Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » पूर्व DSP ऋषिकांत शुक्ला ने किया विस्फोटक खुलासा, श्रीप्रकाश शुक्ला-अतीक का नाम लेकर मचा दिया तहलका

पूर्व DSP ऋषिकांत शुक्ला ने किया विस्फोटक खुलासा, श्रीप्रकाश शुक्ला-अतीक का नाम लेकर मचा दिया तहलका

ऋषिकांत शुक्ला ने कहा कि कुछ अपराधी तत्वों ने गलत सूचनाएं देकर मेरे खिलाफ झूठी रिपोर्ट तैयार कराई। कई ऐसे गैंग हैं जिनपर मैंने सख्त कार्रवाई की थी, उन्होंने अपने पैरोकारों के जरिए ये साजिश रची है।

by Vinod
06/11/2025
????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

कानपुर। नाम ऋषिकांत शुक्ला। पद यूपी पुलिस में डीएसपी। काम अपराध और अपराधियों का खात्मा। जो मिशन दिया गया, उसे सौ फीसदी पूरा किया। बतौर सब इस्पेक्टर पुलिस में एंट्री की। जिस-जिस थाने में पोस्टिंग मिली, वहां-वहां से जरायम का सफाया किया। सरकार को एसआई का काम पसंद आया तो दरोगा से प्रामोशन देकर इंस्पेक्टर बना दिया। फिर यहीं से शुरू होता है असल खेल। इंस्पेक्टर की पोस्ट मिलते ही महज कुछ माह के अंदर ऋषिकांत शुक्ला बन जाते हैं यूपी के सिंघम। फिर काम की चर्चा होती है तो ऋषिकांत शुक्ला को एसटीएफ में ले लिया जाता है। एसटीएफ में आने के बाद ऋषिकांत शुक्ला ने कानपुर शहर से अतीक पहलवान और टी 2 गैंग पर कहर बनकर टूटते हैं। मोनू पहाड़ी को सलाखों के पीछे भेजते हैं तो रईस बनारसी खौफ के चलते शहर छोड़कर भाग जाता है।

हां यूपी पुलिस का ये सिंघम इस वक्त खुद कानून के दांव में फंस गया है। बतौर डीएसपी के पद पर तैनाती के दौरान सरकार ने ऋषिकांत शुक्ला पर बड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने भ्रष्टाचार और अखिलेश दुबे की मदद के आरोप में डीएसपी ऋषिकांत शुक्ला को सस्पेंड कर दिया है। ऋषिकांत शुक्ला की जांच विजलेंस को सौंपी गई है। पुलिस महकमा भी ऋषिकांत शुक्ला की जांच करा रहा है। एडीजी बरेली को पूरे प्रकरण की जांच का टॉस्क सौंपा गया है। हथकड़ी और सलाखों की आहट को भांपकर खुद निलंबित डीएसपी ऋषिकांत शुक्ला मीडिया के सामने आए। खुद को बेकसूर बताया। किसने साजिश के तहत उन्हें फंसासा, खुलकर उस व्यक्ति का नाम भी बता दिया। एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान ऋषिकांत शुक्ला ने कहा कि मेरे खिलाफ झूठी रिपोर्टें बनवाई गई हैं, यह सब उन गैंग्स की साजिश है जिनपर मैंने कार्रवाई की थी।

ऋषिकांत शुक्ला ने कहा कि कुछ अपराधी तत्वों ने गलत सूचनाएं देकर मेरे खिलाफ झूठी रिपोर्ट तैयार कराई। कई ऐसे गैंग हैं जिनपर मैंने सख्त कार्रवाई की थी, उन्होंने अपने पैरोकारों के जरिए ये साजिश रची है। उनका दावा है कि उन्हें किसी तरह का पूर्व नोटिस या बयान देने का मौका नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि मुझे निलंबन का पत्र कल ही मिला। उससे पहले न कोई नोटिस मिला, न ही किसी जांच में मेरा पक्ष सुना गया। अगर सुना जाता, तो मैं सारे दस्तावेज पेश कर देता। ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि कानपुर में मैंने कई खतरनाक गैंग खत्म किए। एसटीएफ के सिपाही धर्मेंद्र सिंह की हत्या करने वाले डी-2 गैंग के दो लाख के इनामी अतीक को कलकत्ता से गिरफ्तार कराया। शराब माफिया और मादक पदार्थ तस्करों पर कार्रवाई की। ये सब रिकॉर्ड में है। शहर से अतीक पहलवान का सफाया गया। टी2 गैंग भी भूल बिसरे गीत बन गया।

RELATED NEWS

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

November 1, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026

ऋषिकांत ने बताया कि जिन अपराधियों के खिलाफ उन्होंने ऑपरेशन चलाए, उन्हीं के रिश्तेदारों और मुखबिरों ने आज उनके खिलाफ शिकायतें की हैं। जो लोग आज मेरे खिलाफ बयान दे रहे हैं, उनमें से एक मनोहर शुक्ला है। वो खुद सजायाफ्ता अपराधी है। पहले पुलिस का मुखबिर था, बाद में गैंगस्टर श्रीप्रकाश शुक्ला के रिश्तेदारों से जुड़ गया। अब वही मुझे फंसाने की कोशिश कर रहा है। पीड़ित मनोहर शुक्ला ने आरोप लगाया था कि ऋषिकांत शुक्ला ने गंगा विराज इलाके में जमीन विवाद को लेकर उसे एनकाउंटर की धमकी दी थी। इस पर शुक्ला का जवाब साफ था कि यह आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है। न मैंने किसी को धमकाया, न कोई जमीन खरीदी या बेची. जो जमीन बताई जा रही है, उसकी कीमत दो करोड़ भी नहीं, और न ही कोई सौदा हुआ। ये मनगढ़ंत कहानी है, जिसे कुछ अपराधियों ने मिलकर फैलाया है। उन्होंने यह भी कहा कि उनका किसी तरह का लेन-देन मनोहर शुक्ला से नहीं हुआ, और न ही उन्होंने किसी से संपत्ति हड़पी है। मेरा किसी से वित्तीय विवाद नहीं रहा। मैंने हमेशा ड्यूटी के दायरे में रहकर काम किया है।

ऋषिकांत ने सरकार को भेजी गई जांच रिपोर्ट को लेकर कहा, मैं जांच पर सवाल नहीं उठा रहा। लेकिन कभी-कभी पुलिस भी गुमराह हो जाती है। कुछ झूठी जानकारी देने वाले लोग झूठे कागज बनाकर अफसरों तक पहुंचा देते हैं। ऐसे में अगर रिपोर्ट में कुछ गलती हो गई, तो उसे सही करना भी जरूरी है। . उन्होंने कहा कि उन्हें एसआईटी या पूर्व पुलिस आयुक्त अखिल कुमार से कोई नाराजगी नहीं है। मैं आज भी अखिल कुमार सर का सम्मान करता हूं। मुझे भरोसा है कि निष्पक्ष जांच होगी और सच्चाई सामने आएगी। अखिलेश दुबे के प्रश्न पर ऋषिकांत शुक्ला ने कहा कि अखिलेश दुबे पुलिस के कई मामलों में लीगल एडवाइजर थे। जैसे हर अधिकारी लीगल सलाह लेता है, वैसा ही रिश्ता मेरा भी था। मेरा उनके साथ कोई बिजनेस नहीं था, कोई कंपनी नहीं थी। तैंतीस कंपनियों का जो झूठ फैलाया जा रहा है, उसकी जांच हो। अगर उसमें मेरा नाम आता है तो मैं हर सजा भुगतने को तैयार हूं।

ऋषिकांत शुक्ला ने अपनी पत्नी को लेकर लगाए गए आरोपों को भी सिरे से नकार दिया। रिपोर्ट में लिखा गया कि मेरी पत्नी प्रभा शुक्ला है। ये गलत है। मेरी पत्नी का नाम कुछ और है। किसी और महिला के नाम को जोड़कर मुझे फंसाया जा रहा है। वकील देवेंद्र द्विवेदी से दोस्ती के प्रश्न पर ऋषिकांत शुक्ला ने कहा कि हां देवेंद्र मेरे दोस्त हैं, सीनियर एडवोकेट हैं। जब रिपोर्ट आई, तो मैंने खुद उन्हें फोन किया। उन्होंने कहा मुझे खुद नहीं पता कि मेरे नाम पर कौन सी प्रॉपर्टी दिखाई गई है। यही तो साजिश है। ऐसे झूठे लिंक जोड़कर कहानी बनाई जा रही है। अपने करियर पर बात करते हुए शुक्ला ने कहा कि उन्होंने अब तक 20 से ज्यादा एनकाउंटर किए, कई बड़े गैंग खत्म किए। मैंने कई गैंगस्टरों को खत्म किया। शराब, ड्रग और फिरौती के रैकेट तोड़े। अब वही गैंग मेरे खिलाफ बयान दे रहे हैं। किसी भी पुलिस अधिकारी को समझना चाहिए कि अपराधी कभी शांत नहीं बैठते। जब वो कानून से नहीं लड़ सकते, तो अफवाहों से लड़ते हैं।

