Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » “जिन्होंने रात में लूटीं बस्तियां, अब बहारों की बात करते हैं” – यूपी विधानसभा में शायराना अंदाज में विपक्ष पर गरजे सीएम योगी

“जिन्होंने रात में लूटीं बस्तियां, अब बहारों की बात करते हैं” – यूपी विधानसभा में शायराना अंदाज में विपक्ष पर गरजे सीएम योगी

यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर शायराना अंदाज में वार किया। सपा के पीडीए को ‘परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी’ कहा और 2017 से पहले के अराजक हालात गिनाते हुए मौजूदा विकास और उपलब्धियों का बखान किया।

by Mayank Yadav
14/08/2025
CM Yogi UP Assembly

CM Yogi attack on SP: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी समेत विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए शायराना अंदाज में निशाना साधा। सीएम ने कहा, “बड़ा हसीन है उनकी जुबान का जादू, आग लगाकर आज बहारों की बात करते हैं… जिन्होंने रात में बेखौफ बस्तियां लूटीं, वही नसीबों के मारो की बात करते हैं।” योगी ने सपा के पीडीए फॉर्मूले को ‘परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी’ करार देते हुए भाई-भतीजावाद और तुष्टीकरण की राजनीति पर सवाल उठाए। उन्होंने 2017 से पहले के हालात को अराजक और भ्रष्टाचार से ग्रसित बताया, जबकि मौजूदा समय में यूपी को रेवेन्यू सरप्लस और तेज विकास दर वाला राज्य बताकर डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा में विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर 24 घंटे की ऐतिहासिक चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी, पर तीखे राजनीतिक तीर छोड़े। अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने न केवल आंकड़ों के साथ राज्य की आर्थिक उपलब्धियां बताईं, बल्कि तंज कसते हुए विपक्षी नेताओं की राजनीतिक सोच और नीतियों को भी कठघरे में खड़ा किया।

UP Assembly में बीजेपी के दो विधायकों की हाथापाई: ‘विकसित भारत, विकसित यूपी’ चर्चा बनी रणभूमि

CM Yogi ने समाजवादी पार्टी के पीडीए फॉर्मूले को ‘परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी’ बताते हुए कहा कि विपक्ष का लक्ष्य सिर्फ परिवार का विकास है, प्रदेश का नहीं। उन्होंने कहा, “कुछ लोग कुएं के मेंढक की तरह होते हैं, जो अपनी जगह से बाहर निकलकर दुनिया देखने को तैयार नहीं होते।” साथ ही, शायराना अंदाज में विपक्ष पर हमला करते हुए बोले, “बड़ा हसीन है उनकी जुबान का जादू, आग लगाकर बहारों की बात करते हैं… जिन्होंने रात में बेखौफ बस्तियां लूटीं, वही नसीबों के मारो की बात करते हैं।”

RELATED NEWS

UP Cabinet Meeting Today

UP Cabinet Meeting: आज योगी सरकार लेगी बड़े फैसले, पुलिस भर्ती से लेकर एक्सप्रेसवे तक 19 प्रस्तावों पर चर्चा

August 24, 2026
“मोहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं” शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: CM योगी

“मोहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं” शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: CM योगी

June 17, 2026

CM Yogi ने कहा कि 2017 से पहले यूपी में अपराध, भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और तुष्टीकरण की राजनीति हावी थी। योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक नहीं पहुंचता था, सरकारी नौकरियों में घोटाले होते थे, किसान परेशान थे और युवाओं को रोजगार के अवसर नहीं मिलते थे। उन्होंने दावा किया कि डबल इंजन की सरकार आने के बाद कानून का राज स्थापित हुआ, योजनाएं बिना भेदभाव के हर वर्ग तक पहुंचीं और विकास की रफ्तार तेज हुई।

उत्तर प्रदेश विधानसभा में Raja Bhaiya का विवादित बयान: कहा, ‘भारत का सबसे बड़ा लोकतंत्र हिंदू बहुल्य होने की वजह से’

योगी आदित्यनाथ ने आर्थिक उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बताया कि 2016-17 में प्रदेश की जीएसडीपी 13 लाख करोड़ रुपये थी, जो इस वित्तीय वर्ष के अंत तक 35 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने जा रही है। राष्ट्रीय जीडीपी में यूपी का योगदान 8% से बढ़कर 9.5% हो गया है। स्टेट एक्साइज 12 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर 60 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचने वाली है। डिजिटल लेनदेन में भी अभूतपूर्व वृद्धि हुई है – 2017-18 में 122 करोड़ से बढ़कर 2024-25 में 1400 करोड़।

