Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » ‘गजब का प्रयोग’ UP की इस सीट के वोटर्स लोकल के बजाए बाहरी कैंडीडेट को सौंपते हैं MLA की ‘कुर्सी’

‘गजब का प्रयोग’ UP की इस सीट के वोटर्स लोकल के बजाए बाहरी कैंडीडेट को सौंपते हैं MLA की ‘कुर्सी’

UP Assembly By-Election News: मीरापुर उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस सीट से पिछले 57 सालों में कोई भी लोकल नेता विधायक नहीं चुना गया।

by Digital Desk
04/11/2024

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। लोकसभा के बाद अब यूपी की 9 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होना है। ऐसे में राजनीतिक दलों के नेता लाव-लश्कर के साथ सियासी दंगल में उतर चुके हैं और जीत-हार के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। इन इन उपचुनावों में मुजफ्फरनगर जिले की मीरापुर सीट है, जिस पर सभी की नजर है। यहां के वोटर्स गजब का प्रयोग करते हैं। लोकल कैंडीडेट के बजाए बाहर प्रत्याशी को जीताकर विधानसभा भेजते हैं। यहां से पिछले 57 साल से कोई भी लोकल नेता चुनाव जीतकर विधायक की कुर्सी पर नहीं बैठा।

मीरापुर सीट से इन्हें मिला टिकट

मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी और चुनाव परिणाम 23 नवंबर को आएगा। उपचुनाव के शंखनाद के बाद मीरापुर में सियासी दलों ने चुनावी बिसात पर जातीय समीकरणों की चौसर बिछाना शुरू कर दी है। इस सीट से बीजेपी-रालोद गठबंधन की प्रत्याशी मिथलेश पाल ने नमांकन किया है। उधर, सपा से सुम्बुल राना ने भी अपना पर्चा दाखिल कर दिया है। मीरापुर विधानसीट पर उपचुनाव के लिए बसपा ने भी मुस्लिम कार्ड खेला है। मीरापुर विधानसभा प्रभारी शाहनजर को प्रत्याशी बनाया गया है। इससे राजनीतिक दलों की धड़कनें बढ़ गई है। जानकार बताते हैं कि यहां पर रोलाद और सपा के बीच सीधा मुकाबला है।

इस वजह ये मीरापुर में हो रहा उपचुनाव

2022 विधानसभा चुनाव में मीरापुर विधानसभा सीट से रालोद प्रत्याशी चंदन चौहान ने बीजेपी के प्रशांत चौधरी को हराकर जीत दर्ज की थी। लेकिन लोकसभा चुनाव में बीजेपी के साथ गठबंधन कर रालोद ने चंदन चौहान को बिजनौर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया था। बिजनौर लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करने के बाद चंदन चौहान ने मीरापुर विधानसभा क्षेत्र से त्यागपत्र दे दिया था। उनके त्यागपत्र के बाद मीरापुर विधानसभा सीट रिक्त घोषित कर दी गई थी। अब इस सीट पर 13 नवंबर को मतदान होगा। फिलहाल चुनावी दंगल में 34 उम्मीदवार दांव आजमा रहे हैं।

RELATED NEWS

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

September 5, 2026

टिकट दिए और जनता ने वोट दिया

वर्ष 1962 के चुनाव में भोकरहेड़ी सुरक्षित सीट थी। इसके बाद हुए परिसीमन में पहली बार मोरना विधानसभा बनी। पिछले 57 साल की सियासत के पन्ने पलटें तो उजला इतिहास है। सूबे के पहले डिप्टी सीएम बाबू नारायण सिंह मोरना से चुनाव जीतकर ही विधानसभा पहुंचे थे। यहां जीते विधायक मुजफ्फरनगर के रहने वाले जरूर थे, लेकिन इनमें कोई भी मीरापुर या मोरना क्षेत्र का रहने वाला नहीं रहा। पहले मोरना और अब मीरापुर से मिलकर कुल 14 विधायक पिछले 57 साल में चुने गए, लेकिन इनमें एक भी मूल रूप से स्थानीय नहीं रहा। राजनीतिक दलों ने अपने-अपने समय और समीकरण के हिसाब से टिकट दिए और जनता ने वोट दिया।

बाहरी नेताओं पर जनता का विश्वास

साल 2017 में बीजेपी के टिकट पर अवतार भड़ाना विधायक चुने गए थे। वह मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाले नहीं थे। विधानसभा क्षेत्र में नहीं पहुंचने लोगों ने उन्हें हवाई विधायक तक कहा। बीएसपी से साल 2012 में विधायक चुने गए मौलाना जमील वर्तमान में मीरापुर क्षेत्र के ही टंडेढ़ा गांव में रहते हैं, लेकिन वह मूल रूप से देवबंद क्षेत्र के जहीरपुर गांव के रहने वाले हैं। टंडेढ़ा में रहने के कारण अकेले उन्हें स्थानीय कहा जा सकता है। उधर, इस विधानसभा सीट का नाम दो बार बदला, सुरक्षित से सामान्य तक का सफर किया। एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों को इस क्षेत्र की जनता ने विधानसभा भेजने का काम किया।

परिवार की तीन पीढ़ी यहां से चुनाव जीती

यूपी के पहले डिप्टी सीएम बाबू नारायण सिंह इस सीट से विधायक रहे थे। बाबू नारायण सिंह के पुत्र और पोते ने भी विधानसभा में इस सीट का प्रतिनिधित्व किया। बाबू नारायण सिंह के बेटे संजय चौहान सपा के टिकट पर साल 1996 मोरना (अब मीरापुर) विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे। 2022 के यूपी चुनाव में सपा की अगुवाई वाले गठबंधन से राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के टिकट पर संजय चौहान के पुत्र चंदन चौहान विधायक निर्वाचित हुए। संजय चौहान भी सांसद रहे थे और अब चंदन चौहान के भी संसद सदस्य निर्वाचित होने की वजह से ही यह सीट रिक्त हुई है। दोनों ही पिता-पुत्र बिजनौर सीट से लोकसभा चुनाव जीते।

सपा-रालोद ने बाहरी को दिया टिकट

राजनीतिक दलों के लिए प्रयोगशाला रहे मीरापुर विधानसभा सीट पर स ेअब तक कुल 14 विधायक चुने गए है, लेकिन कोई भी लोकल नेता विधायकी नहीं जीत सका है। इस बार बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए की ओर से आरएलडी की मिथिलेश पाल उम्मीदवार हैं। मिथिलेश के सामने सपा ने पूर्व सांसद कादिर राणा की पुत्रवधु सुम्बुल राणा को उम्मीदवार बनाया है। उपचुनाव में भी सपा और आरएलडी, दोनों ही दलों ने ट्रेंड के अनुरुप बाहरी उम्मीदवार उतारे हैं। चंद्रशेखर की अगुवाई वाली आजाद समाज पार्टी ने जाहिद हुसैन और बहुजन समाज पार्टी ने शाहनजर के रूप में लोकल चेहरों पर दांव लगाया है।

मीरापुर का जानें जातीय समीकरण

सरकारी आंकड़ों में मीरापुर विधानसभा सीट पर मतदाताओ की संख्या 3.23 लाख मानी जा रही है। इस सीट पर मुस्लिम और पिछड़ा वर्ग लगभग बराबर की स्थिति में है। माना जा रहा है कि किसी भी प्रत्याशी की जीत में दोनों वर्ग अहम भूमिका निभा सकते हैं। एक अनुमान के अनुसार इस सीट पर ओबीसी 38 और मुस्लिम 37 प्रतिशत हैं, जबकि दलित 19 और सामान्य 5 प्रतिशत माने जा रहे हैं। मीरापुर में जाट वोटर्स भी जीत-हार में अहम रोल निभाते हैं। 2022 के चुनाव में सपा-रालोद के बीच गठबंधन था। जिसके कारण यहां से गठबंधन का उम्मीदवार चुनाव जीता।

