Saturday, November 7, 2026 10:24 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Drug Mafia Bust in Pratapgarh: प्रतापगढ़ में हुई अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, जेल से चल रहे ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश

Drug Mafia Bust in Pratapgarh: प्रतापगढ़ में हुई अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, जेल से चल रहे ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश

प्रतापगढ़ पुलिस ने जेल से चल रहे ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश कर ₹2 करोड़ नकद, गांजा और स्मैक बरामद की। एसपी दीपक भूकर की अगुवाई में हुई यह कार्रवाई यूपी की सबसे बड़ी ड्रग बरामदगी मानी जा रही है।

by SYED BUSHRA
10/11/2025

Police Bust Biggest Drug Mafia in Pratapgarh: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पुलिस ने नशे के कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। मानिकपुर थाना पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है जो जेल के अंदर से ही ड्रग्स का व्यापार चला रहा था। पुलिस ने छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकदी और नशे का सामान बरामद किया है।

पुलिस को मौके से ₹2 करोड़ 1 लाख 55 हजार 345 रुपए नकद, 6.075 किलो गांजा, और 577 ग्राम स्मैक (हेरोइन) मिली। इतनी बड़ी रकम की गिनती में पुलिस को 22 घंटे का समय लगा। बताया जा रहा है कि यह अब तक का सबसे बड़ा ड्रग केस कैश रिकवरी है।

एसपी दीपक भूकर के नेतृत्व में बड़ी सफलता

इस अभियान की कमान एसपी दीपक भूकर ने संभाली, जो पहले प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और अशरफ पर सख्त कार्रवाई कर चुके हैं। उनके निर्देश पर पुलिस ने जेल में बंद तस्कर राजेश मिश्रा के घर छापा मारा।

RELATED NEWS

Hapur illegal firecracker factory bust UP

Hapur News: 26 जनवरी से पहले, कहां भारी मात्रा में विस्फोटक हुआ बरामद, एजेंसियां अलर्ट,एक आरोपी गिरफ्तार

January 20, 2026
Bareilly woman threatens man

Bareilly blackmailing case:दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देने वाली युवती पहुंची सलाखों के पीछे यूपी पुलिस ने कर दिया इलाज

September 6, 2025

छापेमारी के दौरान पुलिस ने रीना मिश्रा (पत्नी), विनायक मिश्रा (बेटा), कोमल मिश्रा (बेटी), अजीत कुमार मिश्रा (रिश्तेदार) और यश मिश्रा को गिरफ्तार किया।

जेल से चलता था पूरा ड्रग रैकेट

जांच में खुलासा हुआ कि जेल में बंद राजेश मिश्रा अपने परिवार को फोन और मुलाकातों के जरिए नशे के कारोबार के निर्देश देता था। उसका नेटवर्क आसपास के जिलों तक फैला था और यह गिरोह गांजा व स्मैक की तस्करी से करोड़ों रुपए कमा चुका था।

जब पुलिस मानिकपुर के मुन्दीपुर गांव स्थित घर पर पहुंची तो रीना मिश्रा ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। जब दरवाजा खुलवाया गया तो पांच लोग अंदर काले पन्नियों में नशे का माल छिपाने की कोशिश कर रहे थे। तलाशी में पुलिस को लाखों की नकदी और ड्रग्स मिले।

फर्जी कागजातों से कराई गई थी जमानत

पुलिस जांच में सामने आया कि रीना मिश्रा और उसके बेटे विनायक ने राजेश मिश्रा की जमानत फर्जी दस्तावेजों से कराई थी। उन्होंने अदालत में किसी और व्यक्ति के नाम से झूठे कागजात जमा किए थे। अब इनके खिलाफ बीएनएस की कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

पहले भी कुर्क हो चुकी हैं करोड़ों की संपत्तियां

राजेश और रीना मिश्रा की ₹3 करोड़ 6 लाख 26 हजार 895 रुपए की संपत्तियां पहले ही पुलिस जब्त कर चुकी है। इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। उनका बेटा विनायक मिश्रा भी पहले ड्रग्स केस में गिरफ्तार हो चुका है।

एसपी बोले – नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा

एसपी दीपक भूकर ने कहा कि यह कार्रवाई संगठित अपराध और नशे के नेटवर्क को खत्म करने की दिशा में बड़ी सफलता है। उन्होंने साफ कहा कि ऐसे माफियाओं पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस अब गिरोह से जुड़ी अन्य संपत्तियों और साथियों की भी जांच कर रही है।

बरामदगी का ब्यौरा:

कैश: ₹2,01,55,345

गांजा: 6.075 किलो (कीमत ₹3,03,750)

स्मैक (हेरोइन): 577 ग्राम (कीमत ₹1,15,40,000)
कुल अनुमानित कीमत: ₹3 करोड़ से अधिक

गिरफ्तार आरोपी:रीना मिश्रा (40 वर्ष), विनायक मिश्रा (19 वर्ष), कोमल मिश्रा (20 वर्ष), अजीत कुमार मिश्रा (32 वर्ष), यश मिश्रा (19 वर्ष)

