Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Sambhal Power Theft : बिजली चोरी पर बड़ा एक्शन, रातभर चली छापेमारी,कहां पकड़ा गया अंडरग्राउंड मिनी पावर स्टेशन

Sambhal Power Theft : बिजली चोरी पर बड़ा एक्शन, रातभर चली छापेमारी,कहां पकड़ा गया अंडरग्राउंड मिनी पावर स्टेशन

बिजली चोरी के खिलाफ प्रशासन ने देर रात बड़ा अभियान चलाया। एक घर में अंडरग्राउंड मिनी पावर स्टेशन पकड़ा गया, जिससे 50 से ज्यादा घरों को अवैध बिजली दी जा रही थी।

by SYED BUSHRA
07/01/2026
power theft crackdown by administration

Power Theft Crackdown: बिजली चोरी को रोकने के लिए प्रशासन ने एक बड़ा और सख्त कदम उठाया। देर रात जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक खुद सड़कों पर उतर आए और भारी पुलिस बल के साथ शहर के कई इलाकों में एक साथ छापेमारी की गई। इस अचानक हुई कार्रवाई से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जब अधिकारी एक घर के अंदर पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए।

दरअसल, प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ इलाकों में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी हो रही है। इसी को देखते हुए डीएम डॉ. राजेंद्र पैसिया और एसपी कृष्ण विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस, पीएसी और बिजली विभाग की संयुक्त टीमों का गठन किया गया और एक साथ कई जगहों पर कार्रवाई की गई।

50 से 60 घरों तक हो रही थी चोरी की सप्लाई

इस अभियान के तहत रायसत्ती, दीपा सराय, सराय तरीन, नवाबखेल, गुन्नौर और बबराला जैसे इलाकों में छापेमारी की गई। जांच के दौरान एक घर में अवैध रूप से चल रहा मिनी पावर स्टेशन पकड़ा गया। यह पावर स्टेशन जमीन के नीचे बनाया गया था, ताकि किसी को शक न हो।

RELATED NEWS

No Content Available

जांच में सामने आया कि इसी अंडरग्राउंड सिस्टम के जरिए करीब 50 से 60 घरों को चोरी की बिजली सप्लाई दी जा रही थी। यही नहीं, इस अवैध लाइन से एक मस्जिद, दूध की डेयरी और कई गैरकानूनी ई-रिक्शा चार्जिंग प्वाइंट भी जुड़े हुए थे। बिजली विभाग की टीम ने मौके से अवैध केबल, ट्रांसफार्मर और अन्य उपकरण जब्त कर लिए और सभी गैरकानूनी कनेक्शन तुरंत काट दिए गए।

भूमिगत नेटवर्क ने खोली पोल

अधिकारियों के मुताबिक, एक व्यक्ति ने अपने घर को ही बिजली सप्लाई का केंद्र बना रखा था। पूरा नेटवर्क जमीन के नीचे बिछाया गया था, ताकि बाहर से किसी को भनक न लगे। इसी वजह से कुछ इलाकों में लाइन लॉस 50 प्रतिशत तक पहुंच गया था। इस बढ़ते नुकसान को रोकने के लिए ही यह विशेष अभियान चलाया गया।

छापेमारी के दौरान डीएम और एसपी के साथ सीओ संभल आलोक भाटी, सीओ असमोली कुलदीप सिंह, एएसपी कुलदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। एक दर्जन से ज्यादा टीमें एक साथ अलग-अलग जगहों पर जांच में जुटी रहीं।

डीएम का सख्त संदेश, आगे भी चलेगा अभियान

डीएम डॉ. राजेंद्र पैसिया ने साफ शब्दों में कहा कि बिजली चोरी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन लोगों को इस मामले में पकड़ा गया है, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो संपत्ति कुर्क करने जैसी कार्रवाई भी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। सांसद जियाउर्रहमान बर्क के गृह क्षेत्र रायसत्ती और नखासा से इसकी शुरुआत की गई है। प्रशासन की इस सख्ती के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और बिजली चोरी करने वालों में डर का माहौल साफ देखा जा सकता है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Gangster Property Seized: फतेहपुर और अयोध्या में गैंगस्टर सपा नेताओं की बेनामी जमीन और प्लॉटिंग पर बड़ा एक्शन, करोड़ों की संपत्ति कुर्क

Gangster Property Seized: फतेहपुर और अयोध्या में गैंगस्टर सपा नेताओं की बेनामी जमीन और प्लॉटिंग पर बड़ा एक्शन, करोड़ों की संपत्ति कुर्क

Triple Murder Case:  दिल्ली ट्रिपल मर्डर केस में आया नया मोड़, किसकी भूमिका पर उठे सवाल, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

Triple Murder Case: दिल्ली ट्रिपल मर्डर केस में आया नया मोड़, किसकी भूमिका पर उठे सवाल, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

UP SIR Draft List: SIR ड्राफ्ट लिस्ट से क्या बदलेगी सियासी हवा? मुस्लिम बहुल जिलों से करोड़ों नाम कटने से मचा हड़कंप

UP SIR Draft List: SIR ड्राफ्ट लिस्ट से क्या बदलेगी सियासी हवा? मुस्लिम बहुल जिलों से करोड़ों नाम कटने से मचा हड़कंप

POPULAR POST

Lucknow Diwali Market

Diwali Market : दीपावली से पहले लखनऊ के बाजारों को बड़ी राहत, साप्ताहिक बंदी खत्म; बिजली और ट्रैफिक के खास इंतजाम

November 1, 2026
UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान का असर, दिल्ली में बारिश का टूटा रिकॉर्ड, यूपी समेत कई राज्यों में गिरेगा तापमान

October 30, 2026
Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

October 31, 2026
Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

November 2, 2026
Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

October 31, 2026
Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

November 2, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India