Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Unnao: प्रेमी का शक बना मौत का कारण, 12वीं छात्रा की बेरहमी से हत्या, कटा हाथ मिलने से खुला राज़

Unnao: प्रेमी का शक बना मौत का कारण, 12वीं छात्रा की बेरहमी से हत्या, कटा हाथ मिलने से खुला राज़

उन्नाव के औरास में 12वीं की छात्रा की हत्या उसके प्रेमी तौहीद ने कर दी। उसे शक था कि छात्रा का किसी और से रिश्ता है। 10 फरवरी को उसने छात्रा को बुलाकर जंगल में गला रेत दिया और शव छिपाकर भाग गया।

by SYED BUSHRA
22/02/2025
unnao student murder case shocking crime investigation

Unnao student murder case संदेह और पैसों के विवाद में प्रेमी बना हत्यारा ,उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा की उसके प्रेमी ने ही बेरहमी से हत्या कर दी। शक था कि छात्रा का किसी और युवक से रिश्ता था और इसी के चलते प्रेमी ने उसे फोन कर जंगल में बुलाया, फिर चाकू से गला रेत दिया। हत्या के बाद शव जंगल में छिपाकर वह भाग गया। करीब 10 दिन बाद पुलिस को छात्रा के बैग, आईडी कार्ड और कटे हुए हाथ मिले। इसके बाद जांच आगे बढ़ी और आरोपी प्रेमी की कॉल डिटेल से सच्चाई सामने आई। पुलिस ने गुरुवार रात उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

घर से कॉलेज गई, फिर लौटी नहीं

छात्रा के पिता ने 10 फरवरी को बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी 19 साल की बेटी 12वीं कक्षा में थी और उस दिन प्रैक्टिकल परीक्षा देने कॉलेज गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। पांच दिन बाद, यानी 15 फरवरी को पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया। 20 फरवरी की सुबह लहरू गांव के जंगल में पुलिस को छात्रा का बैग, आईडी कार्ड, कपड़े और एक कटा हुआ हाथ मिला, जिस पर कलावा बंधा था। परिवार ने हाथ की पहचान की, जिससे ये साफ हो गया कि यह उनकी बेटी का ही था।

मोबाइल कॉल डिटेल से हुआ खुलासा

छात्रा के फोन की कॉल डिटेल खंगाली गई तो आखिरी बार उसकी बातचीत औरास थाना क्षेत्र के गोडवा सामद गांव निवासी तौहीद नाम के युवक से हुई थी। पुलिस ने तौहीद की तलाश शुरू की और गुरुवार रात लहरू व ताल्ही गांव के पास चेकिंग के दौरान उसे पकड़ने की कोशिश की। पुलिस को देख वह भागने लगा, लेकिन मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

RELATED NEWS

Lalitpur News: आखिरकार मार दी गई पति-प्रेमी और बॉयफ्रेंड से बेवफाई करने वाली इंस्ट्रा क्वीन रानी

Lalitpur News: आखिरकार मार दी गई पति-प्रेमी और बॉयफ्रेंड से बेवफाई करने वाली इंस्ट्रा क्वीन रानी

July 19, 2025
Raja Raghuvanshi murder case

Operation honeymoon update: गुस्से में परिवार, किसको कहा वह तो भिखारी है,सोनम-राज भेजे गए जेल

June 22, 2025

प्रेमी ने कबूला जुर्म

पुलिस पूछताछ में तौहीद ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह और छात्रा एक-दूसरे को पसंद करते थे, लेकिन उसे शक था कि छात्रा का किसी और युवक से भी रिश्ता था। इसी गुस्से में उसने 10 फरवरी को उसे बुलाया और जंगल में ले जाकर चाकू से उसका गला काट दिया। हत्या के बाद वह शव को वहीं छोड़कर भाग गया। कई दिनों तक जंगल में पड़ा रहने से शव को जंगली जानवरों ने बुरी तरह नुकसान पहुंचा दिया।

हत्या का केस दर्ज, आरोपी जेल में

सीओ बांगरमऊ अरविंद चौरसिया ने बताया कि पहले मामला अपहरण का था, लेकिन अब इसे हत्या में बदल दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस को जंगल से जबड़ा, खोपड़ी, पसलियां और कुछ अन्य अवशेष भी मिले हैं। पुलिस ने कॉल डिटेल से आरोपी को पकड़ा और जेल भेज दिया।

Related Posts

Lalitpur News: आखिरकार मार दी गई पति-प्रेमी और बॉयफ्रेंड से बेवफाई करने वाली इंस्ट्रा क्वीन रानी

Lalitpur News: आखिरकार मार दी गई पति-प्रेमी और बॉयफ्रेंड से बेवफाई करने वाली इंस्ट्रा क्वीन रानी

July 19, 2025
Raja Raghuvanshi murder case

Operation honeymoon update: गुस्से में परिवार, किसको कहा वह तो भिखारी है,सोनम-राज भेजे गए जेल

June 22, 2025

Ayodhya suicide case update: “तुम कैसी हो? मुझे छोड़कर अच्छा नहीं किया।” क्या यह अल्फ़ाज़ बने हत्या,आत्महत्या का कारण

March 13, 2025
Ayodhya News: सुहाग की सेज पर आ गए यमराज क्या सुलझ पाएगा अयोध्या में दूल्हा-दुल्हन की मौत का रहस्य

Ayodhya News: सुहाग की सेज पर आ गए यमराज क्या सुलझ पाएगा अयोध्या में दूल्हा-दुल्हन की मौत का रहस्य

March 10, 2025
Next Post
Indian National Anthem

पाकिस्तान में महाब्लंडर, ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड मैच में गूंजा भारत का राष्ट्रगान

Chhava Movie

छावा मूवी ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ते हुए 200 करोड़ के पार, दिल्ली में छिड़ा विवाद.. बाबर रोड पर प्रदर्शन

Agra car theft gang busted

Uttar Pradesh : आगरा में वाहन चोरी गैंग का पर्दाफाश ! STF का बड़ा खुलासा, मामला जान उड़ जाएंगे होश

POPULAR POST

Dhirendra Shastri Apology: भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, बोले- हम खुद ठाकुर जी के भक्त हैं

Dhirendra Shastri Apology: भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, बोले- हम खुद ठाकुर जी के भक्त हैं

November 2, 2026
Pune News,

Pune News: लंदन में MBA छोड़ चुपचाप भारत लौटी युवती की संदिग्ध मौत, पुणे के फ्लैट में मिला शव

October 31, 2026
Amit Shah UP Election 2027

UP Politics : किसने दिया मिशन-2027 का मंत्र, बोले- नाराजगी भूलिए, तीसरी बार बनाइए भाजपा सरकार

October 31, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचन बनाने वाली इलियाना डिक्रूज कभी कैमरे से डरती थीं, आइये जाने पूरी कहानी

Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचन बनाने वाली इलियाना डिक्रूज कभी कैमरे से डरती थीं, आइये जाने पूरी कहानी

October 31, 2026
UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

November 2, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India