Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » बाल-बाल बचे रवि शंकर प्रसाद: दिल्ली स्थित कोठी के बेडरूम में भड़की आग, दमकल ने पाया काबू

बाल-बाल बचे रवि शंकर प्रसाद: दिल्ली स्थित कोठी के बेडरूम में भड़की आग, दमकल ने पाया काबू

14 जनवरी, 2026 की सुबह दिल्ली में भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद के मदर टेरेसा क्रिसेंट मार्ग स्थित आवास पर आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल की तीन गाड़ियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

by Mayank Yadav
14/01/2026
Ravi Shankar Prasad

RELATED NEWS

No Content Available

Ravi Shankar Prasad fire accident: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह एक बड़ी घटना सामने आई, जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद के आधिकारिक निवास पर अचानक आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) को सुबह लगभग 8:05 बजे 21 मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड स्थित उनके घर पर आग की सूचना मिली। राहत की बात यह रही कि सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुँच गईं और करीब 20-25 मिनट की मशक्कत के बाद सुबह 8:30 बजे तक आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग घर के एक कमरे में रखे बिस्तर और फर्नीचर में लगी थी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

#WATCH | Delhi | Fire tenders and Delhi Police Forensics Team at the spot after a fire broke out at BJP MP Ravi Shankar Prasad's residence. Further details awaited. pic.twitter.com/HwkhCw98gI

— ANI (@ANI) January 14, 2026

सुबह 8 बजे मचा हड़कंप, 20 मिनट में पाया गया काबू

बुधवार की सुबह Ravi Shankar Prasad के आवास पर तैनात कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब घर के एक बेडरूम से धुआं निकलता देखा गया। आग बिस्तर (बेड) पर भड़की थी और धीरे-धीरे कमरे के फर्नीचर को अपनी चपेट में ले रही थी। दमकल विभाग के अनुसार, उन्हें पहले कोठी नंबर-2 के नाम से सूचना मिली थी, लेकिन जांच करने पर मामला कोठी नंबर-21 (Ravi Shankar Prasad का निवास) का निकला। टीम ने बिना देरी किए ऑपरेशन शुरू किया और आग को अन्य कमरों में फैलने से रोक लिया।

सुरक्षित निकाले गए लोग, जांच जारी

घटनास्थल पर पहुँचते ही अग्निशमन विभाग की टीम ने सबसे पहले सुरक्षा के लिहाज से घर के अंदर मौजूद सभी लोगों को बाहर निकाला। सब-फायर ऑफिसर सुरेश एम ने बताया कि आग पर अब काबू पा लिया गया है और वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की विस्तृत रिपोर्ट भेज दी गई है। हालांकि, अभी तक आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है।

फॉरेंसिक टीम मौके पर

हादसे के बाद दिल्ली पुलिस की फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुँच गई है। टीम इस बात की बारीकी से जांच कर रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी या इसके पीछे कोई और तकनीकी कारण था। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि घटना के समय पटना साहिब से सांसद रवि शंकर प्रसाद घर में मौजूद थे या नहीं, लेकिन आधिकारिक सूत्रों ने पुष्टि की है कि किसी को भी शारीरिक चोट नहीं आई है और संपत्ति का बड़ा नुकसान होने से टल गया है।

New PMO: कब बदलेगा सत्ता का पता, तैयार हुआ प्रधानमंत्री का नया कार्यालय ,क्या बदलने जा रहा पीएम आवास

Related Posts

No Content Available
Next Post
Akhilesh Yadav

स्वदेशी का नारा, चीनी नेताओं से याराना: डेलिगेशन की संघ से मुलाकात पर भड़के अखिलेश यादव।

Virendra Singh MP

राम नाम की लूट: अब 'समाजवादी' हुए मर्यादा पुरुषोत्तम, सपा सांसद के बयान से भड़की भाजपा!

OP Rajbhar

राजभर का 'हथियार कांड': "बिना लाइसेंस वाली बंदूक चाहिए तो आजमगढ़ आ जाना!"

POPULAR POST

DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

October 31, 2026
Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
Amit Shah UP Election 2027

UP Politics : किसने दिया मिशन-2027 का मंत्र, बोले- नाराजगी भूलिए, तीसरी बार बनाइए भाजपा सरकार

October 31, 2026
Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

November 2, 2026
Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026
UP Weather Today

UP Weather Today:आज यूपी में खिलेगी धूप या होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India