Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » योगी सरकार के बेमिसाल 8 साल: देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से लेकर फिल्म सिटी तक, यूपी में ऐतिहासिक बदलाव

योगी सरकार के बेमिसाल 8 साल: देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से लेकर फिल्म सिटी तक, यूपी में ऐतिहासिक बदलाव

सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास की गाथा लिखी गई है। जहां जेवर में देश का सबसे बड़ा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी आकार ले रही है।

by Manish Pandey
18/03/2025
yogi government 8 years

yogi government 8 years

Yogi Government 8 Years: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीते आठ वर्षों में विकास की गाथा लिखी गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश खासतौर पर यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के माध्यम से औद्योगिक और आर्थिक प्रगति का नया केंद्र बन चुका है। यहां पर जेवर में देश का सबसे बड़ा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी आकार ले रही है।

राज्य सरकार के प्रयासों से निवेश को बढ़ावा मिला है और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। यूपीजीआईएस-2023 और ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी जीबीसी-04 के जरिए यीडा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित किया गया है। यूपीजीआईएस-2023 में यीडा ने 165 समझौतों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए, जिससे कुल 1,88,970.18 करोड़ रुपये का निवेश मिला। यह तय लक्ष्य से 236.21 प्रतिशत अधिक है और इससे 4,53,339 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

16,405 लोगों को मिला रोजगार

वहीं, जीबीसी-04 में 45,148.41 करोड़ रुपये का निवेश किया गया, जिससे 1,32,663 लोगों को रोजगार मिलेगा। यीडा ने औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए एमएसएमई पार्क, टॉय सिटी, हैंडीक्राफ्ट पार्क, अपैरल पार्क, डाटा सेंटर पार्क और मेडिकल डिवाइस पार्क जैसे क्लस्टर आधारित उद्योग स्थापित किए हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 में 152 औद्योगिक इकाइयों को भूमि आवंटित की गई, जिससे 27,521.99 करोड़ रुपये का निवेश आया और 16,405 लोगों को रोजगार मिला।

RELATED NEWS

UP सरकार का बड़ा कदम: अधिकारी हर सोमवार देंगे निरीक्षण रिपोर्ट

UP सरकार का बड़ा कदम: हर सोमवार निरीक्षण रिपोर्ट अनिवार्य, अधिकारी होंगे जवाबदेह, जारी हुआ फॉर्मेट

December 4, 2025
UP Weather: जानें यूपी में मौसम क्यों हुआ बेरहम, इन 60 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट

UP Weather: जानें यूपी में मौसम क्यों हुआ बेरहम, इन 60 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट

May 2, 2025

मेडिकल डिवाइस पार्क हो रहा विकसित

यमुना अथॉरिटी के सेक्टर-28 में 439.40 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल डिवाइस पार्क विकसित किया जा रहा है। यहां 74 भूखंडों का आवंटन हो चुका है, जिससे 3,800 करोड़ रुपये का निवेश आएगा और 15,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। इस परियोजना से उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेशकों के लिए आकर्षक केंद्र बनाने में मदद मिल रही है।

नोएडा में देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा

जेवर में 1,334 हेक्टेयर में बनने वाला नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा होगा। इसे पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर विकसित किया जा रहा है। इसके पहले चरण में ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी 5,730 करोड़ रुपये का निवेश कर रहा है। 2025 तक शुरू होने वाले इस एयरपोर्ट की वार्षिक यात्री क्षमता 12 मिलियन होगी। साथ ही, जेवर एयरपोर्ट को गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण से जोड़ने के लिए 72.26 किलोमीटर लंबे रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) की योजना बनाई गई है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 20,637 करोड़ रुपये है और इसका डीपीआर केंद्र सरकार को भेजा गया है।

अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी से रोजगार के अवसर

यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-21 में बनने वाली अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी भी प्रदेश में बड़े निवेश और रोजगार के अवसर लेकर आ रही है। पहले चरण में 230 एकड़ में बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी द्वारा निर्माण किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार के मुताबिक श्री बांके बिहारी मंदिर के पास ब्रज विकास परिषद के सुझाव पर हेरिटेज सिटी का निर्माण किया जा रहा है। इसमें ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी, रिवर फ्रंट और योग केंद्र शामिल होंगे।

