बुधवार, जुलाई 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Uttarakhand News: राज्यपाल ने ‘मेरी योजना-केंद्र सरकार’ पुस्तक का किया विमोचन, जानिए इसके अंदर क्या है खास

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को राजभवन में कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग उत्तराखण्ड शासन द्वारा तैयार की गई ‘मेरी योजना-केंद्र सरकार’ पुस्तक का विमोचन किया।

by Vinod
फ़रवरी 24, 2025
in Latest News, उत्तराखंड
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून ऑनलाइन डेस्क। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को राजभवन में कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग उत्तराखण्ड शासन द्वारा तैयार की गई ‘मेरी योजना-केंद्र सरकार’ पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक में केंद्र सरकार के उत्तराखण्ड में स्थित 82 प्रतिष्ठानों की 384 योजनाओं और सेवाओं को संकलित किया गया है। इससे पूर्व विभाग द्वारा वर्ष 2023-24 में ‘मेरी योजना-राज्य सरकार’ पुस्तकों का भी निर्माण किया गया था, जिसमें राज्य सरकार के 122 विभागों, संस्थाओं की योजनाओं एवं सेवाओं का उल्लेख है।

लाभ आसानी से पहुंचाया जा सकता

पुस्तक के विमोचन के बाद राज्यपाल ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि योजनाएं बनाने के साथ ही उन्हें धरातल पर क्रियान्वित करना हमारा उद्देश्य होना चाहिए, ताकि प्रत्येक व्यक्ति योजनाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त कर सके और हर व्यक्ति राज्य के विकास में सक्रिय भागीदार बन सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमें सामूहिक रूप से प्रयास करने की आवश्यकता है। राज्यपाल ने कहा कि दृढ़ इच्छा शक्ति से समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ आसानी से पहुंचाया जा सकता है।

RELATED NEWS

नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए टिहरी के अग्निवीर रोहित सिंह, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए टिहरी के अग्निवीर रोहित सिंह, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

जून 13, 2026
Bhavali accident update: खुशियों का सफर मातम में बदला , नई कार ले बेटी आई थी मायके, पूरा परिवार हुआ हादसे का शिकार

Bhavali accident update: खुशियों का सफर मातम में बदला , नई कार ले बेटी आई थी मायके, पूरा परिवार हुआ हादसे का शिकार

मई 22, 2026

इस दिशा में एक सशक्त पहल

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के द्वारा गरीब, महिला, किसान और युवा हर वर्ग के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी केवल योजनाएं बनाना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि ये योजनाएं लोगों तक सही समय पर पहुंचें और उनके जीवन में वास्तविक सुधार लाएं। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक इस दिशा में एक सशक्त पहल है।

अपने हक से वंचित न रह जाए

राज्यपाल ने कहा कि हमारी योजनाओं का लक्ष्य केवल वर्तमान समस्याओं का समाधान करना ही नहीं होना चाहिए बल्कि एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड का निर्माण करना भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को शासन की योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में मिलनी चाहिए ताकि कोई भी व्यक्ति जटिल प्रक्रियाओं के कारण अपने हक से वंचित न रह जाए। राज्यपाल ने कहा कि कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग ‘सरकार जनता के द्वार’ एवं ‘हमारा संकल्प अनुशासित प्रदेश’ जैसे अभियानों के माध्यम से प्रशासन को नागरिकों के करीब लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है जो सराहनीय कार्य है।

WWW.uk.gov.in पद से डाउनलोड कर सकते

राज्यपाल ने कहा कि तकनीक के इस युग में सूचना का अधिकतम प्रसार सुनिश्चित करने के लिए इस पुस्तक को राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट एवं सभी विभागीय वेबसाइटों और केन्द्र सरकार के प्रतिष्ठानों की वेबसाइटों पर भी अपलोड किया गया है। कोई भी नागरिक संबंधित पुस्तकों को राज्य सरकार की वेबसाइ WWW.uk.gov.in पद से डाउनलोड कर सकते हैं।

शोधार्थियों के लिए भी लाभकारी

राज्यपान ने कहा कि यह पुस्तक सिर्फ लाभार्थी ही नहीं अपितु शोधार्थियों के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगी। इस अवसर पर सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग दीपक कुमार, अपर सचिव राज्यपाल श्रीमती स्वाति एस भदौरिया एवं उत्तराखण्ड राज्य में भारत सरकार के 82 प्रतिष्ठित संस्थाओं यथा सीबीआरआई, आईआईटी, आईआईएम, सीपेट एवं अन्य संगठनों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

Tags: Governor Lieutenant General Gurmeet SinghMy Plan-Central Government BookUttarakhand News
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए टिहरी के अग्निवीर रोहित सिंह, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए टिहरी के अग्निवीर रोहित सिंह, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

by Sadaf Farooqui
जून 13, 2026

Agniveer Rohit Singh: उत्तराखंड के टिहरी जनपद से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। भिलंगना ब्लॉक के मेंडू सिंदवालगांव निवासी...

Bhavali accident update: खुशियों का सफर मातम में बदला , नई कार ले बेटी आई थी मायके, पूरा परिवार हुआ हादसे का शिकार

Bhavali accident update: खुशियों का सफर मातम में बदला , नई कार ले बेटी आई थी मायके, पूरा परिवार हुआ हादसे का शिकार

by SYED BUSHRA
मई 22, 2026

Family Trip Turns Into Tragedy: नैनीताल की खूबसूरत वादियां इस बार एक परिवार के लिए दर्द की याद बन गईं।...

Uttarakhand Bus Accident Almora

Uttarakhand Bus Accident: अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा ,खाई में गिरी बस, 6 की मौत कई घायल, राहत-बचाव कार्य जारी

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 30, 2025

Uttarakhand Bus Accident Almora:उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भिकियासैंण-विनायक...

Banana Purchase Scam in Uttarakhand

Uttarakhand में 35 लाख के केले का झमेला, हाई कोर्ट ने BCCI को क्यों भेजा नोटिस, क्या है पूरा मामला

by SYED BUSHRA
सितम्बर 10, 2025

Bananas in Uttarakhand: अगर कोई कहे कि खिलाड़ियों के लिए 35 लाख रुपये के केले खरीदे गए हैं तो आपको...

Uttarakhand News

पहले Youtube पर डाला वीडियो फिर पिता के सामने खुद का किया कत्ल, हल्द्वानी की इस कहानी ने सबको किया हैरान

by Gulshan
सितम्बर 9, 2025

Uttarakhand News : उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहाँ एक 24 वर्षीय युवक ने अपने...

Next Post
मंगलवार को किसका चमकेगा भाग्य? क्या आपके सितारे देंगे सफलता या करना होगा संघर्ष? जानें अपना Rashifal 

मंगलवार को किसका चमकेगा भाग्य? क्या आपके सितारे देंगे सफलता या करना होगा संघर्ष? जानें अपना Rashifal 

Weather

Weather Update: 48 घंटे बाद बदलेगा मौसम! दिल्ली-UP, बिहार समेत इन राज्यों में बारिश-बर्फबारी के आसार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist