई। दरोगा के आरोपों के बाद अब पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, मेरठ के मवाना निवासी दिव्यांशी 25 नवंबर को कानपुर पुलिस कमिश्नर से मिलने के लिए। कमिश्नर ऑफिस के बाहर उसने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। दिव्यांशी ने ग्वालटोली थाने में तैनात अपने पति दरोगा आदित्य पर परेशान करने और साढ़े 14 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया। युवती का आरोप था कि दरोगा पति के कई महिलाओं से संबंध हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए लड़कियों को फंसाता है। इसके बाद उनसे दोस्ती कर शारीरिक संबंध बनाता है। फोटो वीडियो निकालकर उन्हें ब्लैकमेल करता है।

पुलिस कमिश्नर से दिए थे जांच के आदेश

दिव्यांशी की शिकायत पर पुलिस कमिश्नर ने जांच के आदेश दिए थे। पुलिस कमिश्नर की स्टाफ ऑफिसर अमिता सिंह इस केस की जांच कर रही हैं। एडीसीपी सेंट्रल महेश कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में दरोगा पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। दरोगा ने दिव्यांशी चौधरी के खिलाफ एक-दो नहीं सैकड़ों साक्ष्य दिया है। इससे यह साबित होता है कि दिव्यांशी ब्लैकमेलर है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि दिव्यांशी अपने दरोगा पति को पैसों को लेकर ब्लैकमेल करती थी। लाखों रूपए उसने पति के खाते से हड़प कर लिए।

करोड़ों का ट्रांजैक्शन

दरोगा ने बताया कि शादी के बाद 21 जून को मैं छुट्टी पर घर आया। दिव्यांशी भी घर पर ही थी। मैंने जैसे ही उसका मोबाइल लिया तो वह बेचैन हो उठी। मैंने उससे पूछा कि जब मैं घर आता हूं तो सभी यूपीआई एप क्यों डिलीट कर देती हो। मैंने जबरन सभी यूपीआई एप डाउनलोड कराए। एप में 10 से ज्यादा खाते और करोड़ों के ट्रांजैक्शन देखकर मैं दंग रह गया। मैंने इस बारे में पूछा तो वह झगड़ा कर मायके भाग गई। आदित्य ने बताया कि उनकी पत्नी लुटेरी दुल्हन है।

पैसे लेने के बाद बयान से मुकरी

दरोगा आदित्य ने पुलिस कमिश्नर को बताया कि दिव्यांशी के खाते से 10 खातों में करोड़ों रुपए का ट्रांजैक्शन हुआ था। दिव्यांशी पहले 3 शादी कर चुकी है। वर्ष 2020, में पहले पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। विवेचना के दौरान जब मजिस्ट्रेट के सामने बयान हुए तो वह पलट गई। इसी तरह से उसने बैंक के दो ब्रांच मैनेजरों को भी फंसाया था। दरोगा आदित्य ने बताया कि वह ऐसे ही लोगों को फंसाती है। दरोगा का आरोप है कि पत्नी ने उसके खातों से 10 लाख से अधिक रूपए पार कर दिए।

दरोगा पर दर्ज करवाई थी रेप की एफआईआर

आदित्य ने बताया कि पत्नी की हकीकत को जानने के लिए मैंने उसके घर के आसपास के लोगों से पूछताछ की। पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा है। पहले जिससे शादी हुई थी दिव्यांशी ने उन लोगों पर मुकदमा दर्ज करा रखा है। इसके बाद मैंने ई-कोर्ट एप पर दिव्यांशी की डिटेल डाली तो एक मुकदमा दिव्यांशी वर्सेज प्रेमराज पुष्कर का सामने आ गया। मैंने इसके दस्तावेज निकलवाए। पता चला कि दिव्यांशी ने मेरठ के थाना पल्लवपुर में दरोगा प्रेमराज पुष्कर और उसके भाई भूपेंद्र पुष्कर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। फिर मैंने मेरठ न्यायालय से इस मुकदमे के दस्तावेज निकलवाए।

फिर बयान से पलटी दिव्यांशी

दिव्यांशी ने दरोगा प्रेम राज पुष्कर और उसके भाई भूपेंद्र पर एफआईआर दर्ज करवाई थी। जब कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने बयान देते समय पलट गई। उसने कहा था कि मेरा प्रेम राज पुष्कर से 3 जुलाई 2019 को प्रेम विवाह हुआ है। हम दोनों ने प्रेम विवाह किया था, आपसी लड़ाई और लोगों के बहकावे में आकर मैंने झूठी एफआईआर दर्ज कराई थी। इस पत्रावली से कोर्ट मैरिज के सर्टिफिकेट, एफआईआर की कॉपी समेत अन्य दस्तावेज मिल गए। आदित्य ने ये सभी सबूत पुलिस कमिश्नर को सौंप दिए हैं।

