Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Homeguard Exam: भर्ती की दौड़ में कई अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ और मेरठ में एक-एक की मौत

Homeguard Exam: भर्ती की दौड़ में कई अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ और मेरठ में एक-एक की मौत

यूपी होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा में दौड़ के दौरान कई अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ी। लखनऊ और मेरठ में दो युवाओं की मौत हुई। रायबरेली, जौनपुर और मेरठ में कई अभ्यर्थियों का इलाज कराया गया।

by SYED BUSHRA
16/09/2026

UP Home Guard Physical Test: उत्तर प्रदेश में करीब 40,422 होमगार्ड पदों पर भर्ती के लिए मंगलवार से शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू हुई। पहले ही दिन दौड़ लगाने के दौरान कई अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गई। लखनऊ और मेरठ में एक-एक अभ्यर्थी की मौत हो गई, जबकि लखनऊ, रायबरेली, जौनपुर और मेरठ में दर्जनों अभ्यर्थियों को अस्पताल पहुंचाया गया। तेज धूप और उमस को तबीयत बिगड़ने की वजह माना जा रहा है।

लखनऊ में युवक की मौत

लखनऊ के महानगर स्थित 35वीं वाहिनी पीएसी बटालियन में दौड़ पूरी करने के बाद 25 वर्षीय योगेंद्र सिंह अचानक गश खाकर गिर पड़े। चयन प्रक्रिया के तहत उन्होंने दौड़ पूरी कर ली थी और इसके बाद होल्डिंग एरिया में पहुंचे थे। कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई।

पुलिस उन्हें भाऊराव देवरस सिविल अस्पताल ले गई, जहां से बलरामपुर अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद योगेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वह सीतापुर के रामकोट के रहने वाले थे।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh police recruitment physical test new dates

UP Constable Recruitment शारीरिक परीक्षा का शेड्यूल बदला जानिए अब कब होगी दौड़

January 12, 2025

पोस्टमार्टम में कारण स्पष्ट नहीं

योगेंद्र की मौत की जानकारी मिलने के बाद उनके भाई कमल किशोर अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका, इसलिए हार्ट और विसरा सुरक्षित रखा गया है। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की आशंका जताई है।

लखनऊ में दौड़ के दौरान पांच अन्य अभ्यर्थियों की भी तबीयत बिगड़ी। पुलिस के अनुसार सभी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के बाद उनकी हालत सामान्य बताई गई।

मेरठ में भी मौत

मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में दौड़ के दौरान 10 अभ्यर्थियों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सभी को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां शामली निवासी अंकुज मलिक की मौत हो गई।

शिवम, शोकिन, मोनू, अर्जुन, रीतिक, निशू, तरुण, अंकित और सचिन समेत अन्य अभ्यर्थियों का इलाज कराया जा रहा है। अधिकारियों ने तबीयत बिगड़ने के बाद सभी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

जौनपुर में 20 बीमार

जौनपुर के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में दौड़ के दौरान 20 अभ्यर्थी गश खाकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद मेडिकल यूनिट ने प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद 15 से अधिक अभ्यर्थियों को मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल रेफर किया गया। तेज धूप में दौड़ने को परेशानी की एक वजह बताया जा रहा है।

रायबरेली में भी 25वीं वाहिनी पीएसी मैदान में दौड़ के दौरान 11 अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद देर शाम उनकी हालत सामान्य होने पर छुट्टी दे दी गई।

गर्मी में परीक्षा पर सवाल

अभ्यर्थियों का कहना है कि तेज गर्मी और उमस के बीच शारीरिक दक्षता परीक्षा कराई गई। लगातार दौड़ने के दौरान कई युवाओं की तबीयत बिगड़ी। दो अभ्यर्थियों की मौत के बाद भर्ती केंद्रों पर मेडिकल सहायता और अन्य सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिन अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ी, उन्हें तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। आने वाले दिनों में परीक्षा के दौरान गर्मी और स्वास्थ्य संबंधी जोखिम को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता जरूरी होगी।

23 सितंबर तक परीक्षा

होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा 15 से 23 सितंबर तक प्रस्तावित है। मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम समेत अलग-अलग केंद्रों पर आसपास के जिलों से अभ्यर्थी पहुंच रहे हैं। रोजाना करीब एक से दो हजार युवाओं के दौड़ में शामिल होने की संभावना है। पहले दिन की घटनाओं के बाद अगले चरणों में अभ्यर्थियों की सुरक्षा और चिकित्सा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की जरूरत सामने आई है।

Related Posts

Uttar Pradesh police recruitment physical test new dates

UP Constable Recruitment शारीरिक परीक्षा का शेड्यूल बदला जानिए अब कब होगी दौड़

January 12, 2025
Next Post
Iran Flight: उड़ान भरते ही विमान में आई खराबी, लैंडिंग के दौरान टूटी छत यात्रियों पर गिरी, मची चीख-पुकार

Iran Flight: उड़ान भरते ही विमान में आई खराबी, लैंडिंग के दौरान टूटी छत यात्रियों पर गिरी, मची चीख-पुकार

Houthis attack: हमला सऊदी पर, असर पाकिस्तान पर क्या रक्षा समझौते कर फंसा, किसपर युद्ध में उतरने का  दबाव?

Houthis attack: हमला सऊदी पर, असर पाकिस्तान पर क्या रक्षा समझौते कर फंसा, किसपर युद्ध में उतरने का दबाव?

Donald Trump: भारत की ताकत से परेशान अमेरिका, 100 प्रतिशत टैरिफ का खतरा बढ़ा, क्या रूस से तेल खरीदना बना वजह

Donald Trump: भारत की ताकत से परेशान अमेरिका, 100 प्रतिशत टैरिफ का खतरा बढ़ा, क्या रूस से तेल खरीदना बना वजह

POPULAR POST

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
Panchkula School Attack

School Violence : 35 घंटे बाद आया होश, चेहरे की होगी सर्जरी; तीसरी कक्षा के बच्चे ने क्यों किया इतना खौफनाक हमला?

October 31, 2026
Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल; क्या ATM में करना होगा बदलाव

Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल; क्या ATM में करना होगा बदलाव

October 31, 2026
Odisha Flood : बाढ़-भूस्खलन से बिगड़े हालात, मुख्यमंत्री ने दिए बचाव अभियान तेज करने के निर्देश

Odisha Flood : बाढ़-भूस्खलन से बिगड़े हालात, मुख्यमंत्री ने दिए बचाव अभियान तेज करने के निर्देश

November 1, 2026
Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

October 31, 2026
Amit Shah UP Election 2027

UP Politics : किसने दिया मिशन-2027 का मंत्र, बोले- नाराजगी भूलिए, तीसरी बार बनाइए भाजपा सरकार

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India