Friday, November 6, 2026 3:04 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » कामकाजी महिलाओं के लिए बड़ा कदम: यूपी सरकार बनाएगी लखनऊ, नोएडा और गाजियाबाद में आठ आधुनिक छात्रावास

कामकाजी महिलाओं के लिए बड़ा कदम: यूपी सरकार बनाएगी लखनऊ, नोएडा और गाजियाबाद में आठ आधुनिक छात्रावास

उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ, नोएडा और गाजियाबाद में कामकाजी महिलाओं के लिए आठ आधुनिक छात्रावास बनाने की योजना शुरू की है। यह पहल सुरक्षित, सुलभ और किफायती आवास के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को मजबूती प्रदान करेगी।

by Mayank Yadav
16/04/2025
Women Hostel

UP Women Hostel Scheme: उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) और गाजियाबाद में कामकाजी महिलाओं के लिए आठ आधुनिक छात्रावासों के निर्माण की योजना शुरू की है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य महिलाओं को उनके कार्यस्थल के पास सुरक्षित, सुलभ और किफायती आवास उपलब्ध कराना है, जिससे वे निर्भीक और आत्मनिर्भर होकर कार्यस्थल पर अपना योगदान दे सकें। यह योजना केंद्र सरकार की ‘पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता (एसएएससीआई)’ के तहत स्वीकृत की गई है। कुल 381.56 करोड़ रुपये के बजट से बनने वाले ये छात्रावास महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार की एक बड़ी पहल मानी जा रही है।

चार हजार महिलाओं को मिलेगा आधुनिक और सुरक्षित आवास

लखनऊ, नोएडा और गाजियाबाद जैसे शहरी व औद्योगिक केंद्रों में कामकाजी महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में उन्हें सुरक्षित और सुविधाजनक आवास उपलब्ध कराना एक बड़ी चुनौती है। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है। प्रत्येक छात्रावास में 500 महिलाओं के रहने की सुविधा होगी, यानी कुल मिलाकर तीनों शहरों में 4,000 महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा।

इन Women Hostel में आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी, जिनमें चौबीसों घंटे सुरक्षा गार्ड, सीसीटीवी कैमरे, बाउंड्री वॉल, हवादार कमरे, साझा रसोईघर और अन्य मूलभूत सुविधाएं शामिल होंगी। यह परियोजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।

RELATED NEWS

No Content Available

वित्तीय सहयोग और निर्माण प्रक्रिया को मिली रफ्तार

इस Women Hostel परियोजना के लिए केंद्र सरकार ने ₹251.8296 करोड़ की पहली किस्त जारी कर दी है, जिसे राज्य वित्त विभाग के जरिए महिला कल्याण विभाग को हस्तांतरित कर दिया गया है। शेष राशि निर्माण की प्रगति के अनुसार चरणबद्ध रूप से जारी की जाएगी। निर्माण एजेंसी की नियुक्ति हो चुकी है और अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

राज्य सरकार इस परियोजना को तेज़ी से लागू करने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है ताकि जल्द से जल्द महिलाएं इन सुविधाओं का लाभ ले सकें।

संपूर्ण योजना के तहत कई जिलों में छात्रावास

यह पहल राज्य सरकार की Women Hostel व्यापक योजना का हिस्सा है। ‘मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास योजना’ के तहत वाराणसी, आगरा सहित सात जिलों में 500-बेड के छात्रावास के लिए ₹170 करोड़ आवंटित किए गए हैं। साथ ही मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत 18 ‘सखी निवास’ छात्रावासों की योजना है, जिनमें से आठ पूरी तरह केंद्र सरकार द्वारा वित्तपोषित होंगे।

ये सभी प्रयास उत्तर प्रदेश में कामकाजी महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए एक ठोस आधार तैयार कर रहे हैं।

पुराने फोन को अब कहें अलविदा, अगले हफ्ते धमाल मचाने आ रहे हैं ये 5 जबरदस्त बजट स्मार्टफोन

Related Posts

No Content Available
Next Post
Mayawati

बुआ-मुलाकात के बाद क्या बदलेगा पासा, क्या लौटेंगे बुआ-भतीजे के पुराने दिन?

