Wednesday, May 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

बड़ी रकम की ठगी, ना मिला रोल, ना ही मूवी, पूर्व CM की बेटी के साथ हुआ बड़ा धोखा

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी और अभिनेत्री-फिल्म निर्माता आरुषि निशंक ने मुंबई के दो फिल्म प्रोड्यूसरों, मानसी वरुण बागला और वरुण प्रमोद कुमार बागला पर 4 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है।

by Gulshan
February 9, 2025
in Latest News, उत्तराखंड
Uttarakhand News
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Uttarakhand Bus Accident Almora

Uttarakhand Bus Accident: अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा ,खाई में गिरी बस, 6 की मौत कई घायल, राहत-बचाव कार्य जारी

December 30, 2025

Uttarakhand News : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की अभिनेत्री बेटी और फिल्म निर्माता आरुषि निशंक ने मुंबई के दो फिल्म प्रोड्यूसरों मानसी वरुण बागला और वरुण प्रमोद कुमार बागला पर 4 करोड़ रुपये की ठगी, मानसिक प्रताड़ना और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। यह मामला अब देहरादून के कोतवाली थाने में दर्ज कर लिया गया है। आरुषि निशंक, जो अपनी फिल्म निर्माण कंपनी “हिमश्री फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड” के माध्यम से फिल्म निर्माण और अभिनय के क्षेत्र में सक्रिय हैं, ने आरोप लगाया कि इन दोनों प्रोड्यूसरों ने उन्हें धोखा देकर भारी रकम हड़प ली।

आरुषि के मुताबिक, यह दोनों प्रोड्यूसर उनके घर आए और खुद को मिनी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर बताकर दावा किया कि वे एक फिल्म “आंखों की गुस्ताखियां” बना रहे हैं, जिसमें शनाया कपूर और विक्रांत मैसी मुख्य भूमिकाओं में हैं। प्रोड्यूसरों ने कहा कि इस फिल्म में एक प्रमुख अभिनेत्री की भूमिका के लिए आरुषि को लिया जा सकता है।

इन्वेस्टमेंट के लालच में फंसाया

इन प्रोड्यूसरों ने आरुषि को यह प्रस्ताव दिया कि अगर वह फिल्म में 5 करोड़ रुपये निवेश करेंगी तो न केवल उन्हें यह प्रमुख भूमिका मिलेगी, बल्कि फिल्म के मुनाफे का 20% हिस्सा भी मिलेगा। इसके साथ ही यह आश्वासन भी दिया गया कि अगर आरुषि फिल्म के रोल से संतुष्ट नहीं होतीं, तो पूरी रकम 15% ब्याज सहित वापस की जाएगी।

क्या है ठगी की पूरी कहानी ?

आरुषि ने इन प्रोड्यूसरों के झांसे में आकर 9 अक्टूबर 2024 को एक एमओयू (MOU) साइन किया। अगले दिन 10 अक्टूबर 2024 को आरुषि से 2 करोड़ रुपये लिए गए, और इसके बाद विभिन्न बहाने बनाकर 19 नवंबर 2024, 27 अक्टूबर 2024, और 30 अक्टूबर 2024 को 4 करोड़ रुपये वसूल कर लिए गए। आरुषि का कहना है कि न तो उनके प्रमोशन पर ध्यान दिया गया, न ही स्क्रिप्ट फाइनल की गई, और अंत में उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें : दिल्ली की CM आतिशी ने दिया इस्तीफा, AAP की हार के बाद LG को सौंपा त्यागपत्र

जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, तो उन्हें बताया गया कि फिल्म की भारत में शूटिंग खत्म हो चुकी है और अब यूरोप में शूटिंग की जाएगी। इसके साथ ही यह भी बताया गया कि उनकी जगह दूसरी अभिनेत्री को ले लिया गया है। आरुषि ने आरोप लगाया कि इन प्रोड्यूसरों ने अपनी फिल्म की टीम के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की, जिसमें से जानबूझकर उनकी तस्वीर हटा दी गई और उनका नाम तक नहीं दिया गया। जबकि असली फोटो में वह भी शामिल थीं।

पुलिस ने दर्ज किया मामला 

आरुषि ने कहा कि जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगने की कोशिश की, तो उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने, बदनाम करने और झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी गई। इसके अलावा, इन प्रोड्यूसरों ने जातीय भेदभाव और बॉडी शेमिंग के आरोप भी लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि इन प्रोड्यूसरों ने उनकी गढ़वाली पृष्ठभूमि का मजाक उड़ाया और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।

आरुषि ने इन दोनों प्रोड्यूसरों के खिलाफ धोखाधड़ी, मानसिक उत्पीड़न, धमकी देने, आपराधिक षड्यंत्र और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। एसपी सिटी देहरादून, प्रमोद कुमार ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और जांच जारी है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags: Uttarakhand News
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Uttarakhand Bus Accident Almora

Uttarakhand Bus Accident: अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा ,खाई में गिरी बस, 6 की मौत कई घायल, राहत-बचाव कार्य जारी

by SYED BUSHRA
December 30, 2025

Uttarakhand Bus Accident Almora:उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भिकियासैंण-विनायक...

Next Post
Rachin Ravindra injury news

Cricket News : कैसे घायल हुए Rachin Ravindra ,लाहौर गद्दाफी स्टेडियम की एलईडी लाइट्स क्यों बन गई खिलाड़ियों के लिए खतरा

IND vs ENG 2nd ODI Live Score

IND vs ENG 2nd ODI Live Score : 305 रन के लक्ष्य पर भारत की धमाकेदार शुरुआत, हिटमैन रोहित का शो

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist