Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य उत्तराखंड

एशिया बुक रिकॉर्ड में दर्ज हुआ पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का नाम, सर्वश्रेष्ठ जनसेवक के रूप मे नाम दर्ज

by Muskaan Rajput
September 15, 2022
in उत्तराखंड, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

जोशीमठ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता  एव पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज होने पर गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दिखाई दे रही है।

गौरतलब है कि गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत अपने संसदीय क्षेत्र में कोरनाकाल हो अथवा अन्य सामाजिक गतिविधियों के दौरान भ्रमण कर जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करते रहते हैं। उनका जनता के बीच हर समय संवाद बना रहता है गढ़वाल संसदीय क्षेत्र पहाड़ी एवं विकट भौगोलिक परिस्थितियों की भौगोलिक रचना के बावजूद भी गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत दूरस्थ क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज कर जन समस्याओं को सुनते रहते हैं।

RELATED NEWS

Ghaziabad Power Crisis

Ghaziabad Power Crisis: मई में ही टूटा बिजली खपत का रिकॉर्ड, लोगों को झेलनी पड़ रही कटौती,क्या जून में और बढ़ेगी परेशानी

May 23, 2026
IPL 2026 Orange Cap

SRH vs RCB मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस हुई रोमांचक, किसने लगाई लंबी छलांग, किसको हुआ नुकसान, साई सुदर्शन सबसे आगे

May 23, 2026

कुछ समय पूर्व आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम मैं बढ़-चढ़कर भाग लेकर उन्होंने 15 अगस्त के अवसर पर भारत के अंतिम गांव माणा में जाकर जनजाति के लोगों के बीच जाकर स्वतंत्रता दिवस मनाया एवं भारतीय सीमा पर तैनात सैनिकों के बीच जाकर मिष्ठान वितरण कर हौसला अफजाई की और भारत-चीन सीमा के देवताल में तिरंगा भी फहराया।

सांसद तीरथ की सहजता के हैं सभी मुरीद

तीरथ सिंह के राजनीतिक जीवन की सफलता एवं सहजता के सभी मुरीद हैं इनकी इन सामाजिक गतिविधियों को एवं गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के विकट भौगोलिक परिस्थितियों और जन समस्याओं को भारतीय संसद में भी मुखरता से आवाज को बुलंद करते आए हैं उनके संसदीय काल में कोई भी ऐसा सत्र नहीं रहा जिसमें उन्होंने गढ़वाल संसदीय क्षेत्र की समस्याएं पुरजोर तरीके से न उठाई हो। गढ़वाल सांसद की राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों का आकलन कर वर्तमान समय में एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में उनका नाम सर्वश्रेष्ठ जन सेवक के रूप में दर्ज हुआ है इस पर गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण है।

बहुत गंभीरता के साथ जन समस्याओं को सुनते हैं: बिष्ट

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत प्रत्येक माह प्रत्येक जिले के अंतर्वर्ती क्षेत्रों में जाकर जन समस्याओं को सुनते हैं और उनका निराकरण का भरपूर प्रयास करते हैं वर्तमान समय में उन्होंने अपनी लोकसभा में 12 सौ से अधिक बीएसएनल टावर की स्वीकृति सड़क कनेक्टिविटी रेल प्रोजेक्ट चार धाम सड़क परियोजना को बढ़ावा देने एवं तत्परता दिखाने के कारण आज उनका नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है हमें अपने सांसद के इन कार्यों पर गर्व है गोपेश्वर मंडल अध्यक्ष विनोद के निवासी ने कहा कि गढ़वाल सांसद हमारे प्रेरणा स्रोत हैं और हम उनकी सादगी के मुरीद हैं इतना ही नहीं जनपद चमोली की सभी 18 मंडलों के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की।

थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने कहा कि गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत का हर समय जनता एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद बना रहता है छोटा सा छोटा कार्यकर्ता सांसद को फोन करता है तो सांसद खुद ही कार्यकर्ता के फोन को उठाते हैं इसलिए समाज में यह भी चर्चा हर समय सर्वजनिक रहती है।

कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि जन सरोकारों से जुड़े मुद्दों को देश की संसद में पुरजोर तरीके से उठाना गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत की कार्य कुशलता है। संसदीय क्षेत्र गढ़वाल के सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने पर खुशी जताई।

Tags: asia book of recordsNews1Indiatirath singh rawatUttarakhandUttarakhand BJP
Share197Tweet123Share49

Muskaan Rajput

Related Posts

Ghaziabad Power Crisis

Ghaziabad Power Crisis: मई में ही टूटा बिजली खपत का रिकॉर्ड, लोगों को झेलनी पड़ रही कटौती,क्या जून में और बढ़ेगी परेशानी

by SYED BUSHRA
May 23, 2026

Ghaziabad Power Crisis: Ghaziabad में इस बार गर्मी शुरू होते ही बिजली की मांग ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।...

IPL 2026 Orange Cap

SRH vs RCB मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस हुई रोमांचक, किसने लगाई लंबी छलांग, किसको हुआ नुकसान, साई सुदर्शन सबसे आगे

by Kirtika Tyagi
May 23, 2026

IPL 2026 Orange Cap Race: आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा बदलाव देखने...

Gomtinagar Express Murder Case

Mystery Solved: गोमतीनगर एक्सप्रेस में मिली लाश का खुलासा, क्यों पिता ने बेटी की हत्या कर शव ट्रेन में रखा

by SYED BUSHRA
May 21, 2026

Gomtinagar Express Murder Case:बिहार के छपरा से लखनऊ आने वाली गोमतीनगर एक्सप्रेस में सिर कटी लाश मिलने के बाद हड़कंप...

Ebola Virus Advisory India

India on Alert: इबोला वायरस को लेकर भारत अलर्ट, एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई निगरानी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

by Kirtika Tyagi
May 21, 2026

India on Alert Over Ebola Virus: इबोला वायरस को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य संबंधी एडवाइजरी जारी की गई है।...

Uttar Pradesh Road Safety Rules

Road Safety in UP: प्रदेश में सड़क हादसों को रोकने को सरकार सख्त, स्टंटबाजी, ओवरलोडिंग, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

by SYED BUSHRA
May 21, 2026

Yogi Government Gets Tough on road accident: उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Next Post

SBI ने बढ़ाई BPLR दर, पुराने ग्राहकों को अधिक देनी होगी EMI, होम लोन भी होगा महंगा

पाकिस्तान की अब खैर नहीं ! भारत के जाल में फंसेगे दुश्मन के ड्रोन, स्वदेशी कंपनी ने तैयार किया ऐसा सिस्टम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist