Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Chief Minister Yogi Adityanath: का बड़ा ऐलान,युवाओं को न्यूनतम वेतन की मिली गारंटी, श्रमिकों के भी अधिकार होंगे सुरक्षित

Chief Minister Yogi Adityanath: का बड़ा ऐलान,युवाओं को न्यूनतम वेतन की मिली गारंटी, श्रमिकों के भी अधिकार होंगे सुरक्षित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रोजगार महाकुंभ 2025 में युवाओं को न्यूनतम वेतन और श्रमिकों को अधिकारों की गारंटी देने की घोषणा की। ओडीओपी, एमएसएमई और नई योजनाओं से रोजगार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

by SYED BUSHRA
27/08/2025

Yogi Adityanath minimum wage guarantee:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि राज्य के हर युवा को न्यूनतम मजदूरी की गारंटी दी जाएगी और कंपनियों को अपने कर्मचारियों को उचित वेतन देना ही होगा। उन्होंने साफ किया कि किसी भी हाल में श्रमिकों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

रोजगार महाकुंभ का शुभारंभ

लखनऊ में तीन दिवसीय “रोजगार महाकुंभ 2025” का उद्घाटन करते हुए योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य है, जहां काम करने वाले हर युवा को न्यूनतम वेतन की गारंटी मिलेगी। उन्होंने कहा कि यूपी की सबसे बड़ी ताकत इसकी युवा आबादी है। कभी जो प्रदेश रोजगार के लिए पलायन करता था, अब वही युवाओं को अपने घर पर अवसर दे रहा है।

बदली हुई तस्वीर

मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि पहले पूरे गांव रोज़गार की तलाश में बाहर जाते थे। लेकिन अब राज्य में ही बड़े अवसर मिल रहे हैं। यह बदलाव बीते आठ सालों में किए गए योजनाबद्ध प्रयासों से संभव हुआ है।

RELATED NEWS

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
Kanpur Fortuner Tanker Accident

Fortuner Crash : कानपुर में फॉर्च्यूनर डिवाइडर पार कर टैंकर से टकराई, कारोबारी की मौत, कार में फंसा रहा चालक

September 26, 2026

ओडीओपी और एमएसएमई का योगदान

योगी ने बताया कि “एक जिला एक उत्पाद” (ओडीओपी) योजना ने पारंपरिक उद्योगों को नई पहचान दी है। एमएसएमई सेक्टर में 96 लाख यूनिट्स दोबारा शुरू हुई हैं। कोरोना काल में जब 40 लाख से अधिक प्रवासी श्रमिक वापस लौटे थे, तो इन्हीं एमएसएमई इकाइयों ने 90% को काम दिया। आज भी वे इन्हीं से जुड़े हैं।

उन्होंने कहा कि एमएसएमई उद्यमियों को 5 लाख रुपये का बीमा कवर दिया गया है। हर यूनिट 2 से 10 युवाओं को रोजगार दे रही है, जिससे लाखों लोग सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं। यही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “वोकल फॉर लोकल” और “आत्मनिर्भर भारत” के सपनों को पूरा कर रहा है।

परंपरागत कारीगरों के लिए योजनाएं

योगी ने बताया कि बढ़ई, लोहार, कुम्हार, सोनार, नाई, मोची जैसे कारीगरों को “विश्वकर्मा श्रम सम्मान” और “पीएम विश्वकर्मा योजना” से मुफ्त टूलकिट, सस्ते ऋण और ट्रेनिंग दी जा रही है।

इसी तरह 24 जनवरी 2025 से शुरू हुई “सीएम युवा उद्यमी स्कीम” के तहत 21 से 40 साल के युवाओं को बिना गारंटी ब्याजमुक्त ऋण दिया जा रहा है। अब तक 70,000 से ज्यादा युवाओं ने इस योजना से अपना व्यापार शुरू किया है।

