Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » काशी, मथुरा और संभल के बाद अब CM योगी का ‘डंडा’ उड़ा रहा गर्दा, जिस पर औवैसी ने कहा, ‘ये तो होना ही था’

काशी, मथुरा और संभल के बाद अब CM योगी का ‘डंडा’ उड़ा रहा गर्दा, जिस पर औवैसी ने कहा, ‘ये तो होना ही था’

ज्ञानवापी मथुरा और संभल के बाद वक्फ संशोधन बिल को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया बड़ा बयान, बंगाल हिंसा पर बोले योगी, लातों के भूत बातों से कहां मानने वाले, इनका डंडा ही कर सकता है इलाज।

by Vinod
16/04/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने नारों और बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। फिर चाहे ’बंटेंगे तो कटेंगे’ या ’एक रहिए, नेक रहिए’ हो। या बाबर, वक्फ, संभल, काशी और मथुरा हो। सीएम योगी की लाइन क्लियर है। वह इधर-उधर की बात नहीं करते। अपनी बनाई पिच पर ही ‘महाराज जी’ ताबड़तोड़ बैटिंग करते हैं। मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने वक्फ संशोधन बिल के विरोध में बंगाल में हुई हिंसा को लेकर गरजे। सीएम योगी ने दो टूक शब्दों में कहा कि ‘लातों के भूत बातों से नहीं मानने वाले’। ‘इनका ट्रीटमेंट सिर्फ डंडा’ से हो सकता है। इस बयान के बाद कई राजनेताओं की तरफ से पलटवार किया गया। ऐसे में हम आपको सीएम योगी के उन विस्फोटक बयानों से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिन्होंने देश की राजनीति में बड़ा उलटफेर किया। इन्हीं बयानों को लेकर हैदराबाद के भाईजान ओवैसी को भी मिर्ची लगी और उन्होंने भी वक्फ को लेकर बड़ा खुलासा कर सनसनी मचा दी।

हरदोई में क्या बोले सीएम योगी

दरअसल, पश्चिम बंगाल स्थित मुर्शिदाबाद और 24 परगना जिले में वक्फ बोर्ड के नए कानून को लेकर खूब हिंसा हुई है। जिस पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हरदोई में आयोजित एक कार्यक्रम में मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर बड़ा बयान दिया। सीएम योगी ने कहा, ‘बंगाल जल रहा है। वहां की मुख्यमंत्री चुप हैं। दंगाइयों को वह शांतिदूत कहती हैं। सेक्युलरिज्म के नाम पर दंगाइयों को खुली छूट दे दी गई है। सरकार मौन है। समाजवादी पार्टी मौन है। वे धमकी पर धमकी दे रहे हैं। बांग्लादेश में जो कुछ हुआ, उसका समर्थन किया जा रहा है। अगर उन्हें बांग्लादेश पसंद है, तो उन्हें बांग्लादेश ही जाना चाहिए। क्यों भारत की धरती पर बोझ बने हुए हैं। याद कीजिए साल 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश को. हर दूसरे-तीसरे दिन दंगा होता था। इन दंगाइयों का उपचार ही डंडा है। बिना डंडे के मानेंगे नहीं। ये लातों के भूत हैं बातों से नहीं मानने वाले। बीएसएफ गई तो लोगों की जान बची। खुद के देश में लोगों को पलायन करना पड़ रहा है। ये दुखद है।

वक्फ को वक्फ माफिया बोर्ड बताया

ये तो हुआ हरदोई में दिया गया सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान। इसके पहले उन्होंने वक्फ बिल को लेकर भी बड़ी बात कही थी। उन्होंने कहा था कि पहले वक्फ जिस जमीन को अपना कह देता था वो जमीन उसकी हो जाती थी, लेकिन अब ये नहीं चलेगा। वक्फ के नाम पर संपत्ति पर कब्जा नहीं किया जा सकता। सीएम योगी ने वक्फ को वक्फ माफिया बोर्ड भी बताया था। सीएम योगी ने कहा अब वक्फ बोर्ड की मनमानी नहीं चलने वाली। सीएम ने बताया कि महाकुंभ की तैयारी के दौरान वक्फ बोर्ड ने दावा किया था कि कुंभ की भूमि उनकी है। सीएम योगी ने कहा कि यह बोर्ड भू माफिया बोर्ड हो गया है क्या, उत्तर प्रदेश में किसी भी प्रकार का माफिया नहीं चल सकते हैं, यहां के माफिया को तो हम पहले ही विदा करवा चुके हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने वक्फ बिल पास हो जाने के बाद वक्फ की जमीनों की रिपोर्ट भी सभी जिलाधिकारियों से मांग ली है। प्रयागराज से लेकर गोरखुपर में वक्फ के कब्जे से जमीनों को छुड़ाए जाने का काम भी शुरू हो गया है।

RELATED NEWS

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

August 3, 2026
CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

July 21, 2026

कौन जानता है कि अब तक क्या हो जाता?

