Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » घर में नहीं है दाने…अम्मा चली भुनाने, जब योगी ने दिखाई संजय निषाद की उनकी हैसियत

घर में नहीं है दाने…अम्मा चली भुनाने, जब योगी ने दिखाई संजय निषाद की उनकी हैसियत

क्या यूपी उपचुनाव को लेकर संजय निषाद अपनी लक्ष्मण रेखा लांघ रहे हैं। ये सवाल इसलिए क्योंकि संजय निषाद ने जिस तरह उपचुनाव में सीटों की मांग लेकर लखनऊ से लेकर दिल्ली तक एक किया है, उसके बाद तो यही लगता है कि संजय निषाद खुद को इतना बड़ा नेता मान चुके हैं कि उन्हें लगता है कि बीजेपी उन्हें उनकी हैसियत से ज्यादा भाव दे सकती है।

by Gulshan
22/10/2024
UP Politics, Kanpur

UP Politics : क्या यूपी उपचुनाव को लेकर संजय निषाद अपनी लक्ष्मण रेखा लांघ रहे हैं। ये सवाल इसलिए क्योंकि संजय निषाद ने जिस तरह उपचुनाव में सीटों की मांग लेकर लखनऊ से लेकर दिल्ली तक एक किया है, उसके बाद तो यही लगता है कि संजय निषाद खुद को इतना बड़ा नेता मान चुके हैं कि उन्हें लगता है कि बीजेपी उन्हें उनकी हैसियत से ज्यादा भाव दे सकती है। उपचुनाव में मंझवा सीट पर दावेदारी ठोक रहे संजय निषाद को जब सीएम योगी ने भाव नहीं दिया तो जनाब ने दिल्ली दरबार में मत्था टेकना शुरु किया है। ये और बात है कि दिल्ली दरबार से भी संजय निषाद को कुछ मिलेगा कि नहीं ये भी संदेह के घेरे में हैं। क्योंकि केन्द्रीय नेतृत्व ने उपचुनाव की कमान पूरी तरह से सीएम योगी को सौंप रखी है, ऐसे में योगी की हरी झंडी के बिना उपचुनाव को लेकर कोई भी फैसला मुमकिन नहीं है।

सपा की राह पर निकले संजय निषाद

असल में संजय निषाद की सबसे बड़ी चिन्ता है अपनी पार्टी के जरिए परिवार को कैसे सेट किया जाए। खुद एमएलसी हैं औऱ कैबिनेट मंत्री हैं। छोटे बेटे श्रवण निषाद चौरीचौरा से विधायक हैं। बड़े बेटे प्रवीण निषाद एक बार गोरखपुर और एक बार संतकबीरनगर से सांसद रह चुके हैं। हालांकि 2024 का चुनाव प्रवीण निषाद हार गए। ऐसे में संजय निषाद मंझवा सीट से अपने बड़े बेटे प्रवीण निषाद को चुनाव लड़ाना चाहते हैं ताकि फैमिली पॉलिटिक्स की प्लानिंग पूरी हो सके।

शोषितों के अधिकारों की रक्षा के नाम पर राजनीति करते रहे संजय निषाद की पहली प्राथमिकता परिवार है ये बताने की जरूरत नहीं है। उपर से बीजेपी का साथ मिलने के बाद जिस तरह से उनका राजनीतिक करियर उपर उठा है उसके बाद से वो किसी भी तरह अपने परिवार के लोगों का करियर भी बनाने के चक्कर में हैं और यही वजह है कि उपचुनाव के जरिए वो अपने बड़े बेटे को भी विधानसभा पहुंचाना चाहते हैं।

RELATED NEWS

Amit Shah UP Election 2027

UP Politics : किसने दिया मिशन-2027 का मंत्र, बोले- नाराजगी भूलिए, तीसरी बार बनाइए भाजपा सरकार

October 31, 2026
Charu Chaudhary RLD Politics

RLD Politics: चारू चौधरी की मंच पर एंट्री क्या है सियासी दस्तक? यूपी चुनाव से पहले महिला चेहरों पर बढ़ा फोकस

