Friday, November 6, 2026 6:35 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » ODOP 2.0 बना बड़ा ब्रांड कैसे इससे स्थानीय उत्पाद, व्यंजन और उद्यम को मिला बड़ा बाज़ार और मजबूत पहचान

ODOP 2.0 बना बड़ा ब्रांड कैसे इससे स्थानीय उत्पाद, व्यंजन और उद्यम को मिला बड़ा बाज़ार और मजबूत पहचान

ओडीओपी 2.0 के माध्यम से उत्तर प्रदेश के पारंपरिक उत्पादों, स्थानीय व्यंजनों और छोटे उद्यमों को आधुनिक बाजार, बेहतर पैकेजिंग, तकनीक, प्रमाणन और बड़े रिटेल नेटवर्क से जोड़कर निर्यात, रोजगार और पहचान को नई ताकत मिलेगी।

by SYED BUSHRA
06/12/2025
Uttar Pradesh ODOP 2.0 initiative

Uttar Pradesh ODOP 2.0 Initiative: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक जनपद–एक उत्पाद यानी ओडीओपी योजना ने अब राज्य की पहचान और ब्रांड दोनों के रूप में अपनी मजबूत जगह बना ली है। अब इस योजना को अगले चरण ओडीओपी 2.0 के तहत और अधिक व्यापक, पेशेवर और परिणाम-उन्मुख तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के पारंपरिक उत्पाद बड़े बाजार और निर्यात के मजबूत आधार बनें तथा स्थानीय लोगों को स्थायी रोजगार प्राप्त हो।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में यह भी कहा गया कि बदले हुए वैश्विक बाजार, आधुनिक जरूरतों, तकनीकी सुधार, उच्च गुणवत्ता और बेहतर पैकेजिंग की मांग को देखते हुए ओडीओपी को नए रूप में आगे बढ़ाना जरूरी है। इसी क्रम में उन्होंने एक जनपद–एक व्यंजन (ओडीओसी) की अवधारणा पर भी जोर दिया। मुख्यमंत्री के अनुसार हर जिले की अपनी विशेष खाद्य परंपरा है, जैसे कहीं का हलवा प्रसिद्ध है तो कहीं का दालमोठ। इसलिए सभी जिलों के खास व्यंजनों की पहचान, गुणवत्ता, स्वच्छता, पैकेजिंग और ब्रांडिंग को एक संगठित तरीके से मजबूत किया जाना चाहिए। बैठक में यह जानकारी दी गई कि वर्ष 2018 में शुरू हुई ओडीओपी योजना आज स्थानीय उद्योग और निर्यात का मुख्य आधार बन चुकी है।

अब तक 1.25 लाख से अधिक टूलकिट वितरित किए गए हैं, 6,000 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण दिया गया है, और 8,000 से अधिक उद्यमियों को सीधी मार्केट सुविधा मिली है। प्रदेश में तीस साझा सुविधा केंद्र स्वीकृत किए जा चुके हैं और 44 उत्पादों को जियो-टैग भी मिल चुका है। आज ओडीओपी उत्पाद अनेक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं और कुल निर्यात में इनका योगदान पचास प्रतिशत से भी अधिक है। इस योजना को लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला है।

RELATED NEWS

No Content Available

ओडीओपी 2.0 सिर्फ योजना नहीं, बल्कि रोजगार का सशक्त साधन

मुख्यमंत्री ने कहा कि ओडीओपी 2.0 अब सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि रोजगार और उद्यम वृद्धि का सशक्त साधन बनेगी। उन्होंने निर्देश दिया कि पहले चरण में अच्छा प्रदर्शन कर चुके उद्यमों को आगे बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि वे अपने व्यवसाय को और विस्तार दे सकें। साथ ही तकनीक, पैकेजिंग, गुणवत्ता और बाजार के सभी क्षेत्रों में यूपी के उत्पादों को मजबूत रूप से स्थापित किया जाए।

डिज़ाइन, तकनीक, उत्पादन और पैकेज मिलेगी एक ही जगह

सरकार का यह भी कहना है कि साझा सुविधा केंद्रों को और उपयोगी बनाया जाएगा। विशेषज्ञों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि छोटे उद्यमियों को डिज़ाइन, तकनीक, उत्पादन और पैकेजिंग का पूरा सहयोग एक ही जगह मिल सके।

मुख्यमंत्री ने यह निर्देश भी दिए कि ओडीओपी उत्पादों को केवल पारंपरिक बाजारों तक सीमित न रखा जाए। उन्हें बड़े रिटेल नेटवर्क, आधुनिक बाजार और देश के विभिन्न राज्यों में बनाए जा रहे यूनिटी मॉल से जोड़ा जाए। इसके अलावा प्रतिष्ठित संस्थानों के सहयोग से इन उत्पादों को प्रमाणन और ब्रांड मूल्य प्रदान किया जाएगा, ताकि वैश्विक बाजार में भी इनकी अलग पहचान बन सके।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Nubia M153

ZTE और ByteDance का बड़ा कदम - आया दुनिया का पहला True Agentic AI Phone, Nubia M153 लॉन्च

Free Fire MAX Redeem Codes, December 6

Free Fire MAX Redeem Codes, December 6: आज ही रिडीम करें और पाएं एक्सक्लूसिव आइटम्स

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G

Galaxy S25 Ultra 5G पर अब तक की सबसे बड़ी छूट, ₹80,000 के अंदर मिल रहा है धमाकेदार फ़ोन - जानें कैसे

POPULAR POST

Panchkula School Attack

School Violence : 35 घंटे बाद आया होश, चेहरे की होगी सर्जरी; तीसरी कक्षा के बच्चे ने क्यों किया इतना खौफनाक हमला?

October 31, 2026
RAX Phone: न सिम कार्ड, न आम मोबाइल नेटवर्क! जानिए कैसे काम करता है प्रधानमंत्री का खास फोन

RAX Phone: न सिम कार्ड, न आम मोबाइल नेटवर्क! जानिए कैसे काम करता है प्रधानमंत्री का खास फोन

November 3, 2026
Apple App Store Rules: एप्पल फ़ोन्स में अब ऐप डाउनलोड करने के लिए मानने होंगे कुछ नए नियम, आइये जानते हैं

Apple App Store Rules: एप्पल फ़ोन्स में अब ऐप डाउनलोड करने के लिए मानने होंगे कुछ नए नियम, आइये जानते हैं

November 3, 2026
Ram Mandir Donation Theft Case

Ram Mandir Case : चंदा चोरी का सुप्रीम कोर्ट ने किया निपटारा, CJI सूर्यकांत की बेंच ने क्यों लिया यह फैसला?

November 3, 2026
Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

October 31, 2026
Horoscope Today

Daily Horoscope : आज किन राशियों को हो सकता है नुकसान, किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

November 3, 2026

LATEST

UP Hospitals on High Alert

UP News:दीपावली और छठ पूजा को लेकर यूपी के अस्पताल हाई अलर्ट, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं

November 6, 2026
India Immigration Rules 2026

Visa Rules : विदेशी नागरिकों के लिए नियम बदले, पाकिस्तान-बांग्लादेश से आए ग़ैर – मुस्लिम समुदायों पर क्या होगा असर?

November 6, 2026
Lucknow Youth Russian Army

Russia Army : रूस गया युवक कैसे पहुंचा युद्ध के मैदान में? बहन ने PMO से लगाई मदद की गुहार

November 6, 2026
: Census 2027 Self Enumeration

Census 2027 : नोएडा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, घर बैठे भरने होंगे सवाल; डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश

November 6, 2026
PM Kisan Samman Nidhi

PM Kisan Yojana : 35 हजार किसान दंपतियों की सम्मान निधि पर लगा ब्रेक, सालों से क्यों नहीं मिल रही किस्त?

November 6, 2026
Gurugram Pollution : गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 364,  नहीं थम रहे निर्माण कार्य, आखिर कौन बढ़ा रहा प्रदूषण?

Gurugram Pollution : गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 364, नहीं थम रहे निर्माण कार्य, आखिर कौन बढ़ा रहा प्रदूषण?

November 6, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India