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या, मथुरा, काशी के साथ संभल को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। एएनआई के साथ इंटरव्यू में सीएम योगी आदित्यनाथ ने मथुरा मस्जिद विवाद को लेकर कहा कि ‘हम अदालत के फैसले का पालन कर रहे हैं, वरना कौन जानता है कि अब तक क्या हो जाता?। सीएम योगी ने संभल को लेकर कहा कि वहां के सभी मंदिरों को पुनर्जीवित करने का संकल्प लिया है। अधिकारियों ने अब तक शहर में 54 से ज़्यादा तीर्थ स्थलों की पहचान कर ली है और बाकी बचे तीर्थ स्थलों को खोजने के प्रयास जारी हैं। सीएम योगी ने इस बात पर जोर दिया कि सनातन हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण स्थल भारत की विरासत के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा, ‘जो भी है, हम उसे ढूंढ़ लेंगे। हम दुनिया को दिखा देंगे। जिन्हें भगवान ने आंखें दी हैं, वे देखें। संभल में क्या हुआ? संभल सच है।

अपनी आंखों से देखा है, और भविष्य में भी देखेंगे

सीएम योगी आदित्सनाथ ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को ’नमूना’ बताते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी अयोध्या में ’विवाद’ को जीवित रखना चाहती है। उन्होंने पिछले कांग्रेस द्वारा किए गए कार्यों पर सवाल उठाए। सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर भी हमला किया और कहा कि जिन्ना की प्रशंसा करने वालों को हमें इतिहास नहीं पढ़ाना चाहिए। हमारी संस्कृति में कहा गया है कि जो जैसा पूजता है, वैसा ही बन जाता है। हम राम, कृष्ण, शिव का आदर करते हैं, उनकी पूजा करते हैं। तो एक तरह से उनकी अच्छाइयां भी उनकी कृपा से हमारे पास हैं। औरंगजेब और बाबर का आदर करने वाले (विपक्ष) उनमें वे खूबियां देख पाएंगे। लोगों ने अपनी आंखों से देखा है, और भविष्य में भी देखेंगे।

तीनों की प्रकृति-डीएनए एक

इनसब बयानों से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ का एक और धुआंधार बयान आया था उन्होंने बांग्लादेश में हुई हिंसा पर बोलते हुए कहा था कि, 500 वर्ष पहले बाबर के सिपहसालार ने अयोध्या में जो कृत्य किया था वही आज संभल व बांग्लादेश में हो रहा है। तीनों की प्रकृति-डीएनए एक है। सीएमयोगी आदित्यनाथ ने झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार के दौरान आयोजित एक रैली में लोगों से एकजुट रहने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि ’एक रहिए, नेक रहिए’। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये समय बंटने का नहीं है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कहा था कि प्रदेश में कानून का राज कायम करने के बावजूद चुनाव आते ही कुछ गुंडों की गर्मी बढ़ने लगती है। चुनाव परिणाम आने के बाद इन गुंडों की गर्मी धीरे-धीरे कर शांत होती जाएगी।

’माफियाओं के खिलाफ हैं, उन्हें मिट्टी में मिला देंगे’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने फरवरी 2023 में यूपी विधानमंडल सत्र के दौरान सदन में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह की हत्या का मामला उठाया था और कहा था कि राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। सरकार को इसका जवाब देना चाहिए। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में कहा था कि हम ’माफियाओं के खिलाफ हैं, उन्हें मिट्टी में मिला देंगे’। यूपी में विधानसभा की नौ सीटों पर उप चुनाव के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में कहा था कि ’पूरा समाज एक भाव और एक साथ लड़ाई लड़ता है, तब सफलता मिलती है। देखिए, एक भाव की सरकार केंद्र और राज्य में आई तो जो 500 साल में नहीं हुआ, वह 2 साल में हो गया। 500 साल पहले भी ऐसी ही एकता का परिचय दिया होता तो गुलामी का मुंह न देखना पड़ता’। इसलिए मैं बार-बार कहता हूं ‘बंटेंगे तो कटेंगे और एक रहेंगे तो सेफ करेंगे’।

हिंदुस्तान में हम हिंदू बना देंगे

इससे पहले 2018 में विधानसभा में सीएम योगी ने बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि ‘मैं हिंदू हूं, ईद नहीं मनाता और इसका गर्व है’।एक बयान में सीएम योगी ने कहा, ‘जैसे कोई तूफान आता है तो सांप और छछूंदर एक साथ मिल कर खड़े हो जाते हैं। यही स्थिति बसपा और सपा की है। ऐसा ही एक और बयान सीएम योगी का आया। जिसमें उन्होंने कहा कि ‘अगर मुझे अनुमति मिले, तो देश के सभी मस्जिदों के अंदर गौरी-गणेश की मूर्ति स्थापित करवा दूं। आर्यावर्त ने आर्य बनाए। हिंदुस्तान में हम हिंदू बना देंगे। उन्होंने एक बयान में कहा था कि ‘भारत माता के सपूतों के खून और पसीने से बना है ताजमहल। धर्म परिवर्तन को लेकर भी सीएम योगी बोले थे। उन्होंने कहा था कि ‘एक हिंदू लड़की का धर्म परिवर्तन करवाते हैं, तो हम 100 मुस्लिम लड़कियों का धर्म परिवर्तन करवाएंगे। उन्होंने योगी को लेकर भी बयान दिया था। सीएम ने कहा था कि ‘जो योग का विरोध करते हैं, उन्हें भारत छोड़ देना चाहिए। सीएम योगी का एक बयान जनसंख्या को लेकर आया था। सीएम ने कहा था कि ‘मुस्लिमों के बीच उच्च प्रजनन दर से देश में जनसंख्या असंतुलन हो सकता है।

