Sunday, November 22, 2026 2:24 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » ‘गुरु’ कानपुर में ‘रंगबाजी’ का मौसम शुरू, जनिए यहां होरियारे फुर्सत से क्यों मनाते हैं होली

‘गुरु’ कानपुर में ‘रंगबाजी’ का मौसम शुरू, जनिए यहां होरियारे फुर्सत से क्यों मनाते हैं होली

Holi Festival 2025: कानपुर में होरियारे क्यों सात दिनों तक मनाते हैं होली पर्व, इसके पीछे की बड़ी दिलचस्प है कहानी।

by Vinod
10/03/2025

कानपुर। बरसाने की लठमार होली से कपड़ा फाड़ दाऊ जी के हुरंगा तक होली मनाने वाला ब्रज फागुन भर हुरियारे मूड में रहता है तो वहीं रोजगार और कारोबार का कानपुर भी पीछे नहीं है। एक दिन पहले से लेकर गंगा मेला तक, कानपुर सात से आठ दिन तक विविध रंग की होली मनाता है। कानपुर की होली हिन्दू-मुस्लिम सौहार्द की भी कहानी भी कहती है। इसके साथ ही कनपुरियों के होरियारों का रंग भारत की आजादी से भी जुड़ा है। यहां हर समाज अपने-अपने तरीके से रंगोत्सव मनाता है। जिसकी तैयारियां कई माह पहले से शुरू हो जाती हैं।

जीत के बाद खेली गई होली

कानपुर को धार्मिक-आर्थिक और क्रांतिकारियों का शहर कहा जाता है। यहां हर पर्व कुछ खास होते हैं और इनका इतिहास में सैकड़ों साल प्राचीन है। जानकार बताते हैं कि जब कानपुर का नाम नक्शे में नहीं था, तब यह क्षेत्र जाजमऊ में परगना में आता था। उस वक्त रंग पंचमी तक होली मनाए जाने का जिक्र एतिहासिक किताबों में मिलता है। यहां की मुख्य होली तो रंग पंचमी को होती थी। जानकार बताते हैं, उस समय से काफी पहले यहां के एक राजा के साथ होली के दिन कुछ मुस्लिम जमींदारों से जंग हो गई और पांच दिन बाद रंग पंचमी के दिन जीत के बाद होली मनाई गई। यह परंपरा, जाजमऊ शनिगंवा आदि क्षेत्रों में आज भी जिंदा है।

कानपुर के हटिया की होली

कानपुर के हटिया बाजार की होली भारत की आजादी से जुड़ी है। बात 1942 की है। जब होली पर्व को लेकर हटिया बाजार में एक घटना हुई थी। तब अंग्रेजों ने होली खेलने पर रोक लगा दी थी और होरियारों को अरेस्ट कर जेल में डाला दिया था। जिसके बाद कनपुरिए सड़क पर उतर आए और आंदोलन चला और आखिर में अंग्रेजों को होरियारों को छोड़ना पडा। इसके बाद होरियारों ने हटिया बाजार से रंगों का ठेला निकाला। पूरे शहर में ठेले घुमें। लाखों लोग हटिया की होली में शामिल हुए। शाम को होरियारे गंगा के किनारे पहुंचे और खूब रंग-गुलाल उड़ाया। मां गंगा में डुबकी लगाई और तब से कानपुर का गंगा मेला इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया।

RELATED NEWS

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वासियों को मिलेगी सौगात, लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी हाईटेक ई-बसें

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वासियों को मिलेगी सौगात, लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी हाईटेक ई-बसें

August 10, 2026
Kanpur gangrape case,

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

January 12, 2026

इन मोहल्लों में इस तरह मनाई जाती है होली

इतिहासकार बताते हैं कि कानपुर में कई दिनों की होली मनाने की परंपरा आजादी की जंग से पुरानी है। इस दौरान समाजिक सौहार्द भी खूब देखने को मिलता था। उजियारी पुरवा मूल रूप से मल्लाहों का क्षेत्र है। यहां और जाजमऊ क्षेत्र में पांच दिनों तक स्वांग का आयोजन होता था। इसमें मुस्लिम समाज बढ़कर भागीदारी करता था। वहीं आर्य नगर व स्वरूप नगर क्षेत्र में होली प्रतिपदा के दिन मनाई जाती थी। उजियारी पुरवा, खैरा नवाबगंज आदि क्षेत्र में होली के दूसरे दिन यानी भाई दूज को मनाई जाती थी। जबकि किदवई नगर के क्षेत्र में होली प्रतिपदा और दूज को मनाई जाती थी। बर्रा एक से लेकर बर्रा 12 तक में भी होली पूरे सात दिनों तक मनाई जाती है।

सिंधी समाज की कुछ खास होती है होली

कानपुर में सिंघी समाज की आबादी करीब डेढ़ लाख से अधिक है। सिंधि समाज होली पर्व पर अग्नि के फेरे लेकर सुख-समृद्धि की कामना करता है। पर्यावरण का संदेश देने के लिए सिंधी समाज एक ही स्थान पर होलिका दहन करता है। होली कच्चे स्थान पर जलाई जाती है, ताकि सड़क न खराब हो। होली दहन के अगले दिन महिला पुरुष बिना किसी विभेद के एक साथ फाग गाते हुए रंगोत्सव मनाते हैं। सबसे अहम, अगले दिन होली पंचायत बैठती है। बुजुर्ग इसके पंच होते हैं। मान्यता है, बड़ों से मांगी गई मन्नत हमेशा पूरी होती है। पंचायत में पूरा समाज एक साथ बैठकर खाना खाता है।

पहाड़ी समाज के लोग ऐसे मनाते हैं होली

कानपुर में पहाड़ तो नहीं हैं लेकिन शहर की दो हजार की आबादी वाला कुमाऊंनी समाज अपनी विरासत सहेजे हुए है। वसंत पंचमी पर अपने हाथ से बनी ढोल पर थाप संग गाकर होली की शुरूआत करते हैं। आमल एकादशी पर पहले भगवान के वस्त्र, फिर होली खेलने वाले कपड़े पर रंग डालते हैं। इसके अलावा कपड़े के लंबे टुकड़े यानी चीर को होलिका दहन स्थल पर ले जाने के बाद पेड़ में बांधकर उस पर रंग डालते हैं। यह प्रकृति को अपना मानने का संदेश है। इसके बाद खड़ी होली मनाई जाती है, जिसमें दो दल बनाकर शास्त्रीय गीत गाए जाते हैं। आज भी गणेश वंदना से होली गीत शुरू होते हैं।

मारवाड़ी समाज की होली

कानपुर में मारवाड़ी समाज सात दिन की होली मनाता है। अग्रवाल परिवार की महिलाएं होलिका की पूजा कर व्रत शुरू करती हैं और रात में होलिका दहन का दर्शन कर व्रत खोलती हैं। माहेश्वरी व चौधरी परिवार सूखी होली की पूजा नहीं करते हैं, लेकिन रात में अग्नि के फेरे लगाते हैं। वसंत पंचमी के दिन रेड़ के पेड़ लगाकर उसकी पूजा की जाती है। महिलाएं गोबर से ढाल-तलवार, नारियल, होलिका, पान, सिल-लोढ़ा, चक्की, सुपारी, सूरज, चंद्रमा आदि बड़कुला (बल्ले) बनाती हैं। 75 फीसद परिवारों की महिलाएं व्रत रखती हैं। 25 फीसद महिलाएं होलिका दहन के बाद घरों में पूजा करती हैं। होलिका की अग्नि लाकर उसमें गोले (नारियल) के टुकड़े डालकर धुआं दिखाकर घर शुद्ध किया जाता है।

गुजराती समाज की होली

गुजराती समाज अपने अंदाज में रंगोत्सव मनाता है। नौनिहालों को छोटे-छोटे कंडे (बल्ले) से बनी माला पहनाकर होलिका का दर्शन कराते हैं। तीन बार परिक्रमण कराने के बाद उसी माला को होलिका को अर्पित कर देते हैं। नवदंपत्ति के लिए होलिका दर्शन एवं परिक्रमण जरूरी है। होलिका दहन के समय सभी अपने घरों से गन्ने में धान बांधकर और लोटे में पानी भरकर लाते हैं। होलिका अग्नि में धान पकाते हुए धार से पानी डालते हुए पांच परिक्रमण करते हैं। हर परिक्रमा के बाद खजूर डालना जरूरी है। पका धान प्रसाद के रूप में लेते हैं। फिर अगले दिन घुरेटी खेलते यानी रंग, अबीर और गुलाल से होली खेलते हैं।

