Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » STF ने माफिया और सरकारी सिस्टम के गठजोड़ पर की चोट, पकड़ी चोरी और ARTO समेत 11 पर दर्ज करवाई FIR

STF ने माफिया और सरकारी सिस्टम के गठजोड़ पर की चोट, पकड़ी चोरी और ARTO समेत 11 पर दर्ज करवाई FIR

UP STF ने दोनों जिलों के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों समेत कुल 11 कर्मचारियों के खिलाफ अवैध वसूली और ओवरलोड ट्रकों को मिलीभगत से पास करने के गंभीर आरोपों में केस दर्ज करवाया है।

by Vinod
13/11/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश का बांदा, फतेहपुर, हमीरपुर जनपदों को मोरंग-बालू की राजधानी कहा जाता है। अक्टूबर के माह में यहां नदियों की खदाने चालू हो जाती हैं और बड़े पैमाने पर खनन का काम शुरू हो जाता है। खनन माफिया और सरकारी सिस्टम के गठजोड़ के चलते सड़क पर ओवरलोड ट्रकों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हो जाती है। इसी सिस्टम पर यूपी STF ने करारी चोट की है। एसटीएफ ने ओवरलोड ट्रकों को दबोचा और बड़े पैमाने पर लाखों की चोरी पकड़ी। जिसके बाद STF ने दोनों जिलों के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों समेत कुल 11 कर्मचारियों के खिलाफ अवैध वसूली और ओवरलोड ट्रकों को मिलीभगत से पास करने के गंभीर आरोपों में केस दर्ज करवाया है। STF के इस एक्शन से हड़कंप मच गया है।

दरअसल, फतेहपुर, बांदा और हमीरपुर स्थित नदियों से बड़े पैमाने पर अवैध खनन की खबरें आती रहती हैं। कुछ दिन पहले हमीरपुर में एसडीएम ने दस किमी तक ओवरलोड ट्रक का पीछा कर उसे पकड़ा था। ट्रक में तय सीमा से अधिक मोरंग मिली थी। एसडीएम ने ट्रक चालक पर केस दर्ज करवाया था। इसी के बाद यूपी एसटीएफ की रडार पर परिवहन विभाग आया। यूपी एसटीएफ ने एआरटीओ समेत 11 कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। एसटीएफ के इंस्पेक्टर की ओऱ से थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर में सनसनीखेज आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि रायबरेली और फतेहपुर के आरटीओ और पीटीआरओ (प्रवर्तन परिवहन अधिकारी) और उनकी टीमों के सदस्य ओवरलोड ट्रकों से मोटी रकम वसूलकर उन्हें बिना किसी जांच के पास करा रहे थे।

यूपी एसटीएफ के इंस्पेक्टर की एफआईआर के मुताबिक, यह अवैध वसूली बड़े पैमाने पर हो रही थी, जिसमें ट्रक मालिकों से तय रेट के हिसाब से पैसे लिए जाते थे। कई मामलों में ट्रक बिना वजन जांच और दस्तावेजों की पड़ताल के ही क्लियर कर दिए जाते थे, जिससे सड़क सुरक्षा को खतरा पैदा हो रहा था और सरकारी राजस्व को भारी नुकसान हो रहा था। सूत्रों के अनुसार, यूपी एसटीएफ को लंबे समय से इन दोनों जिलों में ओवरलोड ट्रकों से अवैध वसूली की शिकायतें मिल रही थीं। जांच के बाद एसटीएफ ने आखिरकार कार्रवाई की। एफआईआर में नामजद आरोपियों में एआरटीओ रायबरेली, एआरटीओ फतेहपुर, संबंधित पीटीओ और उनकी टीमों के कई सदस्य शामिल हैं। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत की गई है।

RELATED NEWS

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

November 1, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026

इस मुकदमे की खबर फैलते ही यूपी परिवहन विभाग में हड़कंप मच गया। रायबरेली और फतेहपुर के परिवहन कार्यालयों में कर्मचारी सहमे हुए हैं, जबकि उच्चाधिकारी जांच की आशंका से परेशान हैं। सूत्र बता रहे हैं कि एसटीएफ की यह कार्रवाई पूरे प्रदेश में परिवहन विभाग के लिए सबक बन गई है। अन्य जिलों में भी ओवरलोडिंग चेकिंग और वसूली पर सख्त निगरानी बढ़ा दी गई है। क्षेत्राधिकारी लालगंज (रायबरेली) अमित सिंह ने कहा, यूपी एसटीएफ इंस्पेक्टर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच में जो भी संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि यह जांच का सिर्फ शुरुआती चरण है और जल्द ही और खुलासे हो सकते हैं।

बता दें, यूपी में ओवरलोड ट्रकों की समस्या लंबे समय से चली आ रही है। खनन, निर्माण और परिवहन क्षेत्र से जुड़े ट्रक अक्सर निर्धारित वजन से ज्यादा माल लादकर सड़कों पर दौड़ते हैं, जिससे दुर्घटनाएं बढ़ती हैं और सड़कें क्षतिग्रस्त होती हैं। लेकिन अधिकारियों की मिलीभगत से यह धंधा फल-फूल रहा था। एसटीएफ को ट्रक चालकों, मालिकों और आम नागरिकों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। आखिरकार, सबूतों के आधार पर यह बड़ी कार्रवाई हुई।

 

Related Posts

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

November 1, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

September 23, 2026
UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

September 22, 2026
Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

September 19, 2026
School Bus Safety: स्कूल बसों को लेकर परिवहन विभाग सख्त, इन नियमों का पालन नहीं किया तो होगी कार्रवाई

School Bus Safety: स्कूल बसों को लेकर परिवहन विभाग सख्त, इन नियमों का पालन नहीं किया तो होगी कार्रवाई

September 15, 2026
Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

September 3, 2026
Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

September 2, 2026
Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

September 2, 2026
Lucknow Police Sub Inspector

Lucknow News: लखनऊ में नशे में दरोगा की दबंगई, टिफिन संचालक से मारपीट और कार में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

August 31, 2026
Next Post
: Uttar Pradesh zero poverty campaign yogi adityanath mission

Mission Zero Poverty : गरीबी खत्म करने की दिशा में यूपी सरकार का नया कदम,’जीरो पॉवर्टी अभियान’ हर गरीब को मिले लाभ

Mridul Tiwari Mid Week Eviction

मृदुल के एविक्शन पर फूट-फूटकर रोए गौरव, बोले - 'हमारे ग्रुप को ही बनाया गया निशाना...'

धर्मेंद्र के घर के बाहर मीडिया से भिड़े सनी देओल, बोले – “थोड़ी शर्म करो, घर में मां-बाप हैं क्या?”

धर्मेंद्र के घर के बाहर मीडिया से भिड़े सनी देओल, बोले – “थोड़ी शर्म करो, घर में मां-बाप हैं क्या?”

POPULAR POST

Dry Fruits : क्या बादाम सुबह, अखरोट शाम और पिस्ता दोपहर में खाना चाहिए ? जानिए मेवे खाने का सही तरीका

Dry Fruits : क्या बादाम सुबह, अखरोट शाम और पिस्ता दोपहर में खाना चाहिए ? जानिए मेवे खाने का सही तरीका

October 31, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Sardar Vallabhbhai Patel 151st Birth Anniversary

National Unity Day : सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर देश ने किया नमन, राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

October 31, 2026
Amit Shah UP Election 2027

UP Politics : किसने दिया मिशन-2027 का मंत्र, बोले- नाराजगी भूलिए, तीसरी बार बनाइए भाजपा सरकार

October 31, 2026
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India