Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » 124 साल बाद मौसम के ‘कर्फ्यू’ से सहम गई दिल्ली और यूपी, अभी आंधी-बारिश और वज्रपात मचाएगा और तबाही

124 साल बाद मौसम के ‘कर्फ्यू’ से सहम गई दिल्ली और यूपी, अभी आंधी-बारिश और वज्रपात मचाएगा और तबाही

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए दिल्ली एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है, आंधी, ओलावृष्टि के साथ आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

by Vinod
03/05/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। अप्रैल के महिने में प्रचंड गर्मी थी। बाजारों में सन्नाटा था, लेकिन मई की दस्तक से ठीक पहले मौसम ने करवट बदला और बारिश-आंधी के चलते शहर-शहर, गांव-गांव कर्फ्यू के हालात बन गए। शुक्रवार को यूपी और दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज आंधी के चलते पेड़ गिर गए। जलभराव से गाड़ियां सड़कों पर रेंगजी नजर आई। दिल्ली के जफरपुर कला में एक घर पर पेड़ गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं तेज हवा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर एक लोहे का ढांचा गिर गया। कई फ्लाइट्स भी प्रभावित हुईं। कुछ ऐसे ही हालात यूपी के भी रहे। यहां भी बारिश-आकाशीय बिजली गिरने से लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

दिल्ली एनसीआर समेत यूपी के कई जिलों में शुक्रवार को रिकॉर्डतोड़ बारिश हुई। साथ ही तेज हवाएं भी चलीं। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शुक्रवार (2 मई) को 124 साल में दूसरी सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग ने सुबह 2.30 बजे से 8.30 बजे के बीच 77 मिमी बारिश दर्ज की। आईएमडी ने कहा कि 1901 में जब रिकॉर्ड-कीपिंग शुरू हुई थी, तब से मई में राष्ट्रीय राजधानी में यह दूसरी सबसे अधिक 24 घंटे की बारिश थी। साल 2021 में मई में एक दिन में सबसे अधिक 119.3 मिमी बारिश हुई। 1901 के बाद से पिछली सबसे अधिक बारिश। आईएमडी ने कहा कि इससे पहले, राजधानी में महीने के लिए पिछली सबसे अधिक 24 घंटे की बारिश 60 मिमी दर्ज की गई थी, जो 24 मई, 1976 को दर्ज की गई थी।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 10.2 डिग्री कम यानी 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह पिछले दो वर्षों में इस महीने का सबसे कम तापमान रहा। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल मई में सबसे कम अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस था, जबकि 2023 में यह 26.1 डिग्री सेल्सियस था, जो अब तक कई वर्षों में सबसे कम था। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री कम 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत और 60 प्रतिशत के बीच रही। मौसम विभाग ने आने वाले सप्ताह में राष्ट्रीय राजधानी में बादल छाए रहने और बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 4 से 6 मई तक मौसम में बदलाव रहने के आसार जताए हैं। शनिवार को दिल्ली एनसीआर और यूपी में बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी हुआ है।

RELATED NEWS

Weather News : ‘सावधन’ फिर लौटा पश्चिमी विक्षोभ, झमाझम बारिश के साथ गिरेंगे ओले और लगेगा सर्दी का कर्फ्यू

Weather News : ‘सावधन’ फिर लौटा पश्चिमी विक्षोभ, झमाझम बारिश के साथ गिरेंगे ओले और लगेगा सर्दी का कर्फ्यू

November 4, 2025
Delhi-NCR Weather

हीटवेव से जूझ रही दिल्ली में जल्द मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने बताया कब बरसेंगे बादल?

June 10, 2025

दिल्ली में शुक्रवार की सुबह हुई बारिश और तेज आंधी के बाद यहां कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं और पेड़ों के उखड़ जाने से यातायात बाधित हो गया। कार्यालय जाने वाले लोग और स्कूली बच्चों सहित यात्री यहां बारिश के कारण धीमी गति से चल रहे यातायात की वजह से जाम में फंस गए। द्वारका अंडरपास, साउथ एक्सटेंशन, मेजर सोमनाथ मार्ग, रिंग रोड, मिंटो रोड, आरके पुरम, खानपुर, आईटीओ और लाजपत नगर में जलभराव की सूचना मिली, जिसके कारण यातायात में भारी रुकावट आई और लोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों पर प्रसारित वीडियो और फोटो में जलमग्न इलाकों में वाहन घुटनों तक पानी में चलते दिखाई दे रहे हैं। दिल्ली के नजफगढ़ में एक मकान पर पेड़ गिर जाने के कारण चार लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी करते हुए लोगों से अत्यधिक सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने का आग्रह किया है।

अगर यूपी की बात करें तो शुक्रवार को पश्चिमी जिलों और तराई के इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। दिल्ली से सटे इलाके ज्यादा प्रभावित रहे। कहीं पेड़ गिरे तो कहीं कच्चे मकान ढह गए। जलभराव और रास्ते बाधित होने से आवागमन प्रभावित हुआ। कई क्षेत्रों की बिजली घंटों गुल रही। बुंदेलखंड के क्षेत्रों समेत सहारनपुर, लखीमपुर खीरी से लेकर हरदोई तक हल्की बारिश हुई। ब्रज में शुक्रवार को बारिश, आंधी और बिजली गिरने से चार की मौत हो गई। 4 लोग झुलस गए। एटा में बिजली गिरने से दीक्षा (16) की मौत हो गई। फिरोजाबाद में मनरेगा के तहत खुदाई कर रहे विष्णु (35), सत्येंद्र सैलानी (36) की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। देवेंद्र (32) गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं, एका के पवरई गांव निवासी जयदयाल (47) की बिजली गिरने से मौत हो गई। कासगंज, मथुरा, आगरा, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर में भी बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। अलीगढ़ के गंगीरी में बिजली गिरने से दो लोग झुलस गए।

