Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Ring Rail Facility: एक यात्रा, कई तीर्थों के दर्शन, रेलवे ने दी लखनऊ से प्रयागराज, वाराणसी और अयोध्या रिंग रेल की सौगात,

Ring Rail Facility: एक यात्रा, कई तीर्थों के दर्शन, रेलवे ने दी लखनऊ से प्रयागराज, वाराणसी और अयोध्या रिंग रेल की सौगात,

माघ मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लखनऊ से प्रयागराज, वाराणसी और अयोध्या के बीच रिंग रेल चलेगी। कोहरे के कारण ट्रेनों और फ्लाइट्स के संचालन पर भी असर पड़ा।

by SYED BUSHRA
10/01/2026
Prayagraj Magh Mela Ring Rail Service

Magh Mela Ring Rail Facility:प्रयागराज में चल रहे माघ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की यात्रा को आसान बनाने के लिए उत्तर रेलवे प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। लखनऊ से प्रयागराज, वाराणसी और अयोध्या के बीच रिंग रेल चलाने की योजना बनाई गई है। इस पहल से माघ मेले में स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही यात्री एक ही यात्रा में कई प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन भी कर सकेंगे।
उत्तर मध्य रेलवे पहले से ही चित्रकूट और झांसी के लिए चार रिंग रेल सेवाएं चला रहा है। इसी तरह अब उत्तर रेलवे की यह नई रिंग रेल लखनऊ से रवाना होकर प्रयागराज पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन वाराणसी और अयोध्या होते हुए वापस लखनऊ लौटेगी। इससे श्रद्धालुओं को बार-बार ट्रेन बदलने की परेशानी नहीं होगी और यात्रा अधिक सुविधाजनक बनेगी।

कब से ट्रेन पटरियों पर दौड़ने लगेगी

रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस रिंग रेल का पूरा शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा। उम्मीद है कि यह ट्रेन 13 जनवरी से पहले पटरियों पर दौड़ने लगेगी। माघ मेले के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनों की भी व्यवस्था की है।
इसी कड़ी में ट्रेन संख्या 04293 स्पेशल ट्रेन 15 जनवरी को प्रयागराज से रात 8:20 बजे चलेगी और रात दो बजे लखनऊ पहुंचेगी। यही ट्रेन 18 जनवरी को मौनी अमावस्या, 23 जनवरी को बसंत पंचमी और एक फरवरी को माघी पूर्णिमा के मौके पर भी इसी समय पर संचालित की जाएगी। इन खास तिथियों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को संभालने में यह ट्रेन अहम भूमिका निभाएगी।

कोहरे का असर, ट्रेनें घंटों लेट

दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर घने कोहरे का असर लगातार देखने को मिल रहा है। गुरुवार को भी हालात ऐसे रहे कि सुबह पहुंचने वाली कई वीआईपी और प्रीमियम ट्रेनें दोपहर में प्रयागराज पहुंचीं। नई दिल्ली से चलने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस सुबह 6:55 बजे के बजाय करीब छह घंटे देरी से दोपहर एक बजे सूबेदारगंज स्टेशन पहुंची।

RELATED NEWS

Vande Bharat sleeper train rules

Vande Bharat: लॉन्च से पहले ही चर्चा में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, रेलवे अधिकारी का बयान वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

January 14, 2026
Delhi NCR railway station redevelopment

Stations Redevelopment: एनसीआर के यात्रियों को बड़ी राहत, भागदौड़ से मिला छुटकारा, घर के पास से ही पकड़ सकेंगे ट्रेन

January 10, 2026

इसी तरह हमसफर एक्सप्रेस लगभग सात घंटे की देरी से दोपहर 1:15 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंची। भोर से सुबह के बीच आने वाली लगभग सभी ट्रेनें अपने तय समय से काफी देर से पहुंचीं। मगध एक्सप्रेस छह घंटे, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे और रीवा एक्सप्रेस करीब आठ घंटे की देरी से आई।