September 8, 2026

अकेले चले तो खाली हाथ, उपर तब उठे जब मिला बीजेपी का साथ

संजय निषाद पेशे से होम्योपैथ के डॉक्टर हैं लेकिन सियासत में उनका सफर काफी उतार चढ़ाव से भरा रहा है। गोरखपुर के कैम्पियरगंज निवासी संजय निषाद ने कानपुर यूनिवर्सिटी से होम्योपैथ में मेडिकल डिग्री ली और गोरखपुर में अपना क्लिनिक खोला। इसी दौरान उनका रुझान राजनीति की ओर हुआ और 2008 में बामसेफ से जुड़ गए। शुरुआत में संजय निषाद ने निषाद एकता परिषद का गठन किया जिसके जरिए 500 से ज्यादा मछुवारा जातियों को जोड़ने की मुहिम शुरु की। 2016 में संजय निषाद ने बामसेफ को अलविदा बोलकर अपनी पार्टी निषाद पार्टी का गठन किया और पहली बार कैम्पियरगंज से चुनाव लड़े लेकिन हार गए।

हालांकि निषाद पार्टी को पहली कामयाबी मिली 2017 के चुनाव में जब उनकी पार्टी के टिकट पर भदोही से विजय मिश्रा ने जीत दर्ज की। इसी साल गोरखपुर ग्रामीण से संजय निषाद ने भी किस्मत आजमाई लेकिन हार गए। हालांकि 35 हजार वोट बटोरकर संजय निषाद ने अपनी मौजूदगी का अहसास जरूर कराया। 2018 में गोरखपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाब में संजय निषाद ने सपा से गठबंधन किया और अपने बेटे प्रवीण निषाद को मैदान में उतारा, और हैरानी की बात ये रही कि गोरक्षपीठ के गढ़ में निषाद पार्टी ने सेंधमारी कर दी और प्रवीण निषाद चुनाव जीत गये।

यह भी पढ़ें : बॉलीवुड एक्ट्रेस और राघव चड्डा की वाइफ परिणीति चोपड़ा का जन्मदिन आज, अपनी इन फिल्मों…

हालांकि 2019 में संजय निषाद ने बीजेपी से गठबन्धन कर लिया। जिसके बाद उनके सितारे बुलन्द होने शुरु हो गए, 2019 में उनके बेटे प्रवीण निषाद संतकबीरनगर से सांसद बने तो 2022 चुनाव से पहले संजय निषाद को एमएलसी बना दिया गया। 2022 के चुनाव में बीजेपी ने निषाद पार्टी को 16 सीटें दीं। जिसमें 10 निषाद पार्टी के सिम्बल पर और 6 बीजेपी के सिम्बल पर लडी गई जिसमें 11 सीटों पर निषाद पार्टी को जीत मिली

संजय निषाद के मोलभाव का सच क्या है ?

बीजेपी के भरोसे यूपी विधानसभा में कांग्रेस औऱ बसपा से भी बड़ी पार्टी बन जाने वाले संजय निषाद खुद को बड़ा नेता मान बैठे हैं। ये भूलकर कि उन्हें कामयाबी बीजेपी की वजह से ही मिली है। लोकसभा चुनाव में अपने बेटे तक की सीट नहीं बचा पाने वाले संजय निषाद को बीजेपी इसलिए भाव नहीं दे रही क्योंकि लोकसभा के चुनावों में संजय निषाद बीजेपी के लिए फायदेमंद नहीं बल्कि बोझ ही साबित हुए हैं। हालांकि संजय निषाद अभी भी अपने वोटबैंक को लेकर बेहद आत्मविश्वास से भरे हुए हैं यही वजह है कि बीजेपी से वो लगातार उपचुनाव में सीटों का हिस्सा मांग रहे हैं लेकिन बड़ा सवाल ये कि क्या वाकई बीजेपी संजय निषाद के दबाव में झुकेगी या फिर उन्हें उनके ही हाल पर छोड़ देगी।

Related Posts

Amit Shah UP Election 2027

UP Politics : किसने दिया मिशन-2027 का मंत्र, बोले- नाराजगी भूलिए, तीसरी बार बनाइए भाजपा सरकार