जब उनसे पूछा गया कि क्या वे कोर्ट में जाकर अपना पक्ष रखेंगे या मानहानि का दावा करेंगे, तो उनका जवाब था कि मैं पुलिस अधिकारी हूं, वकील नहीं। मुझे अपने विभाग और शासन पर पूरा भरोसा है। मैं जांच में हर तरह से सहयोग करूंगा। जब सच्चाई सामने आएगी, तो सब साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वो खुद सभी दस्तावेज विजिलेंस को सौंपने को तैयार हैं और कोई भी गलत काम साबित हुआ तो सजा भुगतने से पीछे नहीं हटेंगे। ऋषिकांत शुक्ला ने कहा कि मैंने जिंदगी भर ड्यूटी को पूजा की तरह निभाया है। अगर मुझसे कोई गलती हुई होती, तो आज मैं आपकी आंखों में देखकर ये बातें नहीं कह पाता। लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि ये सब एक बड़ी साजिश है, जिसमें अपराधियों ने राजनीति का सहारा लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि वो अपनी बेगुनाही साबित करेंगे, और आने वाले समय में सब सच सामने आएगा। ऋषिकांत शुक्ला ने बेटे की शादी को लेकर भी बताया। कहा, शादी में जो पैसा खर्च हुआ, वह उनका खुद का है। जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वह निराधार हैं।

Related Posts

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

November 1, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

September 23, 2026
UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

September 22, 2026
Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

September 19, 2026
Police Action: पति को पुलिस ले गई, पत्नी की मौत, पेट पर लात मारने का आरोप, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

Police Action: पति को पुलिस ले गई, पत्नी की मौत, पेट पर लात मारने का आरोप, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

September 15, 2026
Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

September 3, 2026
Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

September 2, 2026
Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

September 2, 2026
Lucknow Police Sub Inspector

Lucknow News: लखनऊ में नशे में दरोगा की दबंगई, टिफिन संचालक से मारपीट और कार में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

August 31, 2026
Next Post
Bigg Boss 19 में बढ़ा बवाल! तान्या और फरहाना पर भड़के गौरव खन्ना, बोले– “मैं हूँ टीवी का सुपरस्टार”

Bigg Boss 19 में बढ़ा बवाल! तान्या और फरहाना पर भड़के गौरव खन्ना, बोले– “मैं हूँ टीवी का सुपरस्टार”

जानें हिन्दुस्तानी महमूद और मीरा नायर के बेटे जोहरान ममदानी की कहानी, जो चुने गए न्यूयॉर्क के मेयर

जानें हिन्दुस्तानी महमूद और मीरा नायर के बेटे जोहरान ममदानी की कहानी, जो चुने गए न्यूयॉर्क के मेयर

“रिपोर्ट का इंतजार और बढ़ाता है डर” — शोएब इब्राहिम ने बताया दीपिका कक्कड़ की स्थिति

“रिपोर्ट का इंतजार और बढ़ाता है डर” — शोएब इब्राहिम ने बताया दीपिका कक्कड़ की स्थिति

POPULAR POST

Bike Sales : 6 महीने में बिकीं 21 लाख से ज्यादा बाइक, किसके सामने Pulsar और Shine भी पड़ीं फीकी

Bike Sales : 6 महीने में बिकीं 21 लाख से ज्यादा बाइक, किसके सामने Pulsar और Shine भी पड़ीं फीकी

October 31, 2026
Panchkula School Attack

School Violence : 35 घंटे बाद आया होश, चेहरे की होगी सर्जरी; तीसरी कक्षा के बच्चे ने क्यों किया इतना खौफनाक हमला?

October 31, 2026
US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी  मंजूरी…  कौन कौन उठाएंगे खर्च

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी मंजूरी… कौन कौन उठाएंगे खर्च

October 30, 2026
Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

October 30, 2026
Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

October 31, 2026
Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचन बनाने वाली इलियाना डिक्रूज कभी कैमरे से डरती थीं, आइये जाने पूरी कहानी

Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचन बनाने वाली इलियाना डिक्रूज कभी कैमरे से डरती थीं, आइये जाने पूरी कहानी

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India