Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » राजा भैया के इस खेला से यूपी की सियासत में आया भूचाल, जानें कुंडा विधायक अब किन दलों का बिगाड़ेंगे खेल

राजा भैया के इस खेला से यूपी की सियासत में आया भूचाल, जानें कुंडा विधायक अब किन दलों का बिगाड़ेंगे खेल

राजा भैया ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी आगामी पंचायत और यूपी विधानसभा चुनाव में किसी भी दल से हाथ नहीं मिलाएगी। वह अकेले चुनाव के मैदान में उतरेंगे।

by Vinod
01/07/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। कुंडा विधायक व जनसत्ता लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने रविवार को एक ऐसा बयान दिया, जिसने उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा उलटफेर कर दिया। राजा भैया ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी आगामी पंचायत और यूपी विधानसभा चुनाव में किसी भी दल से हाथ नहीं मिलाएगी। वह अकेले चुनाव के मैदान में उतरेंगे। प्रदेश की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे। राजा भैया की इस हुंकार ने बीजेपी समेत अन्य दूसरे दलों की टेंशन बढ़ा दी है।

बैठक के बाद किया ऐलान

दरअसल, आगामी पंचायत, यूपी विधानसभा चुनाव के साथ ही जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर रविवार को लखनऊ में पार्टी के नेताओं की बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से एक बार फिर रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया। इस घोषणा के साथ ही राजा भैया ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों और 2027 के विधानसभा चुनावों को अकेले लड़ने का बड़ा ऐलान किया, जिससे प्रदेश की राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

राजा भैया ने कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र

इस अवसर पर राजा भैया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक सदैव जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि पार्टी अपने दम पर चुनावी मैदान में उतरेगी और किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी। राजा भैया ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभी से तैयारियों में जुट जाएं और घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों से लोगों को अवगत कराएं। राजा भैया ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर जनता से जुड़े मुद्दों को उठाएं। जनती की समस्याएं सुनी और उनका निराकरण कराएं।

RELATED NEWS

सनातनी अवतार के बाद अब राजा भैया ने दिखाया दबदबा, 30 लाख के लग्जरी घोड़े पर सवार होकर मचाया तहलका

सनातनी अवतार के बाद अब राजा भैया ने दिखाया दबदबा, 30 लाख के लग्जरी घोड़े पर सवार होकर मचाया तहलका

November 23, 2025
राजा भैया को लेकर हुआ अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, इन पाकिस्तानियों को कुंडा विधायक हर साल भेजते हैं पैसा

राजा भैया को लेकर हुआ अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, इन पाकिस्तानियों को कुंडा विधायक हर साल भेजते हैं पैसा

October 23, 2025

राजा भैया का महत्वपूर्ण कदम

राजा भैया के इस बयान को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, खासकर 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर, जहां अब तक विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच गठबंधन की अटकलें लगाई जा रही थीं। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक का यह कदम स्पष्ट संकेत देता है कि पार्टी अपनी स्वतंत्र पहचान और जनाधार को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक अपनी पूरी ताकत से उतरेगा। राजा भैया की पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में कुछ चुनिंदा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। पार्टी का इस चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ा था।

राज्यसभा चुनाव आए तो राजा भैया चर्चा में आ गए

जानकार बताते हैं कि राजा भैया की यूपी की करीब दर्जनभर से अधिक सीटों पर जबरदस्त पकड़ है। आगामी विधानसभा चुनाव में राजा भैया अकेले चुनाव के मैदान में उतरते हैं तो वह सबसे ज्यादा नुकसान बीजेपी को पहुंचाएंगे। बता दें, यूपी में 2022 के विधानसभा चुनाव में राजा भैया का जनसत्ता दल भले ही दो सीटें जीत पाई हो लेकिन सुर्खियां बन गईं। चर्चा में इस पर जोर ज्यादा रहा कि मायावती की बहुजन समाज पार्टी के पास सिर्फ एक विधायक है, जबकि बसपा सरकार में जेल तक जाने वाले रघुराज की पार्टी ने दो सीटें जीतीं। फिर इसी साल फरवरी में राज्यसभा चुनाव आए तो राजा भैया चर्चा में आ गए।

बीजेपी की टेंशन जरूर बढ़ा दी

राज्यसभा चुनाव में सपा-बीजेपी के बीच काटें की टक्कर थी। सपा के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल राज्यसभा चुनाव में राजा का समर्थन हासिल करने के लिए लखनऊ स्थित उनके आवास पर लंच करने गए थे। बीजेपी नेताओं ने भी राजा भैया से मुलाकात की थी। लेकिन चुनाव में राजा भैया ने बीजेपी प्रत्याशी को समर्थन दिया। साथ ही सपा के कई विधायकों के ’बागी’ होने के पीछे भी उनका ही योगदान माना गया। जानकार बताते हैं कि इसी के बाद से राजा भैया और अखिलेश यादव के बीच दरार पड़ गई। पिछले तीन सालों के दौरान राजा भैया योगी सरकार के समर्थन में नजर आए। लेकिन अब राजा भैया ने एकला चलो का ऐलान कर बीजेपी की टेंशन जरूर बढ़ा दी है।