200 एकड़ में फिनटेक पार्क

इसी तरह, टप्पल-बाजना क्षेत्र में लॉजिस्टिक पार्क का विकास हो रहा है, जो जेवर एयरपोर्ट की जरूरतों को पूरा करेगा। इसके अलावा, यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-11 में 200 एकड़ में फिनटेक पार्क और अन्य स्थानों पर टॉय पार्क स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे रोजगार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। सेक्टर-10 में 1,000 एकड़ में सेमीकंडक्टर और ईएमसी पार्क विकसित करने की योजना भी बनाई गई है, जिसके लिए 200 एकड़ भूमि का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूपी की पहचान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना रहा है। यीडा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों से न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है, बल्कि लाखों लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। जेवर एयरपोर्ट, फिल्म सिटी, औद्योगिक पार्क और अन्य परियोजनाएं आने वाले वर्षों में उत्तर प्रदेश को देश के सबसे तेजी से विकसित होने वाले राज्यों में शुमार करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

Related Posts

UP सरकार का बड़ा कदम: अधिकारी हर सोमवार देंगे निरीक्षण रिपोर्ट

UP सरकार का बड़ा कदम: हर सोमवार निरीक्षण रिपोर्ट अनिवार्य, अधिकारी होंगे जवाबदेह, जारी हुआ फॉर्मेट

December 4, 2025
UP Weather: जानें यूपी में मौसम क्यों हुआ बेरहम, इन 60 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट

UP Weather: जानें यूपी में मौसम क्यों हुआ बेरहम, इन 60 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट

May 2, 2025
CM योगी के ‘राइट और लेफ्ट हैंड’ IPS की खुल गई तिजोरी, जानें एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के पास कितनी है ‘मनी’

CM योगी के ‘राइट और लेफ्ट हैंड’ IPS की खुल गई तिजोरी, जानें एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के पास कितनी है ‘मनी’

April 19, 2025
Kasganj News: चोरी की बाइक का अचानक खत्म हो गया पेट्रोल… युवको ने बदमाश को दबोचा, तीन हुए फरार

Kasganj News: चोरी की बाइक का अचानक खत्म हो गया पेट्रोल… युवको ने बदमाश को दबोचा, तीन हुए फरार

April 11, 2025
Sitapur

Sitapur Suicide: सीतापुर में आबकारी निरीक्षक की आत्महत्या… संदिग्ध परिस्थितियों में कार में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

April 1, 2025
UP BJP district President list

यूपी में क्यों अटकी 70 जिला अध्यक्षों की लिस्ट, कहां फंसा है पेंच?

March 2, 2025
CM Yogi

‘बड़ा हसीन है इनकी जुबान का जादू…’, सीएम योगी ने विधानसभा में सपा को धो डाला

February 19, 2025
unnao news

Unnao News: उन्नाव में शख्स ने तोड़ा महाभारत कालीन शिवलिंग, मचा बवाल… वजह सुन हर कोई हैरान

January 8, 2025
Lakhimpur Kheri News: ‘नहीं होगी कोई कार्यवाई, हम चलें…’ वीडियो वायरल, पुलिस हिरासत में हुई मौत पर पहुंचे थे CO

Lakhimpur Kheri News: ‘नहीं होगी कोई कार्यवाई, हम चलें…’ वीडियो वायरल, पुलिस हिरासत में हुई मौत पर पहुंचे थे CO

January 8, 2025
Prayagraj Mahakumbh 2025 : महाकुम्भ 2025 में होगी डिजिटल पहल, होगा भव्य आयोजन, CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान

Prayagraj Mahakumbh 2025 : महाकुम्भ 2025 में होगी डिजिटल पहल, होगा भव्य आयोजन, CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान

December 2, 2024
Next Post
New Delhi

चुनाव आयोग की उच्च स्तरीय बैठक में बड़ा फैसला, आधार कार्ड से वोटर आईडी लिंक करने की प्रक्रिया तेज

Gold-Silver Latest Price: सोने के दाम में लगी आग, चांदी 1 लाख के पार… जानें कहां तक जाएंगी कीमतें

Gold-Silver Latest Price: सोने के दाम में लगी आग, चांदी 1 लाख के पार... जानें कहां तक जाएंगी कीमतें

Health news : कौन सी बीमारियां है जिनमें सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से फ़ायदे की जगह हो सकता है नुकसान

Health news : कौन सी बीमारियां है जिनमें सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से फ़ायदे की जगह हो सकता है नुकसान

POPULAR POST

Pune News,

Pune News: लंदन में MBA छोड़ चुपचाप भारत लौटी युवती की संदिग्ध मौत, पुणे के फ्लैट में मिला शव

October 31, 2026
Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

October 31, 2026
Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

October 31, 2026
Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

October 31, 2026
Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

October 30, 2026
Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India