कुछ खास होती है सिख समाज की होली

होली से ही होला-मोहल्ला की उत्पत्ति हुई है। होली जहां चैत्र के पहले दिन मनाई जाती है, वहीं होला-मोहल्ला चैत्र के दूसरे दिन मनाया जाता है। सिख समाज में इसकी महत्ता है। इसकी शुरूआत शबद-कीर्तन और गुरुवाणी से होती है। युवा तरह-तरह के करतब दिखाते और भांगड़ा करते हैं। साथ लंगर छकते हैं। अबीर-गुलाल लगाकर बधाई देते हैं। श्रीगुरु सिंह सभा, लाटूश रोड गुरुद्वारा के प्रधान सरदार हरविंदर सिंह लार्ड कहते हैं कि दसवें गुरु गोबिन्द सिंह जी औरंगजेब और पहाड़ी राजा पर विजय हासिल कर लौटे थे। उनका रंग-गुलाल से भव्य स्वागत किया गया था।

मराठी समाज की होली

मराठी समाज का होलिका पूजन कुछ हट कर है। होलिका की आरती चने की दाल से बने दिये से उतारते हैं और फिर उसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं। रात को होलिका दहन में गन्ने में गेंहू की बालियां बांधकर जलाते हैं। नारियल में स्वास्तिक लगाकर अर्पित करते हैं। चने की दाल पीसकर शक्कर मिलाकर दिये बनाते हैं और होलिका की आरती उतारी जाती हैं। इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं। होली के दिन हर घर में पूरन पोली (चने की दाल में शक्कर, केसर, इलायची और मेवा डालकर बनने वाली पूड़ी) बनाते हैं। खलासी लाइन स्थित महाराष्ट्र मंडल में जाकर सामूहिक होली खेलते हैं।

बंगाली समाज की होली

बंगाली समाज एक दिन पहले फूलों और गुलाल की होली खेलता है। इस दिन पीठे-पायस बनते हैं। शाम को मंदिरों में भगवान विष्णु और मां काली की पूजा होती है। होली के गीत गाते हुए ’दोल यात्राएं निकाली जाती है। इसे दोल पूर्णिमा भी कहते हैं। होलिका दहन के दिन शाम को दोल यात्रा निकाली जाती है। बंगाली समाज के लोग रविंद्र संगीत में होली गीत गाते हैं। घरों से टेसू के फूल से रंग बनाकर लाते हैं। एक दूसरे के साथ होली खेलते हैं। कालीबाड़ी, बंग भवन, अर्मापुर और आइआइटी में दोल यात्रा निकाली जाती है। दीपांकर भट्टाचार्य के मुताबिक बंगाली समाज में चैतन्य महाप्रभु के अनुयायियों ने फूलों की होली खेलना शुरू किया था। 1912 में रविंद्रनाथ टैगोर ने इसे दोल यात्रा का नाम दिया। तब से यह परंपरा लगातार चली आ रही है।

Related Posts

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वासियों को मिलेगी सौगात, लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी हाईटेक ई-बसें

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वासियों को मिलेगी सौगात, लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी हाईटेक ई-बसें

August 10, 2026
Kanpur gangrape case,

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

January 12, 2026
Banaras Kanpur

वर्दी पर दाग: दारोगा की मौजूदगी में छात्रा से दरिंदगी, शिकायत लेकर पहुंचे भाई को पुलिस ने खदेड़ा!

January 7, 2026
Kanpur

दारोगा के बेटे की ‘नशे वाली चूक’: हिस्ट्रीशीटर का घर समझ क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष के घर फोड़ दिया बम!

December 15, 2025
Kanpur, Unnao, Y-shaped bridge

कानपुर-उन्नाव को जोड़ने वाले Y-आकार पुल को ₹730 करोड़ की मंजूरी, 10 साल का इंतज़ार ख़त्म!