पार्टी को आगे बढ़ाने की बड़ी जिम्मेदारी

खुद राजा भैया सात बार से लगातार विधायक हैं। लेकिन अब उनके ऊपर अपनी पार्टी को आगे बढ़ाने की बड़ी जिम्मेदारी है। बता दें 2018 में ही राजा भैया ने अपनी नई पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक का गठन किया। 2019 के लोकसभा चुनाव से उन्होंने आगाज किया था। इस चुनाव में प्रतापगढ़ से अक्षय प्रताप सिंह और कौशाम्बी से शैलेंद्र कुमार मैदान में उतरे लेकिन भाजपा ने उन्हें मात दे दी थी। फिर 2022 के विधानसभा चुनाव में राजा भैया ने प्रतापगढ़, प्रयागराज, अमेठी सहित प्रदेश की 24 सीटों पर प्रत्याशी उतारे लेकिन दो सीटें कुंडा और बाबागंज में ही वह जीत दर्ज सके।

 

Related Posts

सनातनी अवतार के बाद अब राजा भैया ने दिखाया दबदबा, 30 लाख के लग्जरी घोड़े पर सवार होकर मचाया तहलका

सनातनी अवतार के बाद अब राजा भैया ने दिखाया दबदबा, 30 लाख के लग्जरी घोड़े पर सवार होकर मचाया तहलका

November 23, 2025
राजा भैया को लेकर हुआ अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, इन पाकिस्तानियों को कुंडा विधायक हर साल भेजते हैं पैसा

राजा भैया को लेकर हुआ अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, इन पाकिस्तानियों को कुंडा विधायक हर साल भेजते हैं पैसा

October 23, 2025
दिवाली पर राजा भैया ने किया अबतक का सबसे बड़ा खुलासा, बता दिया इस वक्त में सनातन पर क्यों मंडरा रहा खतरा

दिवाली पर राजा भैया ने किया अबतक का सबसे बड़ा खुलासा, बता दिया इस वक्त में सनातन पर क्यों मंडरा रहा खतरा

October 21, 2025
अखिलेश-आजम की मुलाकात के बाद एक्टिव हुए ‘आजमवादी’ कैंडीडेट, इन धुरंधरों के साथ रुचिवीरा की बेटी भी हुई सक्रिय

अखिलेश-आजम की मुलाकात के बाद एक्टिव हुए ‘आजमवादी’ कैंडीडेट, इन धुरंधरों के साथ रुचिवीरा की बेटी भी हुई सक्रिय

October 11, 2025
राजा भैया ने ‘स्पेशल 700’ से भानवी सिंह पर किया पलटवार, जानें कहां से आए और किसके हैं ये आधुनिक हथियार

राजा भैया ने ‘स्पेशल 700’ से भानवी सिंह पर किया पलटवार, जानें कहां से आए और किसके हैं ये आधुनिक हथियार

October 3, 2025
UP News: राजा भैया और भानवी सिंह की बगावत से उठ गया पर्दा, जानें पत्नी ने पति से क्यों किया किनारा

UP News: राजा भैया और भानवी सिंह की बगावत से उठ गया पर्दा, जानें पत्नी ने पति से क्यों किया किनारा

October 2, 2025
कौन हैं मोस्ट वांटेड सपा के गुलशन यादव, जिन पर पुलिस ने घोषित किया 1 लाख का इनाम, राजा भैया से बगावत कर लड़ा था चुनाव

कौन हैं मोस्ट वांटेड सपा के गुलशन यादव, जिन पर पुलिस ने घोषित किया 1 लाख का इनाम, राजा भैया से बगावत कर लड़ा था चुनाव

September 4, 2025
CM योगी ने मिशन 2027 का तैयार किया मेगा प्लान, BJP अब ‘PDR’ के जरिए सपा के ‘PDA’ को ऐसे करेगी जमींदोज

CM योगी ने मिशन 2027 का तैयार किया मेगा प्लान, BJP अब ‘PDR’ के जरिए सपा के ‘PDA’ को ऐसे करेगी जमींदोज

August 25, 2025
पहली बार 1 आए साथ और 1 स्वर में बोले यूपी के ये तीन मंत्री, ‘हम हैं असल ‘PDA’ और हमारे पास ही है सत्ता की चाबी’

पहली बार 1 आए साथ और 1 स्वर में बोले यूपी के ये तीन मंत्री, ‘हम हैं असल ‘PDA’ और हमारे पास ही है सत्ता की चाबी’

August 22, 2025
Raja Bhaiya

समाजवाद-धर्मनिरपेक्ष डिलीट करेंगे तभी मूल भावना में आएगा संविधान : Raja Bhaiya का कांग्रेस पर बड़ा हमला

August 18, 2025
Next Post
Gold Price Today

जुलाई की शुरुआत में ही सस्ता हुआ सोना! जानिए आज आपके शहर में क्या है ताज़ा रेट

Ghaziabad

Ghaziabad में हाउस टैक्स बढ़ोतरी का फैसला रद्द, पुराने रेट ही लागू, जनता को बड़ी राहत

Prayagraj

Prayagraj करछना बवाल: पुलिस का ऐक्शन तेज, 54 नामजद, 550 अज्ञात पर FIR, 75 गिरफ्तार

POPULAR POST

Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

October 30, 2026
इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026
Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

November 1, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India