Wednesday, November 18, 2026 4:18 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Overseas Jobs : विदेशी नौकरी के लिए U P सरकार की नई योजना युवाओं को मिलेगा भाषा और कौशल प्रशिक्षण

Overseas Jobs : विदेशी नौकरी के लिए U P सरकार की नई योजना युवाओं को मिलेगा भाषा और कौशल प्रशिक्षण

यह नई सरकारी पहल विदेश जाने वाले युवाओं को भाषा और कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें अंतरराष्ट्रीय रोजगार के लिए तैयार करेगी। इससे नौकरी पाने में आसानी होगी, संवाद क्षमता बढ़ेगी और श्रम बाजार में योगदान मजबूत होगा।

by SYED BUSHRA
02/12/2025

New Preparation for Overseas Jobs: विदेश में रोजगार तलाश रहे युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। श्रम और सेवायोजन विभाग अब ऐसी नई योजना शुरू करने जा रहा है, जिसमें विदेश जाने वाले कुशल कामगारों को विदेशी भाषा और जरूरी कामकाज से जुड़े कौशल का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि युवाओं को विदेश पहुंचकर भाषा की दिक्कतों का सामना न करना पड़े और वे अपने काम को अधिक कुशलता से कर सकें।

केएमसी भाषा विश्वविद्यालय के साथ M O U करने की तैयारी

सरकार जल्द ही लखनऊ के केएमसी भाषा विश्वविद्यालय के साथ एक एमओयू करने की तैयारी में है। इसके जरिए युवाओं को जापानी, जर्मन, हिब्रू (इजरायल) और रूसी जैसी भाषाओं का सरल और बुनियादी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा जर्मनी और जापान में नर्सिंग की बढ़ती मांग को देखते हुए नर्सिंग एसोसिएशन, ग्रेटर नोएडा के साथ भी एमओयू किया जाएगा, ताकि नर्सिंग क्षेत्र से जुड़े युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण मिल सके।

इसके साथ ही अन्य तकनीकी संस्थानों की मदद से मशीन संचालन, निर्माण कार्य की तकनीक, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल से जुड़े कौशल, तथा हेल्थकेयर से संबंधित बुनियादी स्किल्स भी सिखाए जाएंगे। इससे युवा अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप खुद को तैयार कर सकेंगे।

RELATED NEWS

UP Youth Skill Development

Classroom to Industry: प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, अप्रेंटिसशिप और सीधे उद्योगों से जुड़ने का मौका,8 जिलों से शुरू होगा युवाओं का नया रोजगार मॉडल

August 14, 2026
DSEU ने हाल ही में शामिल किए ये नए कोर्स , नौकरी के साथ भी बढ़ा सकेंगे हुनर, जानें डिटेल

DSEU ने हाल ही में शामिल किए ये नए कोर्स , नौकरी के साथ भी बढ़ा सकेंगे हुनर, जानें डिटेल

May 23, 2025

उत्तर प्रदेश के श्रमिकों की मांग बढ़ी

श्रम विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. एमके शनमुघा सुंदरम ने बताया कि इजरायल, जापान, जर्मनी, रूस और यूएई जैसे देशों में उत्तर प्रदेश के श्रमिकों की स्थाई मांग बनी हुई है। ऐसे में भाषा और कौशल में सुधार होने से युवाओं को नौकरी पाने में आसानी होगी और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। विदेशी भाषा सीखने से युवाओं का संवाद बेहतर होगा और कार्यस्थल पर आने वाली भाषाई रुकावटें कम होंगी। विभाग जल्द ही प्रशिक्षण माड्यूल तैयार कर चयन प्रक्रिया शुरू करेगा। उम्मीद है कि इस योजना से प्रदेश के हजारों युवाओं को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। यह पहल न केवल रोजगार के अवसरों को बढ़ाएगी, बल्कि उत्तर प्रदेश को वैश्विक श्रम बाजार में और मजबूत पहचान दिलाने में भी सहायक होगी।

श्रम व सेवायोजन विभाग को आरए (रिक्रूटमेंट एजेंसी) का लाइसेंस मिला

हाल ही में श्रम व सेवायोजन विभाग को आरए (रिक्रूटमेंट एजेंसी) का लाइसेंस मिला है। इससे विभाग को अब युवाओं को सीधे विदेश भेजने, नौकरी से संबंधित सलाह देने और सुरक्षा मानकों की निगरानी करने का अधिकार मिल गया है। पिछले वर्ष विभाग ने 5,978 निर्माण श्रमिकों को इजरायल भेजकर बड़ी उपलब्धि हासिल की थी।

Related Posts

UP Youth Skill Development

Classroom to Industry: प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, अप्रेंटिसशिप और सीधे उद्योगों से जुड़ने का मौका,8 जिलों से शुरू होगा युवाओं का नया रोजगार मॉडल

August 14, 2026
DSEU ने हाल ही में शामिल किए ये नए कोर्स , नौकरी के साथ भी बढ़ा सकेंगे हुनर, जानें डिटेल

