Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Sambhal Violence : क्या है संभल पुलिस का ‘ऑपरेशन हंड्रेड’, जिसकी आहट से बिल में दुबके हिंसा के ‘विलेन’

Sambhal Violence : क्या है संभल पुलिस का ‘ऑपरेशन हंड्रेड’, जिसकी आहट से बिल में दुबके हिंसा के ‘विलेन’

संभल पुलिस ने 400 आरोपियों की जारी की तस्वीर, 100 उपद्रवियों की पहचान, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 टीमें दे रहीं दबिश।

by Digital Desk
09/12/2024

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। संभल हिंसा के बाद पुलिस-प्रशासन का एक्शन जारी है। अब तक 400 उपद्रवियों की पुलिस ने फोटो जारी किए हैं। जबकि 100 आरोपियों की पहचान पुलिस ने कर ली है। अब इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पुलिस की 10 टीमें देश के 10 राज्यों में संभल बवाल के आरोपियों की तलाश कर रहीं हैं। पुलिस फरार बवालियों को अरेस्ट कर पाक और यूएसए निर्मित कारतूसों के रहस्य से पर्दा उठाना चाहती है। इसी कड़ी में पुलिस ने कईलोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है।

हिंसा के बाद से फरार हैं आरोपी

बीते 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा भड़क गई थी। उपद्रवियों ने आगजनी, पथराव के साथ पुलिस पर फायरिंग की थी। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागकर दंगाईयों को खदेड़ा था। हिंसा के दौरान चार लोगों की मौत हुई थी तो वहीं सीओ समेत 28 पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। पुलिस की तरफ से सात एफआईआर दर्ज करवाई गई। जिसमें 27 सौ अज्ञात आरोपी थे। जबकि सपा सांसद, सपा विधायक के बेटे को भी पुलिस ने संभल हिंसा में आरोपी बनाया हुआ है। हिंसा के दौरान करीब एक करोड़ की सरकारी संपत्ति का नुकसान भी हुआ है, जिसकी वसूली भी प्रशासन तैयारी करने में जुट गया है।

100 उपद्रवियों की हुई पहचान

संभल हिंसा में शामिल 400 आरोपियों की तस्वीर पुलिस जारी कर चुकी है। 100 बवालियों की पहचान भी पुलिस ने कर ली है। अब इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने बड़ा ऑपरेशन शुरू किया है। पुलिस की 10 टीमें प्रदेश के अन्य जिलों के साथ ही दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और मध्यप्रदेश में ढेरा जमाए हुए हैं और दबिश दे रही हैं। उपद्रवियों के पकड़े जाने के बाद ही संभल में बवाल वाली जगह से बरामद हुए पाकिस्तान और अमेरिका में निर्मित कारतूसों के तस्करों की जानकारी मिल सकेगी। पूरे ऑपरेशन को खुद संभल एसपी लीड कर रहे हैं और जिले के अलावा दूसरे जनपदों के डीएसपी रैंक के अधिकारियों को भी लगाया गया है।

RELATED NEWS

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

November 1, 2026
Women Safety: क्या महिला चालक के साथ महिलाओं मिलेगी सुरक्षित यात्रा? जाने क्या “सारथी दीदी” की सुविधा

Women Safety: क्या महिला चालक के साथ महिलाओं मिलेगी सुरक्षित यात्रा? जाने क्या “सारथी दीदी” की सुविधा

September 20, 2026

आरोपियों के घरों पर लटक रहे ताले

संभल हिंसा के बाद पुलिस ने अब तक तीन महिला समेत 35 आरोपी को अरेस्ट कर जेल भेजा है। 100 से ज्यादा आरोपी पहचाने जा चुके हैं। इन आरोपियों की तलाश में पुलिस उनके घरों पर दबिश दे रही है लेकिन अधिकांश घरों पर ताले लटके हैं। जिन घरों में ताले नहीं लगे हैं वहां केवल महिलाएं या बच्चे मौजूद हैं। घटना के बाद फरार हुए बवाली मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर रहे। पुलिस तमाम आरोपियों के फोन ट्रैक कर रही है लेकिन उनकी लोकेशन नहीं मिल पा रही है। आरोपी जानते हैं कि अगर मोबाइल इस्तेमाल किया तो वह पकड़े जा सकते हैं। इन आरोपियों के परिजन भी पुलिस को कुछ नहीं बता पा रहे हैं।

