Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » CO अनुज चौधरी ने पीस कमेटी से कहा- ‘ईद की सेवइयां खिलानी हैं तो होली की गुजिया भी खानी होगी!

CO अनुज चौधरी ने पीस कमेटी से कहा- ‘ईद की सेवइयां खिलानी हैं तो होली की गुजिया भी खानी होगी!

संभल में चल रहे सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए बुधवार को कोतवाली थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सर्कल ऑफिसर अनुज चौधरी ने अपने पूर्व में दिए गए बयानों का खुलकर बचाव किया। उन्होंने यह भी कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस ने जरूरी कदम उठाए हैं।

by Gulshan
26/03/2025
Sambhal Violence

Sambhal Violence : उत्तर प्रदेश के संभल में जारी सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए बुधवार को कोतवाली थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सर्कल ऑफिसर (सीओ) अनुज चौधरी ने अपने दिए गए बयानों का खुले तौर पर बचाव किया। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस ने जरूरी कदम उठाए हैं और दोनों पक्षों को ध्यान में रखकर उन्होंने अपना बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा, “अगर आप ईद की सेवइयां खिलाना चाहते हैं, तो होली की गुजिया भी खानी होगी।”

सीओ अनुज चौधरी ने कहा कि दोनों समुदायों को एक-दूसरे के त्योहारों का सम्मान करना चाहिए, लेकिन समस्याएं तब उत्पन्न होती हैं जब एक पक्ष कुछ खा रहा होता है और दूसरा नहीं। इस तरह भाईचारा(Sambhal Violence) खत्म हो जाता है। उन्होंने बैठक में बताया कि उनका उद्देश्य शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व को सुनिश्चित करना था और उनका बयान पूरी तरह से निष्पक्ष था। उन्होंने यह भी कहा, “अगर मेरा बयान गलत था तो हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट को मुझे सजा दिलवानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा क्यों नहीं हुआ?”

सीओ ने बिना किसी का नाम लिए सवाल उठाया और जोर देकर कहा कि उन्होंने दोनों समुदायों के लिए समान रूप से बात की थी। यह विवाद होली से पहले तब शुरू हुआ जब उन्होंने कहा था कि होली साल में एक बार आती है, जबकि जुमे की नमाज 52 बार होती है। उन्होंने यह सुझाव दिया था कि जो लोग होली के रंगों से असहज महसूस करते हैं, उन्हें उस दिन घर में रहना चाहिए। उन्होंने कहा, “हमारा हमेशा से उद्देश्य यही रहा है कि हम जहां भी रहें, शांति बनी रहे।”

RELATED NEWS

संभल हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 1000 पेज की चार्जशीट में जियाउर्रहमान बर्क समेत इन्हें बनाया आरोपी

संभल हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 1000 पेज की चार्जशीट में जियाउर्रहमान बर्क समेत इन्हें बनाया आरोपी

June 18, 2025
हिरासत में लिए गए जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली, संभल हिंसा को लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

हिरासत में लिए गए जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली, संभल हिंसा को लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

March 23, 2025

सीओ अनुज चौधरी ने क्या कहा ?

उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी को अपमानित करना नहीं था, बल्कि सभी धर्मों के त्योहारों का सम्मान करने का महत्व बताना था। अनुज चौधरी ने आपसी सम्मान और एक-दूसरे के उत्सवों में भागीदारी की आवश्यकता पर भी जोर दिया। इसके साथ ही, संभल में हुई हिंसा के बाद पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालों पर उन्होंने कहा कि गिरफ्तारियां सबूतों के आधार पर की जा रही हैं और मामले को राजनीतिक रूप से भटकाने से बचने की अपील की।

यह भी पढ़ें : मुस्कान के केस में बड़ा दावा, दिल्ली और मेरठ के वकील मुफ्त में लड़ेंगे मुकदमा…

गौरतलब है कि संभल में पिछले साल 24 नवंबर को हुई हिंसा के बाद से ही तनाव व्याप्त है, जिसमें चार लोगों की जान गई और कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। यह हिंसा जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई थी, जब लोगों ने इसका विरोध करते हुए पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया था और पुलिस की गाड़ियों में आग लगा दी थी। इस घटना के बाद इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया था और करीब 70 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

नेजा मेले पर लगा प्रतिबंध

25 मार्च को संभल के शाहवाजपुर सूरा नगला गांव में आयोजित होने वाले वार्षिक नेजा मेले पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था और किसी को भी वहां जाने की अनुमति नहीं दी गई। इस पर मुस्लिम समुदाय में नाराजगी देखी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीश चंद्र ने बताया कि मेला स्थल पर कोई सभा या कार्यक्रम नहीं हुआ था और भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