बैंककर्मी पर भी दर्ज करवाई एफआईआर

दरोगा ने बताया कि पत्नी ने मेरठ के हस्तिनापुर थाना से भी एक रेप की एफईआर दर्ज करवाई थी। इसमें दिव्यांशी ने पंजाब नेशनल बैंक, हस्तिनापुर के मैनेजर आशीष राज और मवाना मेरठ के बैंक मैनेजर अमित गुप्ता पर भी एफआईआर दर्ज कराई थी। मुकदमे से अमित का नाम निकाल दिया गया था। इस मामले में भी दिव्यांशी कोर्ट में अपने ही बयान से पलट गई। यहां पर बैंक मैनेजर से लाखों रुपए वसूला होगा। दरोगा का कहना है कि मैंने सारे साक्ष्य एकत्र पर पुलिस कमिश्नर को सौंप दिए हैं।

मुझे छोड़कर चली गई मायके

दरोगा आदित्य कुमार लोचव ने बताया कि, मैंने रेप में जेल जा चुके प्रेमराज पुष्कर से बात की। पता चला कि वह दिव्यांशी के अभी भी संपर्क में है। दिव्यांशी को उसने मेरी गोपनीय जांच के बारे में बता दिया। इससे दिव्यांशी समझ गई कि अब उसकी दाल नहीं गलने वाली है। इसके बाद दिव्यांशी अपने लाखों के जेवरात और कीमती सामान समेट कर मायके चली गई। कुछ दिन बाद वह अपने भाई के साथ बुलंदशहर स्थित पैतृक घर में रहने लगी। जब मैं वहां नहीं गया तो उसने संबंधित थाने में तहरीर दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

एक करोड़ रूपए की डिमांड

दरोगा का कहना है कि इसके बाद पत्नी ने 1 करोड़ की मांग करने लगी, पूरी नहीं होने पर पूरे परिवार को जेल भिजवाने की धमकी दी। मैंने पैसे देने से इंकार कर दिया तो पुलिस कमिश्नर के ऑफिस के बाहर हंगामा किया। बता दें, बुलंदशहर के बीबीनगर में रहने वाले आदित्य कुमार लोचव 2019 बैच के सब इंस्पेक्टर हैं। गांव के ही एक रिश्ते में लगने वाले ताऊ घर से 50 किमी. दूर मेरठ मवाना थाने के पास रहने वाली 30 साल की दिव्यांशी चौधरी का रिश्ता लेकर आए। खूबरसूरत लड़की देखकर दरोगा आदित्य कुमार लोचव और उनके परिवार ने भी हामी भर दी और दोनों के परिवारों की रजामंदी से 17 फरवरी 2024 को शादी हो गई।

Related Posts

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

September 12, 2026
Kanpur DCM Road Accident

Kanpur accident: तेहरवीं में जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मारी, पिता की मौत , बेटा घायल

September 5, 2026
Kanpur Janmashtami 2026

Janmashtami: कानपुर में जन्माष्टमी का उल्लास , जन्मे कन्हाई, गूंजे जयकारे; जेके मंदिर में आतिशबाजी के बीच भक्तों ने मनाया जन्मोत्सव

September 4, 2026
Kanpur Municipal Corporation ETF Officer

Kanpur Update: नगर निगम में ETF प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश, बोले- ताकतवर लोग नहीं करने दे रहे काम

September 2, 2026
Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

August 29, 2026
Kanpur Candy loot: हाईवे किनारे एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट देख मची लूट, वायरल वीडियो से पुलिस में हड़कंप

Kanpur Candy loot: हाईवे किनारे एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट देख मची लूट, वायरल वीडियो से पुलिस में हड़कंप

August 25, 2026
Kanpur Traffic Jam

Kanpur Traffic: ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी, हैलट पुल से मोतीझील तक भीषण जाम, 2 किमी सफर में लगे 30 मिनट, एंबुलेंस भी फंसी

August 18, 2026
Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

August 18, 2026
Smart Travel: कानपुर से लखनऊ-प्रयागराज के लिए शुरू होंगी 15 नई AC ई-बसें जानिए कितना होगा किराया कितने हैं स्टॉप

Smart Travel: कानपुर से लखनऊ-प्रयागराज के लिए शुरू होंगी 15 नई AC ई-बसें जानिए कितना होगा किराया कितने हैं स्टॉप

August 11, 2026
Jyoti Murder Case: आखिर उम्रकैद के आरोपी पीयूष पर क्यों इतना मेहरबान है जेल प्रशासन?

