Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Awas Yojana Urban 2026:शहरी गरीबों को घर बनाने की कब मिलेगी पहली किस्त, मुख्यमंत्री योगी सीधे खातों में भेजेंगे पैसा

Awas Yojana Urban 2026:शहरी गरीबों को घर बनाने की कब मिलेगी पहली किस्त, मुख्यमंत्री योगी सीधे खातों में भेजेंगे पैसा

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत उत्तर प्रदेश में 18 जनवरी को दो लाख लाभार्थियों को पहली किस्त मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे खातों में एक लाख रुपये ट्रांसफर करेंगे।

by SYED BUSHRA
17/01/2026
UP PM Awas Yojana urban first installment

UP PM Awas Yojana Urban 2026: उत्तर प्रदेश के शहरी इलाकों में रहने वाले उन लोगों के लिए अच्छी खबर है, जो सालों से अपने पक्के घर का सपना देख रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत लाभार्थियों को पहली किस्त मिलने की तारीख तय कर दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 जनवरी को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए लाभार्थियों के बैंक खातों में राशि भेजेंगे।
राज्य सरकार के अनुसार, 18 जनवरी को लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब दो लाख लाभार्थियों को एक-एक लाख रुपये की पहली किस्त जारी करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी शामिल होंगे। लंबे समय से इस आर्थिक मदद का इंतजार कर रहे लोगों के लिए यह किसी बड़ी राहत से कम नहीं है।

ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों को मिलता है योजना का लाभ

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत केंद्र सरकार ग्रामीण और शहरी, दोनों इलाकों में रहने वाले पात्र लोगों को घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता देती है। ग्रामीण क्षेत्र में पक्का मकान बनाने के लिए 1.30 लाख रुपये तक की मदद दी जाती है। वहीं, शहरी क्षेत्र में अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार यह सहायता 2.5 लाख रुपये तक हो सकती है। इसके अलावा, पात्र लाभार्थियों को होम लोन पर 2.67 लाख रुपये तक ब्याज सब्सिडी का लाभ भी मिलता है।

EWS वर्ग के लिए बड़ी सुविधा

उत्तर प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लोग प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की लाभार्थी आधारित निर्माण (BLC) श्रेणी के तहत आवेदन कर सकते हैं। जिन लोगों के पास खुद की जमीन है, उन्हें घर बनाने के लिए कुल 2.5 लाख रुपये की सहायता मिलती है। इसमें 1.5 लाख रुपये केंद्र सरकार और 1 लाख रुपये राज्य सरकार देती है। 18 जनवरी को राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली पहली किस्त जारी की जाएगी।

RELATED NEWS

UP Scooty Scheme 2026

UP Scooty Scheme 2026: शहीद परिवार की बेटियों को 10% अंकों की छूट जानें पात्रता और आवेदन की पूरी प्रक्रिया,

September 3, 2026
Vishwakarma Shram Samman Yojana: कारीगरों को 10 लाख तक का लोन, मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और टूलकिट, जानें पूरी जानकारी

Vishwakarma Shram Samman Yojana: कारीगरों को 10 लाख तक का लोन, मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और टूलकिट, जानें पूरी जानकारी

August 11, 2026

तीन किस्तों में मिलती है पूरी राशि

पीएम आवास योजना शहरी के तहत BLC श्रेणी में सहायता राशि तीन चरणों में दी जाती है। पहली और दूसरी किस्त में 40-40 प्रतिशत रकम मिलती है, जबकि अंतिम 20 प्रतिशत राशि मकान का निर्माण पूरा होने के बाद जारी की जाती है। योजना के तहत 30 से 45 वर्ग मीटर तक के मकान बनाने की अनुमति है, जिसमें कम से कम दो कमरे, एक रसोई, शौचालय और बाथरूम होना जरूरी है। मकान का निर्माण 12 से 18 महीनों के भीतर पूरा करना अनिवार्य होता है।

लिस्ट में कैसे देखें अपना नाम

अगर आप जानना चाहते हैं कि 18 जनवरी को आपके खाते में पैसा आएगा या नहीं, तो इसके लिए आप लाभार्थी सूची ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए पीएम आवास योजना 2.0 के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं। वहां ‘Track Application’ विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद Beneficiary Code, आधार नंबर या मोबाइल नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनकर अपनी जानकारी भरें। कैप्चा कोड डालते ही आपके आवेदन की पूरी स्थिति स्क्रीन पर दिख जाएगी।

इन लोगों को मिलेगी प्राथमिकता

पीएम आवास योजना शहरी में विधवाओं, अकेली महिलाओं, दिव्यांगों, वरिष्ठ नागरिकों, SC/ST वर्ग, अल्पसंख्यकों और अन्य कमजोर वर्गों को प्राथमिकता दी जाती है। इसके साथ ही पीएम स्वनिधि योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़े लोग, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले परिवार भी इस योजना में खास तौर पर शामिल किए जा रहे हैं।

Related Posts

UP Scooty Scheme 2026

UP Scooty Scheme 2026: शहीद परिवार की बेटियों को 10% अंकों की छूट जानें पात्रता और आवेदन की पूरी प्रक्रिया,

September 3, 2026
Vishwakarma Shram Samman Yojana: कारीगरों को 10 लाख तक का लोन, मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और टूलकिट, जानें पूरी जानकारी

Vishwakarma Shram Samman Yojana: कारीगरों को 10 लाख तक का लोन, मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और टूलकिट, जानें पूरी जानकारी

August 11, 2026
PM Awas Yojana Gramin: कल जारी होगी लाभार्थियों की फाइनल सूची, जानिए कैसे चेक करें अपना नाम

PM Awas Yojana Gramin: कल जारी होगी लाभार्थियों की फाइनल सूची, जानिए कैसे चेक करें अपना नाम

July 14, 2026
UP Government की डेयरी योजनाओं से किसानों को बड़ा सहारा, मिलेगी सब्सिडी और हज़ारों की सहायता

UP Government की डेयरी योजनाओं से किसानों को बड़ा सहारा, मिलेगी सब्सिडी और हज़ारों की सहायता

July 8, 2026
Rural Employment Scheme: योगी सरकार की नई तैयारी, ग्रामीण मजदूरों को मिलेगा ज्यादा रोजगार, काम न मिलने पर भत्ता बनेगा सहारा

Rural Employment Scheme: योगी सरकार की नई तैयारी, ग्रामीण मजदूरों को मिलेगा ज्यादा रोजगार, काम न मिलने पर भत्ता बनेगा सहारा

June 9, 2026
Powerloom Weavers Financial Aid UP

Weavers Aid : किसान सम्मान निधि की तर्ज पर अब UP में किसको आर्थिक सहायता देने की तैयारी, तिमाही खाते में आएगी मदद

December 29, 2025
U P में अब इन लोगों को नहीं मिलेगा पीएम आवास योजना का लाभ जानिए नियमों में क्या हुआ बदलाव

U P में अब इन लोगों को नहीं मिलेगा पीएम आवास योजना का लाभ जानिए नियमों में क्या हुआ बदलाव

March 14, 2025
Next Post
Android security warning dolby audio

Security Alert: एंड्रॉइड स्मार्टफोन को किस फीचर में खामी से बढ़ा खतरा, सरकार ने करोड़ों यूजर्स को किया सतर्क

Hajipur Mahnar Road Accident

Bihar Accident News:बिजली कार्यालय के सामने हुआ भीषण हादसा, तेज रफ्तार बनी मौत की वजह, हाइवा चालक मौके से फरार

Mauni Amavasya Deepdaan

Mauni Amavasya 2026: दीपदान से तीन पीढ़ियों का उद्धार, जानिए शुभ स्थान और विधि

POPULAR POST

Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

October 31, 2026
Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

October 30, 2026
IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी,  ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी, ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

October 31, 2026
Dhirendra Shastri Apology: भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, बोले- हम खुद ठाकुर जी के भक्त हैं

Dhirendra Shastri Apology: भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, बोले- हम खुद ठाकुर जी के भक्त हैं

November 2, 2026
Omar Abdullah Marriage

Omar Wedding : उमर अब्दुल्ला ने किससे रचाई शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर लिखा- कल एक नया सफर शुरू हुआ

October 31, 2026
Odisha Flood : बाढ़-भूस्खलन से बिगड़े हालात, मुख्यमंत्री ने दिए बचाव अभियान तेज करने के निर्देश

Odisha Flood : बाढ़-भूस्खलन से बिगड़े हालात, मुख्यमंत्री ने दिए बचाव अभियान तेज करने के निर्देश

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India