सरकारी नौकरियां और निवेश

सीएम योगी ने कहा कि 8 सालों में 8.5 लाख युवाओं को पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से सरकारी नौकरी मिली है। इनमें पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और विश्वविद्यालयों में बड़ी भर्तियां शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक 33 से ज्यादा नई सेक्टोरियल पॉलिसी लागू हुई हैं। इन्वेस्ट यूपी पोर्टल और सिंगल विंडो सिस्टम से 15 लाख करोड़ रुपये से अधिक निवेश जमीन पर उतरा है, जिससे करीब 60 लाख रोजगार बने हैं।

खुशहाल श्रमिक, खुशहाल प्रदेश

योगी ने कहा कि यह रोजगार महाकुंभ केवल नौकरी नहीं देगा, बल्कि नई टेक्नोलॉजी की जरूरत के हिसाब से ट्रेनिंग भी दिलाएगा। उन्होंने कहा कि जब श्रमिक और किसान खुशहाल होंगे, तभी प्रदेश और देश खुशहाल बन पाएंगे।

Related Posts

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
Kanpur Fortuner Tanker Accident

Fortuner Crash : कानपुर में फॉर्च्यूनर डिवाइडर पार कर टैंकर से टकराई, कारोबारी की मौत, कार में फंसा रहा चालक

September 26, 2026
Agra-Lucknow Expressway Accident:

Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार क्रेटा डिवाइडर से टकराकर उछल गई ; तीन की मौत दो घायल

September 26, 2026
Ganga Miracle: महिला ने गंगा में लगाई छलांग, फिर हुआ चमत्कार , 14 घंटे बाद 40 KM दूर मिली जिंदा

Ganga Miracle: महिला ने गंगा में लगाई छलांग, फिर हुआ चमत्कार , 14 घंटे बाद 40 KM दूर मिली जिंदा

September 18, 2026
1. Muzaffarnagar Mother Son Death

Muzaffarnagar News:पैसों को लेकर मां से हुआ विवाद, बेटे ने खाया जहर; सदमे में 80 वर्षीय मां ने भी उठाया खौफनाक कदम

September 15, 2026
कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

September 12, 2026
Gonda Crocodile Attack

Crocodile Attack: गोंडा में पानी में घात लगाए मगरमच्छ ने दबोचे दोनों पैर, भैंस की पूंछ बनी जिंदगी की डोर, बची जान

September 9, 2026
Electric Shock, Rain Accident, Uttar Pradesh News

Rain Accident: सबमर्सिबल का स्टार्टर छूते ही छह साल के बच्चे की मौत, इकलौते बेटे को खोकर परिवार में पसरा मातम

September 8, 2026
Barabanki police station childbirth

Barabanki News: समझौते की बातचीत के बीच गुंजी किलकारी, गर्भवती ने थाने में दिया बच्चे को जन्म

September 7, 2026
Lakhimpur Kheri car accident

Lakhimpur Kheri Accident: ट्रांसफॉर्मर से टकराई कार, बनी आग का गोला, जिंदा जले तीन दोस्त

September 7, 2026
Next Post
RSS at 100 Years: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का संदेश,हिंदू राष्ट्र का मतलब सत्ता नहीं, बल्कि सांस्कृतिक एकता है

RSS at 100 Years: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का संदेश,हिंदू राष्ट्र का मतलब सत्ता नहीं, बल्कि सांस्कृतिक एकता है

Mobile Number Privacy Rules: मॉल और रिटेल स्टोर पर नम्बर देना अब जरूरी नहीं सरकार ने प्राइवेसी को लेकर बनाए कौन से नए नियम

Mobile Number Privacy Rules: मॉल और रिटेल स्टोर पर नम्बर देना अब जरूरी नहीं सरकार ने प्राइवेसी को लेकर बनाए कौन से नए नियम

Government introduces new rules for public university admission

POPULAR POST

Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल; क्या ATM में करना होगा बदलाव

Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल; क्या ATM में करना होगा बदलाव

October 31, 2026
Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

October 30, 2026
World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

November 1, 2026
Rules Change 1 November 2026

Rules Change : आज से बदले बड़े नियम, बिजली बिल से FASTag और PNB कार्ड तक, कितना पड़ेगा आपकी जेब पर असर

October 31, 2026
Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

October 31, 2026
Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India