October 31, 2026
Charu Chaudhary RLD Politics

RLD Politics: चारू चौधरी की मंच पर एंट्री क्या है सियासी दस्तक? यूपी चुनाव से पहले महिला चेहरों पर बढ़ा फोकस

September 8, 2026
Meerut Gurjar Community Political Participation

मेरठ में गुर्जर समाज का ऐलान, किससे मांगी राजनीतिक हिस्सेदारी , 29 अक्टूबर को दिल्ली में रैली

September 5, 2026
UP Election 2027 BJP CM Face

UP Politics: क्या 2027 में BJP खेलेगी बड़ा दांव, योगी के साथ OBC-दलित चेहरे पर भी नजर

August 31, 2026
BJP ticket war in Uttar Pradesh

BJP Ticket War: सपा के बागी विधायकों की दावेदारी से बीजेपी में बढ़ी टेंशन, पुराने नेताओं के सामने टिकट बचाने की चुनौती

August 26, 2026
UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

August 25, 2026

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

August 25, 2026
Caste Discrimination: मोहनलालगंज की विधायक ने मंदिर में भेदभाव का लगाया आरोप, सियासत गरम, सपा ने भाजपा पर साधा निशाना

Caste Discrimination: मोहनलालगंज की विधायक ने मंदिर में भेदभाव का लगाया आरोप, सियासत गरम, सपा ने भाजपा पर साधा निशाना

August 21, 2026
UP Women Financial Assistance Scheme

Women Voters पर योगी सरकार का फोकस, चुनाव से पहले क्या बीजेपी लगा रही आधी आबादी पर पूरा दांव

August 21, 2026
UP Politics: 2027 से पहले अखिलेश का बड़ा दांव, बीजेपी के किस वोट बैंक में सेंध लगाने की कर रहे तैयारी

UP Politics: 2027 से पहले अखिलेश का बड़ा दांव, बीजेपी के किस वोट बैंक में सेंध लगाने की कर रहे तैयारी

August 20, 2026
Next Post
शरीर की ताकत के लिए बेहद जरूरी… जानें हाई प्रोटीन फूड्स जो वेज और नॉन-वेज दोनों के लिए हैं फायदेमंद

शरीर की ताकत के लिए बेहद जरूरी... जानें हाई प्रोटीन फूड्स जो वेज और नॉन-वेज दोनों के लिए हैं फायदेमंद

बंटेंगे तो कटेंगे…मुंबई में छाया हिन्दुत्व का होर्डिंग, हरियाणा के बाद अब महाराष्ट्र चुनाव में योगी के नारे की हुई एंट्री

बंटेंगे तो कटेंगे...मुंबई में छाया हिन्दुत्व का होर्डिंग, हरियाणा के बाद अब महाराष्ट्र चुनाव में योगी के नारे की हुई एंट्री

UP में ठंड ने दी दस्तक.. 22 अक्टूबर को आंधी-बारिश की भविष्यवाणी, मौसम विभाग IMD का अलर्ट

UP में ठंड ने दी दस्तक.. 22 अक्टूबर को आंधी-बारिश की भविष्यवाणी, मौसम विभाग IMD का अलर्ट

POPULAR POST

UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान का असर, दिल्ली में बारिश का टूटा रिकॉर्ड, यूपी समेत कई राज्यों में गिरेगा तापमान

October 30, 2026
US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी  मंजूरी…  कौन कौन उठाएंगे खर्च

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी मंजूरी… कौन कौन उठाएंगे खर्च

October 30, 2026
Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

November 1, 2026
UP Weather Today

UP Weather Today:आज यूपी में खिलेगी धूप या होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान

November 1, 2026
Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

October 31, 2026
Bike Sales : 6 महीने में बिकीं 21 लाख से ज्यादा बाइक, किसके सामने Pulsar और Shine भी पड़ीं फीकी

Bike Sales : 6 महीने में बिकीं 21 लाख से ज्यादा बाइक, किसके सामने Pulsar और Shine भी पड़ीं फीकी

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India