बुधवार, जुलाई 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

आजादी के 77 साल बाद यूपी के इस गांव में पहुंची बिजली, अंधेरे से मिली मुक्ति तो ग्रामीणों ने कहा शुक्रिया ‘मुख्यमंत्री जी’

सीएम योगी आदित्यनाथ के चलते गोंडा जिले के बुटहनी वनटांगिया गांव में बिजली पहुंची, आजादी के बाद पहली बार ग्रामीणों ने रोशनी देख खुशी जताई।

by Digital Desk
दिसम्बर 6, 2024
in Latest News, उत्तराखंड
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। देश में अब भी ऐसे गांव हैं, जहां बिजली के पोल नहीं लगे और ग्रामीण अंधेरे में गुजर-बसर कर रहे। ऐसा ही एक गांव उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के बुटहनी वनटांगिया था, जहां लोग शाम होते ही अपने घरों पर कैद हो जाया करते। मोबाइल को चार्ज करने के लिए पड़ोसी गांवों में जाने को मजबूर थे। पर सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल पर आजादी के 77 साल बाद गांव में बिजली पहुंची तो उजियारा देख ग्रामीण खुशी से झूम उठे।

बुटहनी वनटांगिया गांव में पहुंची बिजली

2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड जीत मिली थी और यूपी की कमान योगी आदित्यनाथ को सौंपी गई। सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद ग्रामीणों के विकास को लेकर रोडमैप बनना शुरू हुए। पिछड़े और अति पिछड़े समुदायों को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए जमीन पर कार्य शुरू हुए। जिसका नतीजा रहा है कि आजादी के 77 साल बाद गोंडा जिले के बुटहनी वनटांगिया गांव में पहली बार बिजली पहुंची है। गांव में रोशनी देख ग्रामीण गदगद हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शुक्रिया कहा।

RELATED NEWS

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

जुलाई 21, 2026
CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

जुलाई 11, 2026

अंग्रेजों ने ग्रामीणों को बसाया

बुटहनी वनटांगिया गांव गोंडा मुख्यालय से करीब 50 किमी दूर बसा है। आजादी के बाद से इस गांव का विकास नहीं हुआ। जब भारत में अंग्रेजों की सरकार थी, तब ग्रामीणों को जंगल में बसाया गया था। आजादी के बाद से ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया। कईबार ग्रामीणों को यहां से दूरी जगह विस्थापित किया जाता रहा। घासफूस के मकानों में रहने वाले इन लोगों को जीवनयापन के लिए जलौनी लकड़ी पर निर्भर रहना पड़ता था। 2017 तक गांव के हालात अंग्रेजों के जवाने वाले थे।

सीएम योगी ने बदल दी गांव की तस्वीर

प्रदेश में बीजेपी सरकार आने के बाद साल 2018 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन वनटांगिया गांवों को राजस्व ग्राम घोषित कर विकास की प्रक्रिया की नींव रखी। इस पहल के तहत समुदाय को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत घर, जमीन का मालिकाना हक, पीने का पानी और रोजगार के अवसर प्रदान किए गए। इन योजनाओं ने पहली बार वनटांगिया समुदाय को स्थिरता और अधिकार दिलाए। सीएम योगी की पहल पर आसपास के गांवों में बिजली के तार बिछाए गए और आखिर में वनटांगिया में भी बल्व जले।

बिजली पहुंचने से ग्रामीण गदगद

गांव में बिजली पहुंचने से ग्रामीण बहुत खुश हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव जंगल में होने के कारण यहां पर विषैली जीवजन्तु निकलते हैं। शाम के वक्त अंधेरा हो जाने से विषैली जन्तु लोगों को काट लेते हैं। बिजली नहीं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पा रही थी। पेयजल के अलावा मोबाइल की चार्जिंग के लिए दूसरे गांवों में जाना पड़ता था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहले गांव को राजस्व गांव घोषित किया और अब बिजली पहुंचाकर हमारी अधिकतर समस्याओं का निराकरण कर दिया।

Tags: Buthani Vantangiya VillageCM Yogi AdityanathElectricityUttar Pradesh Gonda
Share197Tweet123Share49

Digital Desk

Related Posts

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

CM Yogi Bahraich Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर करीब दो बजे बहराइच जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। अपने दौरे...

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

by Sadaf Farooqui
जुलाई 11, 2026

CM Yogi Gorakhpur Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में प्रतिकूल मौसम के बावजूद जनता...

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

by Sadaf Farooqui
जून 29, 2026

Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए...

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

by Sadaf Farooqui
जून 4, 2026

Uttar Pradesh: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में हाल ही में लगी आग की घटना के बाद उत्तर...

गोरखपुर में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘पहले कुटाई फिर इनकी कमर तोड़कर की सीधी’

गोरखपुर में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘पहले कुटाई फिर इनकी कमर तोड़कर की सीधी’

by Vinod
नवम्बर 29, 2025

गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखपुर पहुंचे। वह गीडा के 36वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। सीएम योगी...

Next Post
Vivah Panchami 2024 : घर में चाहते हैं सुख-समृद्धि ? तो आज इस मुहूर्त में करें राम-सीता की ऐसे पूजा

Vivah Panchami 2024 : घर में चाहते हैं सुख-समृद्धि ? तो आज इस मुहूर्त में करें राम-सीता की ऐसे पूजा

Rashmika Mandanna

Rashmika Mandanna: रश्मिका ने रूमर्स बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा के परिवार संग देखी अपनी फिल्म,वायरल हुई तस्वीरें

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist