Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » इन ‘3 सुपरकॉप’ के चलते मुस्कराया संभल, घबराए ‘बेईमान’ और 46 साल बाद खुले मंदिर के कपाट

इन ‘3 सुपरकॉप’ के चलते मुस्कराया संभल, घबराए ‘बेईमान’ और 46 साल बाद खुले मंदिर के कपाट

Sambhal News: संभल के डीएम-एसपी ने पकड़े बिजली चोर और 46 साल बाद खुलवाए शिव हनुमान मंदिर के कपाट, लोगों ने कहा शुक्रिया।

by Vinod
15/12/2024

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल में 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा भड़की थी। उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव और फायरिंग की थी। जिससे सीओ अनुज चौधरी समेत 27 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। तब डीएम, एसपी और घायल सीओ ने महज कुछ घंटों के अंदर शहर को शांत करा लिया था। संभल अब खुश है। पुलिस का कुछ इलाकों में पहरा है। दुकानें खुल चुकी हैं और बाजार पहले की तरह ही गुलजार हैं। इनसब के बीच जिले के आलाधिकारी भी अलर्ट रहते हुए जहां बवालियों पर शिकंजा कस रहे हैं तो वहीं बिजली चोरों के खिलाफ ऑपरेशन लांच किया हुआ है। रेड के दौरान पुलिस को शिव और हनुमान के मंदिर के बारे में जानकारी मिली, जो 46 साल से बंद थे। ऐसे में अधिकारियों ने मंदिर के कपाट खुलवाए और पूजा-अर्चना की अनुमति देकर भक्तों का दिल जीत लिया।

बड़े पैमाने पर बिजली चोरी मिली

संभल हिंसा के बाद पुलिस-प्रशासन को जानकारी मिली थी कि यहां मस्जिद और मदरसों से पूरे मोहल्ले को बिजली सप्लाई की जा रही थी। डीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई के नेतृत्व में सीओ अनुज चौधरी के साथ ही तहसील नगर पालिका, बिजली विभाग की टीम ने सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के मोहल्ले दीपा सराय, खग्गू सराय, अंजुमन सहित कई इलाकों में छापा मारा। रेड के दौरान बड़े पैमाने पर बिजली चोरी मिली। कई मस्जिद और मदरसों से आसपास के इलाकों के घरों को बिजली सप्लाई दिए जाने की बात भी सामने आई है। अधिकारियों ने रेड के दौरान बिजली चोरी तो पकड़ने के साथ ही खग्गू सराय में एक कुएं को कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई की।इसके अतिरिक्त जहां-जहां अतिक्रमण मिला वहां पर बुलडोजर चला।

मस्जिद और मदरसे में बिजली चोरी पकड़ी गई

डीएम डॉक्टर राजेंद्र पेंसिया ने बताया कि हम लोग सुबह 5 बजे लाउड स्पीकर की चेकिंग के लिए आए थे तो कई जगह बिजली चोरी पकड़ी गई। 250 से 300 घरों के अलावा मस्जिद और मदरसे में बिजली चोरी पकड़ी गई। एक छत से 150 से 200 घरों को बिजली सप्लाई की जा रही थी। पूरी छत को एक अवैध बिजली घर का रूप दिया हुआ था। इस मामले में मुकदमा भी कराएंगे और वसूली भी होगी। संभल को शत प्रतिशत बिजली से मुक्त कराएंगे। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि शनिवार सुबह लाउडस्पीकर को लेकर मंदिरों और मस्जिदों में चेकिंग की जा रही थी, जिसमें अवैध रूप से बिजली चोरी करने वालों के लिए बिजली विभाग की टीम बनाई गई। उन्हें सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई गई। यह अभियान नखासा थाना क्षेत्र में छंगा मल की कोठों, लदनिया मस्जिद आदि में चलाया गया। यहां बिजली चोरी की जा रही थी।

RELATED NEWS

संभल हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 1000 पेज की चार्जशीट में जियाउर्रहमान बर्क समेत इन्हें बनाया आरोपी

संभल हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 1000 पेज की चार्जशीट में जियाउर्रहमान बर्क समेत इन्हें बनाया आरोपी

June 18, 2025
मिट्टी और गोबर से बनी है हनुमान जी की दुर्लभ प्रतिमा, दिखाई अकड़ तो श्रीराम भक्त ने अंग्रेज कलेक्टर को दिया ये दंड

मिट्टी और गोबर से बनी है हनुमान जी की दुर्लभ प्रतिमा, दिखाई अकड़ तो श्रीराम भक्त ने अंग्रेज कलेक्टर को दिया ये दंड

April 26, 2025

गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी

एसपी ने बताया, अभी 4 मस्जिद प्रकाश में आई हैं, जिनके ऊपर बिजली के तार हैं, वहां से पूरे मोहल्ले को बिजली जा रही है। इसकी जांच की जाएगी और अभियोग भी पंजीकृत किया जाएगा। एक मस्जिद की मीनार के ऊपर पूरा पावर हाउस बनाकर उनके द्वारा बिजली दी जा रही थी। यदि इनके द्वारा मोहल्ले के सभी लोगों से शुल्क वसूला जा रहा होगा तो इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। बिजली विभाग के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर नवीन गौतम ने बताया कि मोहल्ला नई सराय स्थित लधनियों वाली मस्जिद से दो एसी, 40 पंखे, 57 एलईडी, 1 वाटरकूलर, 1 समरसेबल चल रहे थे. इस मस्जिद की छत पर पावर हाउस बना हुआ था, जिससे 100 घरों में चोरी की बिजली सप्लाई की जा रही थी। वहीं मोहल्ला खग्गू सराय के घरों से 10 मीटर, 10 हीटर, 01 ई-रिक्शा का चार्जर, 01 बड़ा पानी का हीटर पकड़ा गया है।

46 साल बाद खुले मंदिर के पट

बिजली चोरी के खिलाफ बड़े पैमाने पर चलाए गए अभियान के दौरान 46 साल से बंद भगवान शिव का मंदिर खुलवाया गया। यह मंदिर महमूद खा सराय इलाके में एक बंद मकान में पाया गया, जो 1978 के दंगे के दौरान हिंदू परिवार का था। बाद में मकान बेच दिया गया और तब से यह बंद पड़ा था। डीएम राजेंद्र पेंसिया और एसपीकृष्ण कुमार बिश्नोई की निगरानी में मंदिर की सफाई कराई गई और कुएं की खुदाई शुरू कराई गई है। डीएम पेंसिया ने बताया कि मकान के मालिकाना हक को लेकर जांच की जा रही है। प्राचीन कुएं के ऊपर रैंप बनाया गया था। रैंप हटाने पर कुआं मिला। मंदिर को उसके असली मालिकों को सौंपा जाएगा और अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई होगी। इसके साथ ही पुरातत्व विभाग (एएसआई) से मंदिर की प्राचीनता का पता लगाने के लिए कार्बन डेटिंग कराने को कहा गया है।

दी गई पूजा-अर्चना करने की अनुमति

एसपी श्रीश चंद्र ने बताया कि जांच में पाया गया कि कुछ लोगों ने मंदिर पर कब्जा कर घर बना लिए थे। मंदिर में भगवान शिव और हनुमान की मूर्तियां मौजूद हैं। पहले इस इलाके में हिंदू परिवार रहते थे, लेकिन किसी कारणवश क्षेत्र छोड़कर चले गए। मंदिर को अब साफ कराया जा रहा है और अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। संभल के सीओ अनुज कुमार चौधरी का कहना है कि हमें सूचना मिली थी कि इलाके में एक मंदिर पर अतिक्रमण किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस की एक टीम पहुंची और मौके का जायजा लिया। यहां एक मंदिर मिला, जिसे पुलिस प्रशासन ने खोला है। मंदिर की साफ-सफाई पुलिस की टीम ने की है। प्रशासन ने इस मंदिर में हिंदू समुदाय को पूजा-अर्चना करने की अनुमति दे दी है।

कौन हैं संभल के डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया

संभल के डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह मूल रूप से राजस्थान के श्रीगंगानगर के रहने वाले हैं। आईएएस बनने से पहले उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक सरकारी टीचर के रूप में की थी और बाद में वह राजस्थान लोक सेवा आयोग की तैयारी में जुट गए। उनका चयन बीडीओ के पद पर हो गया। इसके बाद डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने फिर से राजस्थान लोक सेवा आयोग की परीक्षा दी और इस बार वह एसडीएम के पद पर चुन लिए गए। डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने यूपीएससी परीक्षा दी और उन्हें 345वीं रैंक मिली। डॉ. राजेंद्र पैंसिया आईएएस अधिकारी बन गए। ट्रेनिंग के बाद साल 2016 में उन्हें यूपी के मिर्जापुर में सहायक मजिस्ट्रेट/सहायक कलेक्टर के पद पर पहली पोस्टिंग मिली। उसके बाद से वह इटावा, मथुरा, आगरा और लखनऊ जैसी जगहों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डॉ. राजेंद्र पैंसिया की पहचान इमानदार और तेज-तर्राक अफसरों में होती है।

कौन हैं संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई

कृष्ण कुमार बिश्नोई 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। फिलहाल वह वर्तमान में संभल के एसपी के पद पर तैनात हैं। राजस्थान के बाड़मेर जिले के रहने वाले बिश्नोई का कार्यकाल अब तक बेहद सफल रहा है। इससे पहले गोरखपुर में एसपी सिटी के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई माफियाओं, जैसे अजीत शाही, विनोद उपाध्याय और सुधीर सिंह, के खिलाफ सख्त कार्रवाई की थी। उन्होंने इन माफियाओं की 803 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां जब्त कीं और जिले के शीर्ष 10 अपराधियों को वहां से भागने पर मजबूर कर दिया। बिश्नोई अपनी कड़क छवि और निष्पक्षता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में पैरवी को हतोत्साहित किया और जनता को सीधा संपर्क करने के लिए प्रोत्साहित किया।

कौन हैं संभल के सीओ अनुज चौधरी

जानकारी के मुताबिक संभल सीओ अनुज कुमार चौधरी मुजफफरनगर जिले के रहने वाले हैं। वह अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती में देश का मान बढ़ा चुके हैं। अनुज चौधरी ने वर्ष 2002 और 2010 के नेशनल गेम्स में दो सिल्वर मेडल जीते थे। इसके अलावा उन्होंने एशियाई चैंपियनशिप में दो ब्रॉन्ज मेडल भी जीते थे। यही नहीं अनुज चौधरी 1997 से 2014 तक कुश्ती में नेशनल चैंपियन भी रहे। 2001 में अनुज चौधरी को लक्ष्मण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, वहीं 2005 में उन्हें अर्जुन अवॉर्ड भी मिला। यूपी सरकार ने स्पोर्टस कोटे से उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती किया और उन्हें वर्ष 2012 में डिप्टी एसपी बना दिया। संभल हिंसा के दौरान सीओ अनुज चौधरी दंगाईयों से सीधा मोर्चा लिया। बवालियों की गोली से वह घायल भी हो गए थे।

Related Posts

संभल हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 1000 पेज की चार्जशीट में जियाउर्रहमान बर्क समेत इन्हें बनाया आरोपी

संभल हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 1000 पेज की चार्जशीट में जियाउर्रहमान बर्क समेत इन्हें बनाया आरोपी

June 18, 2025
मिट्टी और गोबर से बनी है हनुमान जी की दुर्लभ प्रतिमा, दिखाई अकड़ तो श्रीराम भक्त ने अंग्रेज कलेक्टर को दिया ये दंड

मिट्टी और गोबर से बनी है हनुमान जी की दुर्लभ प्रतिमा, दिखाई अकड़ तो श्रीराम भक्त ने अंग्रेज कलेक्टर को दिया ये दंड

April 26, 2025
Sambhal Violence

CO अनुज चौधरी ने पीस कमेटी से कहा- ‘ईद की सेवइयां खिलानी हैं तो होली की गुजिया भी खानी होगी!

March 26, 2025
हिरासत में लिए गए जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली, संभल हिंसा को लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

हिरासत में लिए गए जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली, संभल हिंसा को लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

March 23, 2025
Sambhal

‘ऐसे लोगों को जेल भेजेंगे…’, संभल CO अनुज चौधरी के बयान पर भड़के सपा सांसद राम गोपाल यादव

March 7, 2025
Sambhal violence

संभल हिंसा मामले में 1200 पेज की चार्जशीट दाखिल, गैंगस्टर शारिक साठा का गुर्गा गिरफ्तार

February 21, 2025
अब इस मंदिर की खोदाई के दौरान मिला राम दरबार और बक्से के अंदर बंद थे हनुमान जी

अब इस मंदिर की खोदाई के दौरान मिला राम दरबार और बक्से के अंदर बंद थे हनुमान जी

February 3, 2025
Sambhal Violence

Sambhal Violence : पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी सोहेल, अब तक 73 गिरफ्तारियों के बाद जेल भेजे गए

January 28, 2025
Sambhal Violence

संभल की जामा मस्जिद में गूंजे “हिंदुस्तान जिंदाबाद” के नारे, नमाजियों ने लहराया तिरंगा

January 25, 2025
58 हजार 112 वर्ष के हुए हनुमान जी, जानिए हर 41 साल बाद किससे मिलने आते हैं बजरंगली

58 हजार 112 वर्ष के हुए हनुमान जी, जानिए हर 41 साल बाद किससे मिलने आते हैं बजरंगली

January 14, 2025
Next Post
Bigg Boss 18

Bigg Boss 18 Finale Date: बिग बॉस 18 में किसकी होगी जीत, कौन बनेगा फैंस का फेवरेट?, जाने कब होगा फिनाले

Fructose as a silent killer for diabetes

Health News : साइलेंट किलर फ्रुक्टोज एक खतरनाक फूड, कहीं ऐसा न हो आप भी बन रहे हो इसका शिकार

Aligarh

Aligarh police constable: अलीगढ़ में अनियंत्रित कार नहर में गिरी, यूपी पुलिस के कांस्टेबल की मौत

POPULAR POST

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
UP Teacher News: यूपी के शिक्षकों को 3 नवंबर को TET परीक्षा के लिए मिलेगी विशेष छुट्टी, कई केंद्रों में होंगी परीक्षाएं

UP Teacher News: यूपी के शिक्षकों को 3 नवंबर को TET परीक्षा के लिए मिलेगी विशेष छुट्टी, कई केंद्रों में होंगी परीक्षाएं

November 2, 2026
Sleep Debt : रविवार को क्यों करता है? देर तक सोने का मन,क्या हफ्तेभर की नींद की कमी का शरीर मांगता है हिसाब

Sleep Debt : रविवार को क्यों करता है? देर तक सोने का मन,क्या हफ्तेभर की नींद की कमी का शरीर मांगता है हिसाब

October 31, 2026
Delhi Varanasi Bullet Train

Bullet Train : यूपी में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, दिल्ली से वाराणसी सिर्फ 3 घंटे 33 मिनट, आगरा-लखनऊ का सफर भी होगा आसान

October 31, 2026
Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

October 31, 2026
Ghaziabad Accident : स्कूल लेने निकली मां को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत… घर पर इंतजार करती रह गईं दो मासूम

Ghaziabad Accident : स्कूल लेने निकली मां को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत… घर पर इंतजार करती रह गईं दो मासूम

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India