एएसपी ने कहा कि यह मेला ऐतिहासिक रूप से एक लुटेरे, आक्रमणकारी और हत्यारे की याद में आयोजित किया जाता था, लेकिन लोगों ने इस परंपरा की अनुपयुक्तता को समझते हुए इसे छोड़ दिया है। संभल के अधिकारियों ने आक्रमणकारी महमूद गजनवी के भतीजे सैयद सालार मसूद गाजी की याद में होने वाले ‘नेजा मेले’ के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया था, क्योंकि उन्होंने इसे देश को लूटने आए व्यक्ति की स्मृति का महिमामंडन मानते हुए इसे अस्वीकार कर दिया था।

Related Posts

संभल हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 1000 पेज की चार्जशीट में जियाउर्रहमान बर्क समेत इन्हें बनाया आरोपी

संभल हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 1000 पेज की चार्जशीट में जियाउर्रहमान बर्क समेत इन्हें बनाया आरोपी

June 18, 2025
हिरासत में लिए गए जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली, संभल हिंसा को लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

हिरासत में लिए गए जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली, संभल हिंसा को लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

March 23, 2025
Sambhal

‘ऐसे लोगों को जेल भेजेंगे…’, संभल CO अनुज चौधरी के बयान पर भड़के सपा सांसद राम गोपाल यादव

March 7, 2025
Sambhal violence

संभल हिंसा मामले में 1200 पेज की चार्जशीट दाखिल, गैंगस्टर शारिक साठा का गुर्गा गिरफ्तार

February 21, 2025
Sambhal Violence

Sambhal Violence : पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी सोहेल, अब तक 73 गिरफ्तारियों के बाद जेल भेजे गए

January 28, 2025
Sambhal Violence

संभल की जामा मस्जिद में गूंजे “हिंदुस्तान जिंदाबाद” के नारे, नमाजियों ने लहराया तिरंगा

January 25, 2025
Akhilesh Yadav

Sambhal violence: सपा ने जारी की रिपोर्ट, अखिलेश यादव ने सरकार पर उठाए सवाल

January 7, 2025
कौन है सलीम, जिसने  सीओ अनुज चौधरी को मारी थी गोली, पुलिसवालों से लूटे कारतूस फिर ऐसे पकडा गया उपद्रवी

कौन है सलीम, जिसने  सीओ अनुज चौधरी को मारी थी गोली, पुलिसवालों से लूटे कारतूस फिर ऐसे पकडा गया उपद्रवी

January 6, 2025
Sambhal violence

Sambhal violence: सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क को हाईकोर्ट से झटका, एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज

January 3, 2025
कहानी संभल के प्राचीन बावड़ी की, जिसकी खुदाई में मिली राजाओं वाली टॉयलेट सीट के साथ चमत्कारी घड़ा

कहानी संभल के प्राचीन बावड़ी की, जिसकी खुदाई में मिली राजाओं वाली टॉयलेट सीट के साथ चमत्कारी घड़ा

January 2, 2025
Next Post
यूपी के किस गांव में मिला विशाल  तेल का भंडार किस स्वतंत्रता सेनानी की जमीन उगल रही है कच्चा तेल

यूपी के किस गांव में मिला विशाल तेल का भंडार किस स्वतंत्रता सेनानी की जमीन उगल रही है कच्चा तेल

Mohammad Shami

Mohammad Shami News: मोहम्मद शमी का परिवार मनरेगा में करता है काम... दिहाड़ी में मिलतय है 237 का दाम

Google Gemini 2.5

Google ने पेश किया सबसे इंटेलीजेंट AI मॉडल, क्या अब खत्म हो गईं सभी खामियां?

POPULAR POST

UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

November 2, 2026
INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

November 1, 2026
Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

October 31, 2026
Credit Card Rules : 1 नवंबर से क्रेडिट कार्ड पर क्या बदला? Axis और PNB ग्राहकों को झटका, फ्री मूवी-लाउंज पर असर

Credit Card Rules : 1 नवंबर से क्रेडिट कार्ड पर क्या बदला? Axis और PNB ग्राहकों को झटका, फ्री मूवी-लाउंज पर असर

November 2, 2026
UP Teacher News: यूपी के शिक्षकों को 3 नवंबर को TET परीक्षा के लिए मिलेगी विशेष छुट्टी, कई केंद्रों में होंगी परीक्षाएं

UP Teacher News: यूपी के शिक्षकों को 3 नवंबर को TET परीक्षा के लिए मिलेगी विशेष छुट्टी, कई केंद्रों में होंगी परीक्षाएं

November 2, 2026
Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India