शाही जामा मस्जिद भी हमने छीन ली जाएगी

सीएम योगी आदित्यनाथ के इन बयानों के बीच वक्फ संशोधन को लेकर औवैसी भी जुबान से ताबड़तोड़ बैटिंग कर रहे हैं। ओवैसी ने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि वक्फ के जरिए बीजेपी हमारी जमीनों पर कब्जा कर लेगी। वक्फ कानून पास हो जाने के बाद अब संभल की शाही जामा मस्जिद भी हमने छीन ली जाएगी। ज्ञानवापी और मथुरा की मस्जिद भी अब इस एक्ट के आने से हमारे पास नहीं रहेगी। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रमुख ने कहा कि यह 3डी सेक्शन मस्जिदों, इमामबाड़ों और दरगाहों जैसी धार्मिक संपत्तियों को वक्फ बोर्ड से छीन लेगा और मुस्लिम समुदाय अपने धार्मिक स्थलों को खो देगा। उनका आरोप है कि यह कानून वक्फ संपत्तियों की रक्षा नहीं करता, बल्कि उन्हें छीनने का माध्यम बन गया है। ओवैसी का दावा है कि यह बिल कानून बनने के बाद सरकार खासतौर पर दिल्ली की करीब 180 वक्फ संपत्तियों को निशाना बनाएगी, जो फिलहाल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अवैध कब्जे में हैं। उन्होंने कहा कि सच्चर समिति ने इन संपत्तियों को वक्फ घोषित कर दिल्ली वक्फ बोर्ड को सौंपने की सिफारिश की थी, लेकिन अब सरकार इन्हें ‘छीनने’ की तैयारी में है।

Related Posts

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

August 3, 2026
CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

July 21, 2026
CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

July 11, 2026
CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

June 29, 2026
Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

June 4, 2026
गोरखपुर में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘पहले कुटाई फिर इनकी कमर तोड़कर की सीधी’

गोरखपुर में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘पहले कुटाई फिर इनकी कमर तोड़कर की सीधी’

November 29, 2025
जानें कैसे डंपर के नीचे आई कार जो बनी काल, फिर कुछ ऐसे एक ही परिवार के सात लोगों की चली गई जान

जानें कैसे डंपर के नीचे आई कार जो बनी काल, फिर कुछ ऐसे एक ही परिवार के सात लोगों की चली गई जान

November 28, 2025
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

November 27, 2025
डंके की चोट पर बोले बृजभूषण शरण सिंह, ‘हां मैं बागी हूं और हर बार करूंगा बगावत, 2029 में लडूंगा इलेक्शन’

डंके की चोट पर बोले बृजभूषण शरण सिंह, ‘हां मैं बागी हूं और हर बार करूंगा बगावत, 2029 में लडूंगा इलेक्शन’

November 23, 2025
CM योगी आदित्यनाथ ने लॉन्च किया ऑपरेशन घुसपैठिया, पकड़ो और डिटेंशन सेंटर में रखो के मिशन में जुटे UP के DM 

CM योगी आदित्यनाथ ने लॉन्च किया ऑपरेशन घुसपैठिया, पकड़ो और डिटेंशन सेंटर में रखो के मिशन में जुटे UP के DM 

November 22, 2025
Next Post
Mamata Banerjee

'बंगाल में नहीं होने देंगे हिंदू-मुसलमान...' वक्फ़ कानून पर ममता बनर्जी का बड़ा बयान!

Mamata Banerjee

ममता बनर्जी का केंद्र पर बड़ा हमला: “अमित शाह को कंट्रोल करें मोदी जी, बंगाल में साजिश...”

Railway ATM

ट्रेनों में जल्द मिलेगा ATM! पंचवटी एक्सप्रेस में रेलवे ने शुरू किया अनोखा प्रयोग

POPULAR POST

Odisha Landslide Deaths

Odisha Disaster : भूस्खलन से 4 की मौत, 12 लापता, गंजाम के गांव में मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश जारी

October 31, 2026
Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

November 1, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

October 31, 2026
Amit Shah UP Election 2027

UP Politics : किसने दिया मिशन-2027 का मंत्र, बोले- नाराजगी भूलिए, तीसरी बार बनाइए भाजपा सरकार

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India