इसके अलावा ऊंचाहार, पुरुषोत्तम, जम्मू मेल, नेताजी, महानंदा, नॉर्थ ईस्ट, सीमांचल, हावड़ा राजधानी और शिवगंगा जैसी कई ट्रेनें भी एक से तीन घंटे तक देरी से पहुंचीं। कोहरे का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा। भुवनेश्वर से आने वाली फ्लाइट तय समय से करीब पौने दो घंटे देरी से पहुंची, जबकि बेंगलुरु की फ्लाइट भी आधे घंटे लेट रही।

Related Posts

Vande Bharat sleeper train rules

Vande Bharat: लॉन्च से पहले ही चर्चा में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, रेलवे अधिकारी का बयान वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

January 14, 2026
Delhi NCR railway station redevelopment

Stations Redevelopment: एनसीआर के यात्रियों को बड़ी राहत, भागदौड़ से मिला छुटकारा, घर के पास से ही पकड़ सकेंगे ट्रेन

January 10, 2026
Vande Bharat Sleeper Train: इंतजार हुआ खत्म, जल्द होगी शुरू, यूरोपीय तकनीक से तैयार हुआ खास मॉडल,कब होगा उद्घाटन

Vande Bharat Sleeper Train: इंतजार हुआ खत्म, जल्द होगी शुरू, यूरोपीय तकनीक से तैयार हुआ खास मॉडल,कब होगा उद्घाटन

January 7, 2026
vande bharat sleeper train trial

Vande Bharat: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का सफल ट्रायल हुआ पूरा , तेज रफ्तार, आधुनिक तकनीक और बेहतरीन सुरक्षा का दमदार प्रदर्शन

January 1, 2026
Indian railway new ticket rule

Ticket Rule Update: AI से बने फर्जी टिकट के मामले के बाद रेलवे सख्त,अनारक्षित यात्रियों के लिए बदले नियम

December 18, 2025
थ्रीडी मैपिंग तकनीक से प्रयागराज में बसने जा रहा है  माघ मेला

थ्रीडी मैपिंग तकनीक से प्रयागराज में बसने जा रहा है  माघ मेला

November 4, 2025
Train Travel:क्या अब तय सीमा से ज्यादा सामान ले जाने पर लगेगा चार्ज जानिए नया नियम

Train Travel:क्या अब तय सीमा से ज्यादा सामान ले जाने पर लगेगा चार्ज जानिए नया नियम

August 19, 2025
Bullet Train Corridor , indian railways news , bullet train news

Railway News : अहमदाबाद-वडोदरा लाइन पर बनकर तैयार हुआ विशालकाय पुल जिससे होकर गुज़रेगी बुलेट ट्रेन

August 26, 2024

Mauni Amavasya 2023: मौनी अमावस्या के पर्व पर डिप्टी सीएम के साथ ही करोड़ों श्रध्दालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

January 21, 2023

Indian Railways: रेल यात्रियों को अब विंडो सीट मिलना मुश्किल, जानें क्या हैं नया नियम?

September 11, 2022
Next Post
Delhi NCR railway station redevelopment

Stations Redevelopment: एनसीआर के यात्रियों को बड़ी राहत, भागदौड़ से मिला छुटकारा, घर के पास से ही पकड़ सकेंगे ट्रेन

Moradabad wife murder domestic violence

Moradabad Murder Case: छोटी सी बात पर गुस्साए पति ने पत्नी की जान ली, चार बच्चों का उजड़ा परिवार

Atishi fake video forensic report

Atishi Video Case: किस मामले में फोरेंसिक रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा, क्या जानबूझ कर फैलाया गया एडिटेड वीडियो

POPULAR POST

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान का असर, दिल्ली में बारिश का टूटा रिकॉर्ड, यूपी समेत कई राज्यों में गिरेगा तापमान

October 30, 2026
T20 Records : भारत ने एक साल में रिकॉर्ड तोड़ छक्के जड़ बनी दुनिया की पहली टीम, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

T20 Records : भारत ने एक साल में रिकॉर्ड तोड़ छक्के जड़ बनी दुनिया की पहली टीम, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

November 1, 2026
Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

October 29, 2026
Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

November 1, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India