मौसत विभाग के मुताबिक, यूपी में शनिवार से यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश के दायरे और तीव्रता में बढ़ोतरी के आसार हैं। पूर्वा और पश्चिमी हवाओं का समागम और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार से पूरे प्रदेश में दिखेगा। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त हवाओं के असर से प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभाग में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

कुछ ऐसे ही हालात बुलंदशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर में रहेंगे। सीएसए कानपुर के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और पश्चिमी विक्षोभ की तरफ से आईं हवाएं अगर मिल गईं, तो प्री मानसून जैसी स्थिति हो सकती है। इससे स्थानीय स्तर पर बूंदाबांदी का अनुमान है। इसका असर कानपुर समेत आसपास के कई इलाकों में भी देखने को मिलेगा।

 

Related Posts

Weather News : ‘सावधन’ फिर लौटा पश्चिमी विक्षोभ, झमाझम बारिश के साथ गिरेंगे ओले और लगेगा सर्दी का कर्फ्यू

Weather News : ‘सावधन’ फिर लौटा पश्चिमी विक्षोभ, झमाझम बारिश के साथ गिरेंगे ओले और लगेगा सर्दी का कर्फ्यू

November 4, 2025
Delhi-NCR Weather

हीटवेव से जूझ रही दिल्ली में जल्द मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने बताया कब बरसेंगे बादल?

June 10, 2025
Weather Update: जानिए मई में मौसम की ‘बेवफाई’ का क्या है राज, यूपी समेत आधे देश मे आंधी-बारिश ढाएगी कहर

Weather Update: जानिए मई में मौसम की ‘बेवफाई’ का क्या है राज, यूपी समेत आधे देश मे आंधी-बारिश ढाएगी कहर

May 4, 2025
UP Weather : शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ की यूपी में हुई एंट्री, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात मचाएगा तबाही

UP Weather : शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ की यूपी में हुई एंट्री, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात मचाएगा तबाही

April 28, 2025
up weather news : यूपी में मौसम की ‘बेवफाई’ से सहमे इंसान-बेजुबान, आंधी-बारिश और वज्रपात के साथ अब ‘रुलाएगी’ लू

up weather news : यूपी में मौसम की ‘बेवफाई’ से सहमे इंसान-बेजुबान, आंधी-बारिश और वज्रपात के साथ अब ‘रुलाएगी’ लू

April 21, 2025
UP Weather News : यूपी में कहर बनकर टूटा मौसम का ‘त्रिपल अटैक’, जानें धरती पर क्यों गिर रही आसमानी बिजली

UP Weather News : यूपी में कहर बनकर टूटा मौसम का ‘त्रिपल अटैक’, जानें धरती पर क्यों गिर रही आसमानी बिजली

April 20, 2025
UP Weather Alert: जानिए ठंड के मौसम में क्यों बरस रहे मेघ, ‘सावधान’ यूपी में पड़ेंगे ओले, गिरेगी बिजली और होगी बरसात

UP Weather Alert: जानिए ठंड के मौसम में क्यों बरस रहे मेघ, ‘सावधान’ यूपी में पड़ेंगे ओले, गिरेगी बिजली और होगी बरसात

December 29, 2024
Weather Update: बूंदाबांदी के बीच यूपी में मेघ गुनगुना रहे गीत, ओलावृष्टि-झमाझम बारिश के साथ लगेगा सर्दी का ‘कर्फ्यू’

Weather Update: बूंदाबांदी के बीच यूपी में मेघ गुनगुना रहे गीत, ओलावृष्टि-झमाझम बारिश के साथ लगेगा सर्दी का ‘कर्फ्यू’

December 26, 2024
Weather News: ऐसा क्या हुआ ‘चमत्कार’ कि बदल गया मौसम का मिजाज, जमा देने वाली ठंड की शुरुआत के साथ ही बारिश का अलर्ट

Weather News: ऐसा क्या हुआ ‘चमत्कार’ कि बदल गया मौसम का मिजाज, जमा देने वाली ठंड की शुरुआत के साथ ही बारिश का अलर्ट

December 9, 2024
‘गजब’ 103 साल बाद नवंबर का महिना रहा सबसे गर्म, बारिश के क्या हैं आसार और जानिए कब से पड़ेगी ठंड

‘गजब’ 103 साल बाद नवंबर का महिना रहा सबसे गर्म, बारिश के क्या हैं आसार और जानिए कब से पड़ेगी ठंड

December 5, 2024
Next Post
New Delhi Railway Station

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग से मची सनसनी, अलर्ट मोड में दिखी डॉग स्क्वॉड

UP Weather Update

यूपी में मौसम का बदला मिजाज.. 58 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की संभावना

जानिए किसने गिराई राकेश टिकैत की पगड़ी और बिगड़ी बात, महापंचायत के आगाज के बीच गरमाई यूपी की राजनीति

जानिए किसने गिराई राकेश टिकैत की पगड़ी और बिगड़ी बात, महापंचायत के आगाज के बीच गरमाई यूपी की राजनीति

POPULAR POST

Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

October 31, 2026
Odisha Flood : बाढ़-भूस्खलन से बिगड़े हालात, मुख्यमंत्री ने दिए बचाव अभियान तेज करने के निर्देश

Odisha Flood : बाढ़-भूस्खलन से बिगड़े हालात, मुख्यमंत्री ने दिए बचाव अभियान तेज करने के निर्देश

November 1, 2026
Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

October 30, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

October 29, 2026
Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India