CM Yogi ने कहा कि आज यूपी सात एक्सप्रेसवे चला रहा है, पांच निर्माणाधीन हैं और 10 पर सर्वे का काम चल रहा है। गंगा एक्सप्रेसवे देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे होगा, जो मेरठ में बन रहा है। सीएम योगी ने कहा कि यूपी अब बीमारू राज्य नहीं बल्कि रेवेन्यू सरप्लस स्टेट है।

CM Yogi ने विपक्ष को संदेश दिया, “2027 में आने का सपना मत देखिए… गो माता का श्राप लगेगा।” उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार न केवल विकास पर ध्यान देती है बल्कि प्रदेश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर का भी सम्मान करती है।

 

Related Posts

UP Cabinet Meeting Today

UP Cabinet Meeting: आज योगी सरकार लेगी बड़े फैसले, पुलिस भर्ती से लेकर एक्सप्रेसवे तक 19 प्रस्तावों पर चर्चा

August 24, 2026
“मोहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं” शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: CM योगी

“मोहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं” शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: CM योगी

June 17, 2026
CM Yogi Felicitates Winners

Yogi Felicitates Winners: CM ने Logo डिजाइन, चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित , बच्चों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

June 6, 2026
CM Yogi

गरीबों की दिवाली! सीएम योगी ने एक क्लिक में बांटे 2000 करोड़, खिले चेहरे।

January 18, 2026
UP Assembly CM Yogi

योगी सरकार का ‘संडे धमाका’: आज 2 लाख परिवारों के खातों में आएंगे ₹1-1 लाख!

January 18, 2026
CM Yogi UP Government

गांव-गांव खुलेगी समृद्धि की राह: उत्तर प्रदेश में तैयार होंगे 1 करोड़ नए ग्रामीण बिजनेसमैन।

January 11, 2026
CM Yogi Adityanath Ayushman Bharat Yojana claim settlement

CM Yogi का मास्टरस्ट्रोक: आयुष्मान योजना में पेंडेंसी खत्म, गरीबों को मिला वरदान

January 8, 2026
CM Yogi

CM Yogi का हंटर चला: 24 घंटे में भूमाफिया ढेर, रोते हुए बेटी ने कहा- ‘थैंक्यू योगी अंकल’

January 2, 2026
CM Yogi

सदन में योगी की गर्जना: माफिया की हेकड़ी भी टूटेगी और अवैध कब्जे पर बुलडोजर भी चलेगा!

December 24, 2025
CM Yogi UP Cabinet expansion

विधायकों से ज्यादा होमवर्क करके पहुंचे सीएम योगी, चुनाव रणनीति पर नेताओं की गिनाईं खामियां

December 9, 2025
Next Post
Krishna Janmashtami 2025 important rules and things to avoid

Janmashtami 2025: भगवान कृष्ण के जन्मदिन पर किन कामों को करने से बचें वरना साल भर रहेंगे परेशान

Gorakhpur News

गोरखपुर में 8 KM दौड़ लगाकर थाने पहुंचीं छात्राएं, हैरान रह गई पुलिस...जानिए क्या है पूरा मामला!

sp mla pooja pal statement on yogi adityanath role in rajju pal murder case justice

सदन में गूंजा साहसिक बयान,किसने पति के हत्यारे को मिट्टी में मिलाने के लिए सीएम योगी का किया धन्यवाद

POPULAR POST

Panchkula School Attack

School Violence : 35 घंटे बाद आया होश, चेहरे की होगी सर्जरी; तीसरी कक्षा के बच्चे ने क्यों किया इतना खौफनाक हमला?

October 31, 2026
Rules Change 1 November 2026

Rules Change : आज से बदले बड़े नियम, बिजली बिल से FASTag और PNB कार्ड तक, कितना पड़ेगा आपकी जेब पर असर

October 31, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

October 31, 2026
Horoscope Today

Horoscope Today : मेष से मीन तक का आज कैसा रहेगा दिन, किसे मिलेगा धन लाभ और किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें?

November 1, 2026
Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

November 2, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India