Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » UP News : काम के बीच राहत का समय, 21 जून को यूपी सरकार ला रही है Y ब्रेक सुविधा जानिए क्या है यह योजना

UP News : काम के बीच राहत का समय, 21 जून को यूपी सरकार ला रही है Y ब्रेक सुविधा जानिए क्या है यह योजना

उत्तर प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के लिए लंच के बाद Y-ब्रेक लागू किया है, जिसमें 5-10 मिनट के योग अभ्यास होंगे। इससे शारीरिक थकान दूर होगी और मानसिक ऊर्जा बढ़ेगी।

by SYED BUSHRA
19/06/2025
UP Government Y Break Yoga Initiative

Y-Break for UP Govt Employees : उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों की सेहत और मानसिक शांति के लिए एक नई पहल की है। अब प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तरों में लंच ब्रेक के बाद Y-ब्रेक भी मिलेगा। इस Y-ब्रेक में कर्मचारी 5 से 10 मिनट तक हल्का-फुल्का योग कर सकेंगे, जिससे उन्हें मानसिक राहत मिलेगी और शारीरिक थकावट भी दूर होगी। यह नई व्यवस्था 21 जून, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूरे प्रदेश में लागू की जाएगी।

Y-ब्रेक में क्या-क्या होगा?

Y-ब्रेक के दौरान कर्मचारियों को आसान योग अभ्यास कराए जाएंगे, जिनमें गर्दन, पीठ और कमर की एक्सरसाइज, गहरी सांस लेना और माइंडफुलनेस की तकनीकें शामिल होंगी। इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कुछ डिजिटल टूल्स का भी इस्तेमाल किया जाएगा जैसे।

Y-Break ऐप

RELATED NEWS

No Content Available

नमस्ते योग ऐप

योग कैलेंडर

योग शब्दावली

इन ऐप्स के जरिए कर्मचारियों को सरल और प्रभावी योग सत्र मिलेंगे, जिससे उन्हें रोज़ाना अभ्यास में मदद मिलेगी।

क्यों लाई गई ये व्यवस्था?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दफ्तर से जारी निर्देश के मुताबिक, यह पहल सरकारी कर्मचारियों में काम के तनाव को कम करने और उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।सरकार का मानना है कि दिनभर कंप्यूटर और टेबल पर काम करने से शरीर में अकड़न और थकावट आ जाती है। Y-ब्रेक से शरीर को आराम मिलेगा और दिमाग तरोताजा रहेगा, जिससे कर्मचारी और बेहतर काम कर सकेंगे।

हर जिले में चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

सरकार इस पहल को सफल बनाने के लिए राज्य के सभी जिलों में जागरूकता अभियान चलाएगी। कर्मचारियों को Y-ब्रेक के फायदों के बारे में बताया जाएगा और उन्हें योग के लिए प्रेरित किया जाएगा।

आम लोग भी होंगे शामिल

सरकार Y-ब्रेक को सिर्फ सरकारी दफ्तरों तक सीमित नहीं रखना चाहती। अब आम लोग भी इस मुहिम में शामिल हो सकेंगे। आरडब्ल्यूए (रेज़िडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन) और एनजीओ मिलकर योग शिविर लगाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन जल्द ही इन संस्थाओं के साथ बैठक करेगा और योजना पर काम शुरू किया जाएगा।

आयुष मंत्रालय की अहम भूमिका

इस Y-ब्रेक योजना का पूरा प्रोटोकॉल आयुष मंत्रालय ने तैयार किया है। इसे खासतौर पर दफ्तरों में काम करने वाले लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है ताकि वे रोज़ थोड़ा-बहुत योग करके खुद को तंदुरुस्त और एनर्जेटिक रख सकें।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Azamgarh

DJ विवाद बना बवाल: Azamgarh में थाना प्रभारी पर हमला, 17 आरोपी गिरफ्तार

Chandni Chowk History and Heritage Market

एक शहजादी के शौक में बना यह बाज़ार कैसे बन गया दिल्ली की रूह, मिलेगा यहां सब कुछ

Ghaziabad

Ghaziabad पुलिस स्टेशन के बाहर दिनदहाड़े हत्या: गाजियाबाद में कानून व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

POPULAR POST

INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

November 1, 2026
Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
Credit Card Rules: बिना सहमति नहीं मिलेगा क्रेडिट कार्ड, बैंक की मनमानी पर लग सकता है जुर्माना

Credit Card Rules: बिना सहमति नहीं मिलेगा क्रेडिट कार्ड, बैंक की मनमानी पर लग सकता है जुर्माना

November 1, 2026
Pune Mother Son Death

Pune Tragedy : 18वीं मंजिल से गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, तीन पन्नों के नोट में क्या लिखा?

October 31, 2026
Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

November 1, 2026
Sleep Debt : रविवार को क्यों करता है? देर तक सोने का मन,क्या हफ्तेभर की नींद की कमी का शरीर मांगता है हिसाब

Sleep Debt : रविवार को क्यों करता है? देर तक सोने का मन,क्या हफ्तेभर की नींद की कमी का शरीर मांगता है हिसाब

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India