December 4, 2025
Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

November 30, 2025
कुछ ऐसी है पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की कहानी, जिनके हाथों पर रही कांग्रेस के ‘पॉवर हाउस’ की चाबी

कुछ ऐसी है पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की कहानी, जिनके हाथों पर रही कांग्रेस के ‘पॉवर हाउस’ की चाबी

November 29, 2025
बोला ‘आई लव यू’ और किया बैड टच तो एक्स गर्लफ्रेंड का बदलापुर, दांतों से काट डाली इश्कबाज युवक की जीभ

बोला ‘आई लव यू’ और किया बैड टच तो एक्स गर्लफ्रेंड का बदलापुर, दांतों से काट डाली इश्कबाज युवक की जीभ

November 18, 2025
जानें कैसे पकड़ी गई दिब्यांशी, 8 करोड़ की लुटेरी दुल्हन ने 2 दरोगा-2 बैंक मैनेजर समेत इन रईसों का किया शिकार

जानें कैसे पकड़ी गई दिब्यांशी, 8 करोड़ की लुटेरी दुल्हन ने 2 दरोगा-2 बैंक मैनेजर समेत इन रईसों का किया शिकार

November 18, 2025
पुरुषों में नपुंसकता की समस्या में जबरदस्त बढ़ोतरी, डॉक्टर्स ने बताई इसके पीछे की ये खतरनाक ‘बीमारी’

पुरुषों में नपुंसकता की समस्या में जबरदस्त बढ़ोतरी, डॉक्टर्स ने बताई इसके पीछे की ये खतरनाक ‘बीमारी’

November 9, 2025
Next Post
Aamir Khan Film Festival

12 दिन 22 फिल्मों का धमाका, 2025 का सबसे बड़ा फिल्म फेस्टिवल , जानें आमिर खान के लिए क्यों हैं खास ?

AI

AI and women empowerment: डिजिटल युग में समानता की ओर बढ़ते कदम, एआई की शक्ति से नारीशक्ति की नई उड़ान!

BJP President News

बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष पर सस्पेंस बरकरार, कौन होगा यूपी की कमान का नया दावेदार?

POPULAR POST

Delhi Pollution

School Update : दिल्ली-NCR के बच्चों को अब जाना होगा स्कूल, हाइब्रिड क्लास खत्म, लागू हुआ नया आदेश?

November 19, 2026
IND vs NZ: केएल राहुल बने टीम इंडिया के असली सेनापति, न्यूजीलैंड में शतक लगाकर बनाए कई बड़े रिकॉर्ड

IND vs NZ: केएल राहुल बने टीम इंडिया के असली सेनापति, न्यूजीलैंड में शतक लगाकर बनाए कई बड़े रिकॉर्ड

November 20, 2026
8वें अंतरराष्ट्रीय एचकेएल सम्मेलन में शुक्राना ग्रैटिट्यूड फाउंडेशन की ओर से कृतज्ञता, करुणा और वैश्विक एकता का संदेश

8वें अंतरराष्ट्रीय एचकेएल सम्मेलन में शुक्राना ग्रैटिट्यूड फाउंडेशन की ओर से कृतज्ञता, करुणा और वैश्विक एकता का संदेश

November 16, 2026
SCO Summit : कांग्रेस ने मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल, दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री की एंट्री पर  मचा सियासी बवाल?

SCO Summit : कांग्रेस ने मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल, दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री की एंट्री पर मचा सियासी बवाल?

November 17, 2026
Jamshedpur School Auto Fire

School Auto Fire : जमशेदपुर में बच्चों से भरे CNG ऑटो में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

November 18, 2026
UP PCS Transfer

PCS Transfer : यूपी में 14 SDM समेत कई अफसरों के तबादले, पांच विकास प्राधिकरणों में किसको मिली नई जिम्मेदारी?

November 15, 2026

LATEST

Car Price Hike : Maruti की कारें आज से हुईं महंगी, कितने बढ़े दाम और किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

Car Price Hike : Maruti की कारें आज से हुईं महंगी, कितने बढ़े दाम और किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

November 22, 2026
School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

November 22, 2026
Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

November 22, 2026
Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

November 22, 2026
Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

November 22, 2026
Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

November 22, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India