Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Sisamau Byelection : आखिर कौन हैं वह 2 ‘सुपरकॉप’ जिन्हें BJP ने SP के अभेद्य किले पर कब्जे की सौंपी ‘कमान’

Sisamau Byelection : आखिर कौन हैं वह 2 ‘सुपरकॉप’ जिन्हें BJP ने SP के अभेद्य किले पर कब्जे की सौंपी ‘कमान’

सीसामऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव का रण सज चुका है। इस बार समाजवादी पार्टी के सामने बीजेपी बड़ी मजबूती के साथ चुनाव के मैदान में हैं।

by Digital Desk
17/11/2024
Sisamau Byelection

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के नौ विधानसभा सीटों के उपचुनाव को लेकर सूबे का सियासी पारा अपने पूरे सवाब पर है। सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर अखिलेश यादव धुआंधार रैलियां कर रहे हैं। सबकी नजर समाजवादी पार्टी की गढ़ कहे जाने वाली सीसामऊ सीट पर हैं। यहां सीएम योगी जनसभा, रोड शो के जरिए बीजेपी के लिए जमीन तैयार कर गए हैं। अब बारी सपा प्रमुख की है। वह भी नसीम सोलंकी के समर्थन में रोड शो करने के लिए आ रहे हैं। शिवपाल सिंह यादव भी ढेरा जमाए हुए हैं, तो बीजेपी ने पूर्व डीजीपी ब्रजलाल और यूपी सरकार में मंत्री व पूर्व आईपीएस असीम अरूण को यहां की कमान सौंपी हैं। दोनों अंदरखाने बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में माहौल तैयार कर रहे हैं। ऐसे में हम आपको इस सीट के हर उस पहलू से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिसके खातिर बीजेपी व सपा के बीच भीषण सियासी जंग जारी है।

सपा-बीजेपी के बीच माना जा रहा मुकाबला

सीसामऊ सीट (Sisamau Byelection) पर होने जा रहे उपचुनाव में बीजेपी व सपा के बीच मुकाबला बताया जा रहा है। बीजेपी ने यहां से सुरेश अवस्थी को चुनाव के मैदान में उतारा है तो सपा की तरफ से पूर्व विधायक इरफान सोलंकी सियासी पिच पर ताबड़तोड़ बैटिंग कर रही हैं। जबकि बीएसपी ने यहां से वीरेंद्र कुमार को अपना कैंडीडेट घोषित किया हुआ है। बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर कई नेता जनसभा, रोड शो कर चुके हैं। समाजवादी पार्टी प्रत्याशी के लिए अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के साथ ही अमेठी से कांग्रेस के सांसद जनता के बीच जाकर वोट मांगा। जानकार बताते हैं कि सीसामऊ सीट इसबार बीजेपी-सपा के लिए नाक का सवाल बन गई है। ये सीट सपा का गढ़ रही है। यहां से इरफान सोलंकी के अलावा उनके पिता कईबार विधायक चुने गए। मुलायम सिंह यादव का भी इस सीट से खासा लगाव रहा है। वह इरफान सोलंकी के पिता के समर्थन में जनसभाएं कर चुके हैं।

इस वजह से हो रहा उपचुनाव

सीसामऊ सीट (Sisamau Byelection) से 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा कैंडीडेट इरफान सोलंकी विधायक चुने गए थे। पिछले दोनों एक महिला के घर को जलाने के मामले में उन्हें 7 साल की सजा सुनाई गई। इसके बाद इरफान सोलंकी की विधायकी जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत समाप्त हो गई। जिसके चलते सीसामऊ सीट के लिए उपचुनाव होना है। मतदान 20 नवंबर को होगा और परिणाम 23 नवंबर को आएगा। सपा के गढ़ पर कब्जे को लेकर बीजेपी ने पूरी ताकत झोक दी है। सीएम से लेकर दोनों डिप्टी सीएम व प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में जनसभाएं कर चुके हैं। बीजेपी ने राज्यसभा सांसद व पूर्व डीजीपी ब्रतलाल और यूपी सरकार में मंत्री व पूर्व आईपीएस असीम अरूण को भी यहां की कमान सौंपी हुई है। दोनों नेता अंदरखाने बीजेपी के पक्ष में माहौल तैयार कर रहे हैं।

RELATED NEWS

Akhilesh Yadav attack on Yogi government

Political Attack: अखिलेश का योगी सरकार पर निशाना, प्रचार पर करोड़ों खर्च के बाद भी मिली सिर्फ बदनामी, दिए चुनावी तैयारी करने के निर्देश