Aligarh

दुल्हन का सपना टूटा, मां की नाटकबाजी खत्म, मां और दूल्हा नेपाल सीमा पर गिरफ्तार!

Bindu Bollywood Vamp Queen

Birthday special : बॉलीवुड की 'वैंप क्वीन' की अनसुनी कहानी, जिसने अपनी एक्टिंग से नेगेटिव किरदारों को भी बना दिया यादगार

POPULAR POST

Spain Rail Accident : 69 लोगों की मौत के बाद मंत्री का इस्तीफा, 6 दिन तक पद पर रहने के बाद क्यों लिया फैसला?

Spain Rail Accident : 69 लोगों की मौत के बाद मंत्री का इस्तीफा, 6 दिन तक पद पर रहने के बाद क्यों लिया फैसला?

November 3, 2026
Air Fare Hike : हवाई टिकट 700% महंगे होने पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, 2027 से बदलेंगे नियम

Air Fare Hike : हवाई टिकट 700% महंगे होने पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, 2027 से बदलेंगे नियम

November 3, 2026
Baghpat Cobra Snake News

Cobra Family : घर की नींव खोदी तो निकले 100 से ज्यादा अंडे, एक दर्जन जहरीले कोबरा मिलने से गांव में दहशत

November 2, 2026
दीपावली से पहले ही बिगड़ी लखनऊ की हवा, कई इलाकों में AQI 200 के पार; ध्वनि प्रदूषण ने भी बढ़ाई चिंता

दीपावली से पहले ही बिगड़ी लखनऊ की हवा, कई इलाकों में AQI 200 के पार; ध्वनि प्रदूषण ने भी बढ़ाई चिंता

November 4, 2026
Rising Stars : इंडिया A की टीम घोषित ,किसको मिली कमान,अभिषेक-वैभव की एंट्री; हर्षित राणा की भी वापसी

Rising Stars : इंडिया A की टीम घोषित ,किसको मिली कमान,अभिषेक-वैभव की एंट्री; हर्षित राणा की भी वापसी

November 2, 2026
Odisha Landslide Deaths

Odisha Disaster : भूस्खलन से 4 की मौत, 12 लापता, गंजाम के गांव में मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश जारी

October 31, 2026

LATEST

India Immigration Rules 2026

Visa Rules : विदेशी नागरिकों के लिए नियम बदले, पाकिस्तान-बांग्लादेश से आए ग़ैर – मुस्लिम समुदायों पर क्या होगा असर?

November 6, 2026
Lucknow Youth Russian Army

Russia Army : रूस गया युवक कैसे पहुंचा युद्ध के मैदान में? बहन ने PMO से लगाई मदद की गुहार

November 6, 2026
: Census 2027 Self Enumeration

Census 2027 : नोएडा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, घर बैठे भरने होंगे सवाल; डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश

November 6, 2026
PM Kisan Samman Nidhi

PM Kisan Yojana : 35 हजार किसान दंपतियों की सम्मान निधि पर लगा ब्रेक, सालों से क्यों नहीं मिल रही किस्त?

November 6, 2026
Gurugram Pollution : गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 364,  नहीं थम रहे निर्माण कार्य, आखिर कौन बढ़ा रहा प्रदूषण?

Gurugram Pollution : गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 364, नहीं थम रहे निर्माण कार्य, आखिर कौन बढ़ा रहा प्रदूषण?

November 6, 2026
Heart Attack : हंसते-खेलते स्कूल पहुंचा , क्लास में अचानक गिरा; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

Heart Attack : हंसते-खेलते स्कूल पहुंचा , क्लास में अचानक गिरा; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

November 6, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India