Jyoti Murder Case: आखिर उम्रकैद के आरोपी पीयूष पर क्यों इतना मेहरबान है जेल प्रशासन?

July 22, 2026
Next Post
Prayagraj Mahakumbh 2025 : यूपी रोडवेज ने लगाया हाईटेक तड़का,  बसों की लाइव ट्रैकिंग सुविधा शुरू

Prayagraj Mahakumbh 2025 : यूपी रोडवेज ने लगाया हाईटेक तड़का, बसों की लाइव ट्रैकिंग सुविधा शुरू

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: करण और शिल्पा में हुई लड़ाई, टाइम गॉड को लेकर हुआ बवाल, राशन को लेकर हुआ युद्ध

Agra News: शहर में धूम रहा लड़कियों का बाइकर्स गैंग, महंगे कुत्तों का ‘चोरनी’ कुछ इस तरह से करती हैं शिकार

Agra News: शहर में धूम रहा लड़कियों का बाइकर्स गैंग, महंगे कुत्तों का ‘चोरनी’ कुछ इस तरह से करती हैं शिकार

POPULAR POST

IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

November 1, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
Flight Diversion : खराब मौसम ने रोकी उड़ान, 73 मिनट में लखनऊ एयरपोर्ट पर 4 विमान डायवर्ट, चीन से आ रही फ्लाइट भी शामिल

Flight Diversion : खराब मौसम ने रोकी उड़ान, 73 मिनट में लखनऊ एयरपोर्ट पर 4 विमान डायवर्ट, चीन से आ रही फ्लाइट भी शामिल

November 2, 2026
Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
Credit Card Rules : 1 नवंबर से क्रेडिट कार्ड पर क्या बदला? Axis और PNB ग्राहकों को झटका, फ्री मूवी-लाउंज पर असर

Credit Card Rules : 1 नवंबर से क्रेडिट कार्ड पर क्या बदला? Axis और PNB ग्राहकों को झटका, फ्री मूवी-लाउंज पर असर

November 2, 2026
T20 Records : भारत ने एक साल में रिकॉर्ड तोड़ छक्के जड़ बनी दुनिया की पहली टीम, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

T20 Records : भारत ने एक साल में रिकॉर्ड तोड़ छक्के जड़ बनी दुनिया की पहली टीम, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

November 1, 2026

LATEST

Lucknow Train Theft: लखनऊ में फर्स्ट AC कोच से महिला के ढाई लाख के गहने चोरी, 4 बार चेन खींचने पर भी नहीं मिली मदद

Lucknow Train Theft: लखनऊ में फर्स्ट AC कोच से महिला के ढाई लाख के गहने चोरी, 4 बार चेन खींचने पर भी नहीं मिली मदद

November 2, 2026
कौन हैं वृंदावन के 19 साल के शाश्वत आचार्य महाराज? जिनके अनोखे अंदाज़ की दीवानी हो रही नई पीढ़ी

कौन हैं वृंदावन के 19 साल के शाश्वत आचार्य महाराज? जिनके अनोखे अंदाज़ की दीवानी हो रही नई पीढ़ी

November 2, 2026
Diwali Adulterated Sweets: दिवाली पर मिठाइयों में बढ़ रहा मिलावट का खतरा, महंगे पनीर की शुद्धता पर उठ रहे सवाल

Diwali Adulterated Sweets: दिवाली पर मिठाइयों में बढ़ रहा मिलावट का खतरा, महंगे पनीर की शुद्धता पर उठ रहे सवाल

November 2, 2026
Nepal Crash : एवरेस्ट के पास आसमान में टकराए दो हेलीकॉप्टर? खौफनाक मौत का मंजर VIDEO में हुआ  कैद

Nepal Crash : एवरेस्ट के पास आसमान में टकराए दो हेलीकॉप्टर? खौफनाक मौत का मंजर VIDEO में हुआ कैद

November 2, 2026
Flight Diversion : खराब मौसम ने रोकी उड़ान, 73 मिनट में लखनऊ एयरपोर्ट पर 4 विमान डायवर्ट, चीन से आ रही फ्लाइट भी शामिल

Flight Diversion : खराब मौसम ने रोकी उड़ान, 73 मिनट में लखनऊ एयरपोर्ट पर 4 विमान डायवर्ट, चीन से आ रही फ्लाइट भी शामिल

November 2, 2026
US Iran Tension : बातचीत के बीच केशम द्वीप पर बरसी अमेरिकी मिसाइलें, क्या फिर भड़केगी जंग? तेल के दाम उछले

US Iran Tension : बातचीत के बीच केशम द्वीप पर बरसी अमेरिकी मिसाइलें, क्या फिर भड़केगी जंग? तेल के दाम उछले

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India