August 7, 2026
MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

August 5, 2026

2012 में अस्तित्व में आई थी सीसामऊ सीट

वर्ष 2012 में नए परिसीमन के तहत सीसामऊ विधानसभा (Sisamau Byelection) क्षेत्र बना। इसके बाद से यह सीट सपा के पास है। इरफान सोलंकी का इस सीट पर खासा दबदबा रहा है। 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी रहे इरफान सोलंकी को 79,163 वोट मिले थे। जबकि बीजेपी उम्मीदवार सलिल बिश्नोई 66,897 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे थ। कांग्रेस के हाजी सुहेल अहमद को 5616 वोट मिले। अगर 2017 के चुनाव की बात करें तो इरफान सोलंकी को तब 73,030 वोट मिले थे। बीजेपी के सुरेश अवस्थी 67,204 पाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। बीएसपी के नंद लाल कोरी 11,949 मिले थे। 2012 के विधानसभा चुनाव में हाजी इरफान सोलंकी को 56,496 वोट मिले। जबकि बीजेपी के हनुमान स्वरूप मिश्रा 36,833 मिले। कांग्रेस के संजीव दरियाबदी 22,024 पाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

सबसे ज्यादा मुस्लिम वोटर्स

सीसामऊ विधानसभा (Sisamau Byelection) क्षेत्र में सबसे अधिक मुस्लिम मतदाता हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर ब्राह्मण वोटर आते हैं। सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में एक अनुमान के मुताबिक, मुस्लिम मतदाताओं की संख्या करीब 1 40 000 है। इसके बाद ब्राह्मण वोटर करीब 80 हजार हैं। तीसरे स्थान पर दलित वोटर आते हैं और उनकी संख्या करीब 70 हजार है। इनके अलावा कायस्थ 26 हजार, सिंधी एवं पंजाबी 6 हजार, क्षत्रिय 6 हजार और अन्य पिछड़ा वर्ग 12,411 वोटर बड़ी भूमिका निभाते हैं। 2002 के बाद से मुस्लिम मतदाता सपा के साथ मजबूती के साथ खड़ा है। इसी के कारण तीन बार लगातार यहां से इरफान सोलंकी विधायक चुने गए। उससे पहले इरफान के पिता हाजी मुस्ताक सोलंकी विधायक निर्वाचित हुए।

यह भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले मुश्किल में भारतीय टीम, चोटिल हुए 4 खिलाड़ी

70 से अधिक दलित वोटर्स

उपचुनाव में बीजेपी की नजर दलित वोटर्स पर है। इसी के चलते बीजेपी ने अपने दो दलित नेता, ब्रजपाल और असीम अरूण को बहुत पहले से यहां भेज दिया था। दोनों नेता चौपाल के जरिए सीधे जनता से रूबरू हुए। जानकार बताते हैं कि अगर दलित वोटर्स बीजेपी के साथ आ गया तो संभव है कि सपा के गढ़ पर इसबार कमल का फूल खिल सकता है। 2024 के लोकसभा चुनाव के वक्त बृजलाल को सीसामऊ और आर्यनगर विधानसभा में भेजा गया था। जिसका परिणाम रहा कि बीजेपी को 2019 के मुकाबले इन दोनों सीटों पर ज्यादा वोट मिले। 2020 में भी ब्रजलाल दोनों सीटों पर ढेरा जमाया। दलितों के बीच बीजेपी को पहुंचाया। हालांकि 2022 के चुनाव में बीजेपी को इन दोनों सीटों में हार मिली। पर बीजेपी का वोट प्रतिशत बढ़ा।

1991 में पहली बार जीती बीजेपी

सीसामऊ विधानसभा सीट (Sisamau Byelection) पर पहली बार 1985 में बीजेपी ने छवि लाल को टिकट दिया, पर उन्हें हार मिली। 1989 में पन्ना लाल तांबे को चुनाव के मैदान में उतारा और वह तीसरे नंबर पर रहे। बीजेपी ने 1991 में चुनाव में राकेश सोनकर को टिकट दिया और वह विधायक चुने गए। राकेश सोनकर ने 1993 और 1996 में लगातार दो और जीत हासिल कीं। इसके बाद लगातार दो बार 2002 और 2007 में कांग्रेस के संजीव दरियाबादी ने बीजेपी प्रत्याशियों को हराया। संजीव दरियाबादी के लिए यह सीट पारिवारिक कही जा सकती है, क्योंकि उनकी मां कमला दरियाबादी यहीं से 1985 में चुनाव जीती थीं। हालांकि इस सुरक्षित सीट को सामान्य घोषित करने के बाद यहां पर सपा का कब्जा हो गया।