Related Posts

Hapur illegal firecracker factory bust UP

Hapur News: 26 जनवरी से पहले, कहां भारी मात्रा में विस्फोटक हुआ बरामद, एजेंसियां अलर्ट,एक आरोपी गिरफ्तार

January 20, 2026
Bareilly woman threatens man

Bareilly blackmailing case:दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देने वाली युवती पहुंची सलाखों के पीछे यूपी पुलिस ने कर दिया इलाज

September 6, 2025
South Cinema: जानिए कौन थे साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री के KP Choudhary और क्यों उनकी मौत बनी हुई मिस्ट्री

South Cinema: जानिए कौन थे साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री के KP Choudhary और क्यों उनकी मौत बनी हुई मिस्ट्री

February 4, 2025

UP: पैसों के लालच में आकर मां-बेटे ने मिलकर की हत्या, दादी और पिता को मारी गोली, फिर पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

April 20, 2023

खिलाडी अक्षय को पसंद आया यूपी पुलिस का अंदाज, लिखा-” ये तो सच है, कानून आगे…”

February 27, 2022
Next Post
UP Police Encounters: यू पी पुलिस एक्शन मोड में हुए ताबड़तोड़ एनकाउंटर, कई जिलों में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

UP Police Encounters: यू पी पुलिस एक्शन मोड में हुए ताबड़तोड़ एनकाउंटर, कई जिलों में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ से सामने आया संजय दत्त का पहला लुक, ‘जिन्न’ अवतार में फैंस बोले – “संजू बाबा का जलवा फिर लौटा”

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ से सामने आया संजय दत्त का पहला लुक, ‘जिन्न’ अवतार में फैंस बोले – “संजू बाबा का जलवा फिर लौटा”

Land For Job Scam: लालू यादव परिवार को मिली बड़ी राहत, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई की तारीख आगे बढ़ी

Land For Job Scam: लालू यादव परिवार को मिली बड़ी राहत, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई की तारीख आगे बढ़ी

POPULAR POST

Cheque Safety : चेक पर क्यों लिखते हैं ONLY? RBI का नियम या अच्छी आदत, जानिए इसके पीछे की वजह

Cheque Safety : चेक पर क्यों लिखते हैं ONLY? RBI का नियम या अच्छी आदत, जानिए इसके पीछे की वजह

November 3, 2026
Faridabad Murder Case

Faridabad Murder : पुलिस चौकी में दी जान से मारने की धमकी, रात में कर दी हत्या, आखिर क्यों थी इतनी दुश्मनी?

November 7, 2026
Baghpat Cobra Snake News

Cobra Family : घर की नींव खोदी तो निकले 100 से ज्यादा अंडे, एक दर्जन जहरीले कोबरा मिलने से गांव में दहशत

November 2, 2026
Salton Sea California

Salton Sea : एक छोटी सी गलती से बनी झील, 100 साल बाद अब क्यों बनीं लोगों के लिए मुसीबत?

November 7, 2026
Lucknow Diwali Market

Diwali Market : दीपावली से पहले लखनऊ के बाजारों को बड़ी राहत, साप्ताहिक बंदी खत्म; बिजली और ट्रैफिक के खास इंतजाम

November 1, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026

LATEST

YouTube में आया नया अपडेट,जानिए क्या होगा ये सभी के लिए कितना फ़ायदेमंद

YouTube में आया नया अपडेट,जानिए क्या होगा ये सभी के लिए कितना फ़ायदेमंद

November 7, 2026
PM Modi Diwali Wishes: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की बधाई, बोले- इस बार भी जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

PM Modi Diwali Wishes: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की बधाई, बोले- इस बार भी जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

November 7, 2026
Diwali Celebration in Other Countries: क्या आप जानते हैं कि सिर्फ भारत में ही नहीं दुनिया के इन देशों भी मनाई जाती है दिवाली

Diwali Celebration in Other Countries: क्या आप जानते हैं कि सिर्फ भारत में ही नहीं दुनिया के इन देशों भी मनाई जाती है दिवाली

November 7, 2026
IND vs NZ : जीत के बाद भी क्यों नाराज हुए कप्तान शुभमन गिल? टीम इंडिया की किन गलतियों ने बढ़ाई टेंशन

IND vs NZ : जीत के बाद भी क्यों नाराज हुए कप्तान शुभमन गिल? टीम इंडिया की किन गलतियों ने बढ़ाई टेंशन

November 7, 2026
IND vs PAK : दिवाली पर भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, सहवाग-द्रविड़ के बेटों पर रहेंगी नजरें, जानिए कब-कहां देखें LIVE

IND vs PAK : दिवाली पर भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, सहवाग-द्रविड़ के बेटों पर रहेंगी नजरें, जानिए कब-कहां देखें LIVE

November 7, 2026
Test Retirement : मोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, 229 विकेट और 10 साल का सफर हुआ खत्म

Test Retirement : मोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, 229 विकेट और 10 साल का सफर हुआ खत्म

November 7, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India