पाक-यूएसए निर्मित मिले कारतूस

संभल बवाल वाले क्षेत्र में पुलिस को पाकिस्तान, अमेरिका में निर्मित कारतूस और खोखे मिले हैं। बवाल के दौरान इन कारतूसों का भी इस्तेमाल किया गया था। बरामद किए गए कारतूसों को पुलिस ने जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा है। इसके अलावा पुलिस ऐसे तस्करों की भी तलाश में जुटी है, जो अवैध हथियार और कारतूसों की तस्करी करते हैं। वहीं पुलिस की कुछ टीमें शहर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी हैं। आरोपी जिस रास्ते से आए और जिस रास्ते से भागे, उन सभी जगह के कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पुलिस सभी वीडियो की बारीकी से जांच कर रही है।

पुलिस टीमें जगह-जगह दबिश दे रही

डीआईजी मुनिराज जी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि, संभल में अब पूरी तरह से शांति है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों ने तेजी से काम शुरू कर दिया है। पुलिस टीमें जगह-जगह दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर संभल में बवाल करने और कराने वालों के चेहरे बेनकाब हो जाएंगे। बरामद विदेशी कारतूसों के बारे में विस्तार से जानकारी जुटाई जा रही है। संभल हिंसा में शामिल एक भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। सभी को पकड़ कर जेल भेजा जाएगा।

Related Posts

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

November 1, 2026
Women Safety: क्या महिला चालक के साथ महिलाओं मिलेगी सुरक्षित यात्रा? जाने क्या “सारथी दीदी” की सुविधा

Women Safety: क्या महिला चालक के साथ महिलाओं मिलेगी सुरक्षित यात्रा? जाने क्या “सारथी दीदी” की सुविधा

September 20, 2026
Women Safety: महिलाओं के लिए शुरू होगी सारथी दीदी, महिला चालक के साथ मिलेगी सुरक्षित यात्रा

Women Safety: महिलाओं के लिए शुरू होगी सारथी दीदी, महिला चालक के साथ मिलेगी सुरक्षित यात्रा

September 19, 2026
UP Job Maha Abhiyan 2026

Rain Alert: जलभराव रोकने के लिए योगी सरकार ने निकायों को दिए सख्त निर्देश, नालों से पंपिंग स्टेशनों तक होगी निगरानी

September 16, 2026
UP Health Department: रिटायर्ड डॉक्टरों की फिर होगी नियुक्ति, 70 साल तक मिल सकता है मौका

UP Health Department: रिटायर्ड डॉक्टरों की फिर होगी नियुक्ति, 70 साल तक मिल सकता है मौका

September 9, 2026
UP Flood Relief: बाढ़ प्रभावितों के लिए योगी सरकार का राहत अभियान तेज,स्वास्थ्य सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान

UP Flood Relief: बाढ़ प्रभावितों के लिए योगी सरकार का राहत अभियान तेज,स्वास्थ्य सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान

September 9, 2026
UP Women Financial Assistance Scheme

Women Voters पर योगी सरकार का फोकस, चुनाव से पहले क्या बीजेपी लगा रही आधी आबादी पर पूरा दांव

August 21, 2026
UP Women Financial Scheme

UP Women Scheme: बिहार की तर्ज पर यूपी में महिला दांव, चुनाव से पहले 20, फिर 30 हजार देने की तैयारी

August 14, 2026
UP Free Bus Travel for Senior Women

‎Free Bus Travel: महिलाओं के लिए बड़ी राहत, योगी सरकार किसको देगी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा

August 5, 2026
UP IAS Transfer

Basic Pay Rule: योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, यूपी में श्रमिकों की सैलरी का 50% होगा मूल वेतन

August 5, 2026
Next Post
who should avoid sweet potatoes

Health tips : शकरकंद के फायदे अनेक, लेकिन क्या यह आपकी सेहत के लिए सही है?

Delhi School Bomb Threat

दिल्ली के बड़े स्कूलों पर मंडराया खतरा, DPS और GD गोयनका को भेजे गए धमकी भरे ईमेल, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

Noida International Airport

Noida International Airport : नोएडा एयरपोर्ट पर 9 दिसंबर को रनवे पर पहली कमर्शियल फ्लाइट की लैंडिंग, ट्रायल की प्रक्रिया शुरू

POPULAR POST

Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

November 1, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
Sardar Vallabhbhai Patel 151st Birth Anniversary

National Unity Day : सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर देश ने किया नमन, राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

October 31, 2026
Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज होगी  INDIA ब्लॉक की रैली और सिख मार्च, इन रास्तों पर जाने से बचे

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज होगी INDIA ब्लॉक की रैली और सिख मार्च, इन रास्तों पर जाने से बचे

October 31, 2026
Amit Shah UP Election 2027

UP Politics : किसने दिया मिशन-2027 का मंत्र, बोले- नाराजगी भूलिए, तीसरी बार बनाइए भाजपा सरकार

October 31, 2026
इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India