Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » UP Crime : हरदोई से आई हैरान करने वाली खबर, 5 रुपये के खेल में बेटे की कर दी हत्या

UP Crime : हरदोई से आई हैरान करने वाली खबर, 5 रुपये के खेल में बेटे की कर दी हत्या

हरदोई में खेलते समय 5 रुपए को लेकर दो बच्चों में झगड़ा हो गया। एक मासूम बच्चा लापता हो गया। 5 दिन बाद उसका शव मिला। घटना में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

by Gulshan
17/11/2024
UP Crime

UP Crime : यूपी के हरदोई में दो बच्चों में खेलते समय झगड़ा हो गया। एक मासूम 5 रुपये लेकर भाग गया, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। पांच दिन बाद उसका शव खेत में पड़ा मिला। शक के आधार पर दूसरे बच्चे के पिता को हिरासत में लिया गया तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक और मेरे बेटे के बीच हाथापाई हुई थी। जिसमें मृतक बेहोश हो गया था। मैंने अपने बेटे को बचाने के लिए बच्चे को मार डाला।

हरदोई के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में गन्ने के खेत में बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार देर शाम खुलासा कर दिया। जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बच्चे की गला दबाकर हत्या करने की बात कबूल की। ​​पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसका कहना है कि उसने अपने बेटे के बच्चे के लिए बच्चे के दोस्त की हत्या कर दी। दरअसल मृतक और आरोपी का बेटा साथ में थे। बेटे और आयुष के बीच पांच रुपये के लिए हाथापाई हुई थी। इस दौरान फुटपाथ पर गिरकर आयुष घायल हो गया था। इसी बीच आयुष के दोस्त के पिता ने उसे उठा लिया और अस्पताल ले जाने की बजाय गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

खेत से मिला बच्चे का शव

एसपी नीरज जादौन ने बताया कि शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी नेतराम ने शाहाबाद कोतवाली में तहरीर दी थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि उनका 11 वर्षीय बेटा आयुष 18 अक्टूबर 2024 को गांव के बाहर स्थित अंबेडकर पार्क में खेलने के बाद घर जा रहा था। तभी वह गायब हो गया। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। 23 अक्टूबर 2024 को पुलिस ने लालपुर गांव के पास गन्ने के खेत से आयुष का शव बरामद किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई। जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने उसी गांव के छोटेलाल को उसकी संदिग्ध भूमिका के चलते हिरासत में ले लिया।

RELATED NEWS

Budaun Crime: मारपीट के दौरान लगी चोट से 14 साल की शिवानी की मौत, परिवार को बचाने पहुंची थी मासूम

Budaun Crime: मारपीट के दौरान लगी चोट से 14 साल की शिवानी की मौत, परिवार को बचाने पहुंची थी मासूम

September 11, 2026
Girls Harassment: मेरठ में छात्रा से छेड़छाड़, युवक ने रास्ते में रोका नंबर मांगा ,  विरोध पर दी धमकी, लोगों ने पकड़कर पीटा

Girls Harassment: मेरठ में छात्रा से छेड़छाड़, युवक ने रास्ते में रोका नंबर मांगा , विरोध पर दी धमकी, लोगों ने पकड़कर पीटा

September 4, 2026

यह भी पढें : न्यूज़1इंडिया की खबर का दिखा असर, अस्पताल में बदसलूकी करने वाले डॉक्टर पर सरकार ने कड़ा एक्शन 

पिता ने गला दबाकर ली जान

पूछताछ में आरोपी छोटेलाल ने बताया कि उसका बेटा विनोद आयुष के साथ खेल रहा था। आयुष ने जुए में विनोद से 5 रुपए जीते थे। आयुष ने विनोद से 5 रुपए छीन लिए और भाग गया। हाथापाई के बाद भागते समय आयुष एक ईंट पर गिर गया और बेहोश हो गया। यह देख छोटेलाल आयुष को उठाकर अपने घर ले गया, लेकिन आयुष को होश नहीं आया। उसे लगा कि कहीं उसका बेटा विनोद पकड़ा न जाए। इसी डर से छोटेलाल आयुष को गांव के पास ही गन्ने के खेत में ले गया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शव को गन्ने के खेत में छिपा दिया।

Related Posts

Budaun Crime: मारपीट के दौरान लगी चोट से 14 साल की शिवानी की मौत, परिवार को बचाने पहुंची थी मासूम

Budaun Crime: मारपीट के दौरान लगी चोट से 14 साल की शिवानी की मौत, परिवार को बचाने पहुंची थी मासूम