ये प्रत्याशी आजमा रहे किस्मत

नसीम सोलंकी सपा
सुरेश अवस्थी भाजपा
वीरेंद्र कुमार बसपा
चांद बाबू आजाद आजाद समाज पार्टी
कृष्ण कुमार निर्दलीय
मो. आफताब राजपा
अशोक पासवान सभी जन पार्टी
महेश चंद्र शर्मा निर्दलीय
खुर्शीदा सोलंकी सपा
गौरव बाजपेई अपना दल के
सतनाम सिंह निर्दलीय

Related Posts

Akhilesh Yadav attack on Yogi government

Political Attack: अखिलेश का योगी सरकार पर निशाना, प्रचार पर करोड़ों खर्च के बाद भी मिली सिर्फ बदनामी, दिए चुनावी तैयारी करने के निर्देश

August 7, 2026
MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

August 5, 2026
Comment Controversy कौन है अदिति यादव जिनको लेकर यूपी में मचा बवाल,  सपा नेताओं ने उठाई आवाज, कार्रवाई की मांग तेज

Comment Controversy कौन है अदिति यादव जिनको लेकर यूपी में मचा बवाल, सपा नेताओं ने उठाई आवाज, कार्रवाई की मांग तेज

June 11, 2026
UGC Bill:  बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

UGC Bill: बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

February 26, 2026
कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

November 28, 2025
सपा विधायक रिजवी ने किया विस्फोटक खुलासा, बता दिया मुख्तार-अतीक की बाद अब आजम खान भी होंगे क्रैश

सपा विधायक रिजवी ने किया विस्फोटक खुलासा, बता दिया मुख्तार-अतीक की बाद अब आजम खान भी होंगे क्रैश

November 26, 2025
भारतीय ‘ब्रैडमैन’ के साथ हुआ ‘खेला’, अब सांसद जिया उर रहमान बर्क लड़ेंगे सरफराज खान का संसद में मुकदमा

भारतीय ‘ब्रैडमैन’ के साथ हुआ ‘खेला’, अब सांसद जिया उर रहमान बर्क लड़ेंगे सरफराज खान का संसद में मुकदमा

November 6, 2025
आजम खान ने बता दिया, क्यों बिहार चुनाव से बनाई दूरी, पीएम-सीएम और डीएम का जिक्र कर मचा दी सनसनी

आजम खान ने बता दिया, क्यों बिहार चुनाव से बनाई दूरी, पीएम-सीएम और डीएम का जिक्र कर मचा दी सनसनी

November 3, 2025
सतीश महाना ने नसीम सोलंकी से क्यों नहीं लगवाया भैया दूज का टीका, स्पीकर ने बता दी वजह, जो सोशल मीडिया में उड़ा रही गर्दा

सतीश महाना ने नसीम सोलंकी से क्यों नहीं लगवाया भैया दूज का टीका, स्पीकर ने बता दी वजह, जो सोशल मीडिया में उड़ा रही गर्दा

October 23, 2025
बृजभूषण शरण सिंह ने फिर अखिलेश यादव को बताया सनातनी, कहा, श्रीकृष्ण का मंदिर बनवा रहे हैं रहे सपा प्रमुख

बृजभूषण शरण सिंह ने फिर अखिलेश यादव को बताया सनातनी, कहा, श्रीकृष्ण का मंदिर बनवा रहे हैं रहे सपा प्रमुख

October 21, 2025
Next Post
Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: रजत दलाल ने शिल्पा पर निशाना साधा,घर में हुई लड़ाई, क्या अब शिल्पा करेंगी जवाबी हमला?

Britain

क्यों घट रही है ब्रिटेन विश्वविद्यालय में भारतीय छात्रों की संख्या, फीस की वृद्धि या कोई और खास वजह

Karnataka News

कर्नाटक में कांग्रेस नेता की दबंगई, थार से टक्कर मारने पर थोड़ी ही देर में मिली ज़मानत

POPULAR POST

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

October 29, 2026
Airfare Rules : दिवाली पर महंगे हवाई टिकटों पर लगेगी लगाम? क्या सरकार करेगी पुराने नियमों में कुछ बदलाव

Airfare Rules : दिवाली पर महंगे हवाई टिकटों पर लगेगी लगाम? क्या सरकार करेगी पुराने नियमों में कुछ बदलाव

November 1, 2026
IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

November 1, 2026
Odisha Flood : बाढ़-भूस्खलन से बिगड़े हालात, मुख्यमंत्री ने दिए बचाव अभियान तेज करने के निर्देश

Odisha Flood : बाढ़-भूस्खलन से बिगड़े हालात, मुख्यमंत्री ने दिए बचाव अभियान तेज करने के निर्देश

November 1, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
Delhi Vehicle Ban: दिल्ली में आज से इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में

Delhi Vehicle Ban: दिल्ली में आज से इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India