DSEU ने हाल ही में शामिल किए ये नए कोर्स , नौकरी के साथ भी बढ़ा सकेंगे हुनर, जानें डिटेल

May 23, 2025
Skills improvement: कुछ ऐसी स्किल्स जो आपको बनाएगी स्मार्ट और जिससे होगा आपकी अर्निग में भी इज़ाफ़ा

Skills improvement: कुछ ऐसी स्किल्स जो आपको बनाएगी स्मार्ट और जिससे होगा आपकी अर्निग में भी इज़ाफ़ा

March 7, 2025
Next Post
PM Lucknow Visit : कब है पीएम का लखनऊ दौरा, किसका करेंगे उद्घाटन, अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर होंगे कई कार्यक्रम

PM Lucknow Visit : कब है पीएम का लखनऊ दौरा, किसका करेंगे उद्घाटन, अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर होंगे कई कार्यक्रम

Decline Unemployment Rate: छह वर्षों में बेरोजगारी दर कितने प्रतिशत घटी, कौन सी सरकारी योजनाओं ने किया कमाल

Decline Unemployment Rate: छह वर्षों में बेरोजगारी दर कितने प्रतिशत घटी, कौन सी सरकारी योजनाओं ने किया कमाल

Kanpur–Sagar Highway: हाईवे जाम पर DM सख्त अफसरों को दी चेतावनी, लापरवाही पर होगी कार्रवाई, हमीरपुर में तीन क्रेन तैनात

Kanpur–Sagar Highway: हाईवे जाम पर DM सख्त अफसरों को दी चेतावनी, लापरवाही पर होगी कार्रवाई, हमीरपुर में तीन क्रेन तैनात

POPULAR POST

IND vs NZ : शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में कौन संभालेगा टीम इंडिया की कमान, रोहित के साथ कौन करेगा ओपनिंग?

IND vs NZ : शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में कौन संभालेगा टीम इंडिया की कमान, रोहित के साथ कौन करेगा ओपनिंग?

November 12, 2026
Nepal Accident :500 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी EV, 10 की मौत, 5 घायल बचाव कार्य जारी

Nepal Accident :500 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी EV, 10 की मौत, 5 घायल बचाव कार्य जारी

November 11, 2026
Ball Tampering Controversy: ख्वाजा और डेविड वार्नर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की गोपनीय जांच पर उठाए सवाल

Ball Tampering Controversy: ख्वाजा और डेविड वार्नर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की गोपनीय जांच पर उठाए सवाल

November 17, 2026
Mushtaq Ali Trophy : मैदान पर SKY का तूफान, 15 गेंदों में तूफानी अर्धशतक ठोक दी दस्तक, क्या टीम इंडिया में होगी वापसी?

Mushtaq Ali Trophy : मैदान पर SKY का तूफान, 15 गेंदों में तूफानी अर्धशतक ठोक दी दस्तक, क्या टीम इंडिया में होगी वापसी?

November 14, 2026
ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

November 16, 2026
Kaziranga Road Accident

Road Accident : काजीरंगा में कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? ट्रैवलर और कंटेनर की टक्कर में 26 की मौत, 20 घायल

November 13, 2026

LATEST

Aparajita Handa World Record

World Record :लखनऊ की बिटिया ने किया कमाल! किस पर भारतीय संस्कृति दिखाकर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया अपना नाम

November 18, 2026
US Iran : केशम द्वीप पर अमेरिकी हमले के बाद ईरान का पलटवार, किस सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना?

US Iran : केशम द्वीप पर अमेरिकी हमले के बाद ईरान का पलटवार, किस सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना?

November 18, 2026
Birth Certificate :बच्चे के जन्म के बाद अब नहीं काटने होंगे दफ्तरों के चक्कर, 3 दिन में कहां से मिलेगा सर्टिफिकेट?

Birth Certificate :बच्चे के जन्म के बाद अब नहीं काटने होंगे दफ्तरों के चक्कर, 3 दिन में कहां से मिलेगा सर्टिफिकेट?

November 18, 2026
CEO Return : इस्तीफे के बाद दिए वापसी के संकेत, क्या फिर Nvidia की कमान संभालेंगे जेन्सेन हुआंग?

CEO Return : इस्तीफे के बाद दिए वापसी के संकेत, क्या फिर Nvidia की कमान संभालेंगे जेन्सेन हुआंग?

November 18, 2026
Cyber Alert : इस हफ़्ते ठप हुईं कई बड़ी सेवाएं, NSA से Apple तक में मचा हडकंप, क्या हुआ है साइबर अटैक?

Cyber Alert : इस हफ़्ते ठप हुईं कई बड़ी सेवाएं, NSA से Apple तक में मचा हडकंप, क्या हुआ है साइबर अटैक?

November 18, 2026
Bareilly News

Road Safety : बरेली में 10 महीने में 316 की एक्सीडेंट में मौत, किस उम्र के लोग ज्यादा बने हादसों का शिकार?

November 18, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India