Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Virat-Anushka पहुंचे रामनगरी अयोध्या: रामलला के किए दर्शन, हनुमान गढ़ी में लिया आशीर्वाद

Virat-Anushka पहुंचे रामनगरी अयोध्या: रामलला के किए दर्शन, हनुमान गढ़ी में लिया आशीर्वाद

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा संग धार्मिक स्थलों की यात्रा पर हैं। हाल ही में दोनों अयोध्या पहुंचे, जहां रामलला के दर्शन किए और हनुमान गढ़ी में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

by Mayank Yadav
25/05/2025
Virat-Anushka

Virat-Anushka Ayodhya visit: टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद विराट कोहली इन दिनों धार्मिक स्थलों की यात्रा पर हैं। पत्नी अनुष्का शर्मा संग वे अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीरामलला के दर्शन किए और हनुमान गढ़ी में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। दोनों के मंदिर पहुंचने पर पुजारियों ने फूल माला पहनाई और टीका लगाया। दर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और भारी संख्या में लोग विराट-अनुष्का की झलक पाने को मंदिर परिसर में उमड़े रहे। इससे पहले भी दोनों वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से आध्यात्मिक चर्चा कर चुके हैं। विराट कोहली फिलहाल आईपीएल के सिलसिले में लखनऊ में ठहरे हैं और 27 मई को होने वाले मैच से पहले उन्होंने यह धार्मिक यात्रा की।

Image

रामलला और हनुमान गढ़ी में की पूजा-अर्चना

रविवार को Virat-Anushka अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले श्रीरामलला के दर्शन किए। इसके बाद वे प्रसिद्ध हनुमान गढ़ी मंदिर पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना की। पुजारियों ने उन्हें माला पहनाई और माथे पर टीका लगाया। मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने उनका स्वागत किया और इस दौरान उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वे भगवान के दरबार में श्रद्धा से नतमस्तक होते नजर आए।

RELATED NEWS

Virat Anushka

रिटायरमेंट की घोषणा के बाद विदेश रवाना हुआ पावर कपल, विराट अनुष्का की लेटेस्ट तस्वीरें आई सामने

May 12, 2025
Virat Anushka London shift reason

क्रिकेट और फिल्मी दुनिया के सबसे चर्चित कपल ने क्यों छोड़ा भारत ,कहां हुऐ शिफ्ट किसने किया खुलासा

April 28, 2025

Image

महंत ने बताया विराट का आध्यात्मिक जुड़ाव

हनुमान गढ़ी मंदिर के महंत संजय दास जी महाराज ने बताया कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों ही आध्यात्मिक भावनाओं से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा, “दोनों ने न केवल दर्शन किए बल्कि आध्यात्म पर चर्चाएं भी कीं। उनमें ईश्वर के प्रति विशेष श्रद्धा देखने को मिली। रामलला के दर्शन के बाद वे सीधे हनुमान गढ़ी आए और यहां की परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना की।”

आईपीएल व्यस्तता के बीच समय निकालकर पहुंचे अयोध्या

विराट कोहली इन दिनों आईपीएल के लीग मुकाबलों के लिए लखनऊ में रुके हुए हैं। 23 मई को उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 43 रन की पारी खेली थी, हालांकि उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। 27 मई को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मुकाबला होना है, लेकिन इस बीच 4 दिन के ब्रेक में उन्होंने अयोध्या जाकर दर्शन करना उचित समझा। सुरक्षा व्यवस्था के तहत यूपी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिखी, वहीं प्रशंसकों की भीड़ भी उमड़ पड़ी।

पहले वृंदावन भी कर चुके हैं दर्शन

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद Virat-Anushka साथ वृंदावन पहुंचे थे। वहां उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की थी और आध्यात्मिक चर्चाएं की थीं। अब अयोध्या पहुंचकर उन्होंने एक बार फिर अपने श्रद्धा भाव को सार्वजनिक किया है।

आतंकवाद के खिलाफ भारत का संकल्प: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने जगाई देशभक्ति की लहर, ‘मन की बात’ में बोले पीएम मोदी

Related Posts

Virat Anushka

रिटायरमेंट की घोषणा के बाद विदेश रवाना हुआ पावर कपल, विराट अनुष्का की लेटेस्ट तस्वीरें आई सामने

May 12, 2025
Virat Anushka London shift reason

क्रिकेट और फिल्मी दुनिया के सबसे चर्चित कपल ने क्यों छोड़ा भारत ,कहां हुऐ शिफ्ट किसने किया खुलासा

April 28, 2025

एक महीनें में विराट-अनुष्का की दूसरी धार्मिक यात्रा, PM मोदी के गुरु के आश्रम पहुंचकर की पूजा, कल धार्मिक अनुष्ठान में ले सकते हैं हिस्सा

January 31, 2023
Next Post
fasTag pass yojna

क्या है नई FASTag Pass योजना, अब कितनी क़ीमत में सालभर करे टोल फ्री यात्रा जानिए किसे मिलेगा सबसे ज़्यादा फ़ायदा?

Paresh Rawal

बाबूराव बोले – "मुझे बाहर कर दिया?" | 'हेरा फेरी 3' में बवाल, न हंसी बची न फेरियां!

Raebareli

Raebareli में गंगा में डूबे 9 लोग, अस्थि विसर्जन के दौरान मचा हड़कंप; 3 की मौत, 6 को बचाया

POPULAR POST

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

November 1, 2026
Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

October 31, 2026
Credit Card Rules: बिना सहमति नहीं मिलेगा क्रेडिट कार्ड, बैंक की मनमानी पर लग सकता है जुर्माना

Credit Card Rules: बिना सहमति नहीं मिलेगा क्रेडिट कार्ड, बैंक की मनमानी पर लग सकता है जुर्माना

November 1, 2026
Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

October 31, 2026
Odisha Landslide Deaths

Odisha Disaster : भूस्खलन से 4 की मौत, 12 लापता, गंजाम के गांव में मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश जारी

October 31, 2026

LATEST

Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

November 2, 2026
Bhojpur Murder : क्या प्रेम संबंध में अंधी मां ने ही रची बेटे की हत्या की साजिश, किसने दिया वारदात को अंजाम?” हुआ खुलासा

Bhojpur Murder : क्या प्रेम संबंध में अंधी मां ने ही रची बेटे की हत्या की साजिश, किसने दिया वारदात को अंजाम?” हुआ खुलासा

November 2, 2026
Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

November 2, 2026
Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

November 2, 2026
Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

November 2, 2026
UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India