September 11, 2026
Girls Harassment: मेरठ में छात्रा से छेड़छाड़, युवक ने रास्ते में रोका नंबर मांगा ,  विरोध पर दी धमकी, लोगों ने पकड़कर पीटा

Girls Harassment: मेरठ में छात्रा से छेड़छाड़, युवक ने रास्ते में रोका नंबर मांगा , विरोध पर दी धमकी, लोगों ने पकड़कर पीटा

September 4, 2026
Sitapur Child Case: टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल के बच्चे को ले जाने का आरोप, महिला हिरासत में, जांच शुरू

Sitapur Child Case: टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल के बच्चे को ले जाने का आरोप, महिला हिरासत में, जांच शुरू

August 26, 2026
Varanasi Murder: 16 दिन से लापता युवक की क्या दोस्तों ने की थी हत्या,  गोबर में दबाया शव बरामद, परिवार में छाया मातम

Varanasi Murder: 16 दिन से लापता युवक की क्या दोस्तों ने की थी हत्या, गोबर में दबाया शव बरामद, परिवार में छाया मातम

August 22, 2026
Lucknow Triple Murder Case

Lucknow Triple Murder: CCTV फुटेज ने पुलिसया थ्योरी पर उठाए सवाल, मानस के पास मिले 3 अवैध हथियार, स्रोत की जांच में जुटी पुलिस

August 21, 2026
Auraiya Double Murder Case

Double Murder Case: गवाहों के बयान बदलने के बावजूद, हाई-प्रोफाइल केस में फोरेंसिक सबूत बने निर्णायक, MLC समेत 10 को उम्रकैद

August 21, 2026
Bareilly News: क्या हुई थी नाबालिग की ऑनर किलिंग, कैसे खुला राज, सामने आई हत्या और शव छिपाने की पूरी कहानी

Bareilly News: क्या हुई थी नाबालिग की ऑनर किलिंग, कैसे खुला राज, सामने आई हत्या और शव छिपाने की पूरी कहानी

August 21, 2026
Auraiya Double Murder Case

Auraiya Double Murder: सपा के पूर्व MLC समेत 10 दोषी, वकील और सरकारी शिक्षिका बहन की दिनदहाड़े हुई थी हत्या

August 19, 2026
Hamirpur Child Theft Case

Child Theft Case: हमीरपुर में बच्चा चोरी की साजिश, पांच लाख देने वाले SDO पर गिरी गाज, जांच के बाद निलंबित

August 14, 2026
Balrampur Family Death Case

Murder Suicide Case: 1 कमरा, पसरा सन्नाटा , 4 लाशें, हत्या या आत्महत्या? खूनी मंजर देख कांप उठे लोग

August 1, 2026
Next Post
Aly Goni

Aly Goni : स्टेज पर गिरे अली, सभी लोग घबराए, फिर आया ऐसा ट्विस्ट सभी हुए इम्प्रेस

Amitabh Bachchan

82 की उम्र में इतना जोश, क्या आप जानते हैं अमिताभ बच्चन की इस फिटनेस का राज़

Chennai Accident

चेन्नई में दर्दनाक हादसा, AC चलने पर कमरे में फैली जहरीली गैस दो बच्चों की मौत

POPULAR POST

Vande Bharat Sleeper Train

Vande Bharat Sleeper : वाराणसी से दिल्ली की स्लीपर ट्रेन शुरू होते ही टिकटों की मारामारी, दिवाली तक सीटें फुल, जानें किराया

November 1, 2026
Pune News,

Pune News: लंदन में MBA छोड़ चुपचाप भारत लौटी युवती की संदिग्ध मौत, पुणे के फ्लैट में मिला शव

October 31, 2026
Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल; क्या ATM में करना होगा बदलाव

Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल; क्या ATM में करना होगा बदलाव

October 31, 2026
UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

October 29, 2026
Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

October 31, 2026
Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज होगी  INDIA ब्लॉक की रैली और सिख मार्च, इन रास्तों पर जाने से बचे

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज होगी INDIA ब्लॉक की रैली और सिख मार्च, इन रास्तों पर जाने से बचे

October 31, 2026

LATEST

Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

November 2, 2026
Bhojpur Murder : क्या प्रेम संबंध में अंधी मां ने ही रची बेटे की हत्या की साजिश, किसने दिया वारदात को अंजाम?” हुआ खुलासा

Bhojpur Murder : क्या प्रेम संबंध में अंधी मां ने ही रची बेटे की हत्या की साजिश, किसने दिया वारदात को अंजाम?” हुआ खुलासा

November 2, 2026
Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

November 2, 2026
Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

November 2, 2026
Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

November 2, 2026
UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India