मीरापुर से अब तक ये नेता चुने गए विधायक

1967 में कांग्रेस के राजेंद्र दत्त त्यागी विधायक चुने

1969 में बीकेडी के धर्मवीर त्यागी चुनाव जीते

1974 में कांग्रेस के नारायण सिंह को जनता ने लखनऊ भेजा

1977 में जनता पार्टी से नारायण सिंह एमएलए चुने गए

1980 में जनता एस से मेहंदी असगर विधायक चुने गए

1985 में कांग्रेस के सईदुज्जमां विधायक निर्वाचित हुए

1989 में जनता दल के अमीर आलम चुनाव जीते

1991 में पहली बार बीजेपी के रामपाल सैनी विधायक चुने गए

1993 में दूसरी बार बीजेपी के रामपाल सैनी चुनाव जीते

1996 में सपा के संजय सिंह विधायक चुने गए

2002 में बसपा के राजपाल सैनी विधायक चुने गए

2007 में रालोद के कादिर राना को जनता ने विधायक चुना

2009 में रालोद के मिथलेश पाल विधायक चुने गए

2012 में जनता ने बसपा के कैंडीडेट मौलाना जीमल को विधायक चुना

2017 में बीजेपी के अवतार भड़ाना चुनाव जीते

2022 में रालोद के चंदन चौहान मीरापुर से विधायक चुने गए

Related Posts

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

September 5, 2026
Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

September 2, 2026
UP officers retirement

UP Officers Retirement: यूपी में 21 अफसरों की सेवा पूरी, 3 IAS समेत 10 IPS हुए रिटायर

September 1, 2026
UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

August 30, 2026
Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

August 29, 2026
Free Bus Travel

Free Bus Travel: यूपी में बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी सौगात, रोडवेज बसों में मिलेगा निःशुल्क यात्रा का लाभ,सीएम योगी आज करेंगे शुभारंभ

August 26, 2026
Raksha Bandhan 2026: योगी सरकार का बहनों को तोहफा, महिलाओं की बस यात्रा होगी फ्री, साथी का किराया भी माफ

Raksha Bandhan 2026: योगी सरकार का बहनों को तोहफा, महिलाओं की बस यात्रा होगी फ्री, साथी का किराया भी माफ

August 23, 2026
UP News: यूपी बोर्ड स्कूलों पर 18% GST, दाखिले के WRN की तारीख में नहीं कोई बदलाव

UP News: यूपी बोर्ड स्कूलों पर 18% GST, दाखिले के WRN की तारीख में नहीं कोई बदलाव

August 23, 2026
Mayawati Press Conference

Mayawati ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर zen Z को किससे सावधान रहने की अपील की, BJP-RSS पर साधा निशाना

August 11, 2026
Next Post
Kanpur

Kanpur child death: सस्ती कैंडी का स्वाद बना घातक, तड़पते हुई गयी मासूम की जान... परिवार में शोक

अल्मोड़ा बस हादसे में 36 की मौत, जान गंवाने वालों को मिला CM का सहारा..धामी ने किया 4 लाख मुआवजे का ऐलान

अल्मोड़ा बस हादसे में 36 की मौत, जान गंवाने वालों को मिला CM का सहारा..धामी ने किया 4 लाख मुआवजे का ऐलान

Helena Luke Passed Away

Helena Luke Passed Away: मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी का हुआ निधन, कई फिल्मों मे कर चुकी हैं काम 

POPULAR POST

Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

October 30, 2026
T20 Records : भारत ने एक साल में रिकॉर्ड तोड़ छक्के जड़ बनी दुनिया की पहली टीम, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

T20 Records : भारत ने एक साल में रिकॉर्ड तोड़ छक्के जड़ बनी दुनिया की पहली टीम, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

November 1, 2026
World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

November 1, 2026
Dhirendra Shastri Apology: भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, बोले- हम खुद ठाकुर जी के भक्त हैं

Dhirendra Shastri Apology: भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, बोले- हम खुद ठाकुर जी के भक्त हैं

November 2, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज होगी  INDIA ब्लॉक की रैली और सिख मार्च, इन रास्तों पर जाने से बचे

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज होगी INDIA ब्लॉक की रैली और सिख मार्च, इन रास्तों पर जाने से बचे

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India