मंगलवार, जुलाई 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य उत्तराखंड

Uttarakhand News: बीजेपी के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की जेल में बिगड़ी तबियत, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

उत्तराखंड के पूर्व बीजेपी विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की जेल में तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिल की समस्या के कारण डॉक्टर उनकी हालत गंभीर मान रहे हैं और हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी कर रहे हैं।

by Sadaf Farooqui
फ़रवरी 16, 2025
in उत्तराखंड
Share on FacebookShare on Twitter

Uttarakhand News: पूर्व विधायक की हालत गंभीर हरिद्वार की रोशनाबाद जेल में बंद पूर्व बीजेपी विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की तबीयत अचानक खराब हो गई। शनिवार देर रात उन्हें  दिल की तकलीफ की शिकायत हुई, जिसके बाद जेल प्रशासन ने तुरंत जिला अस्पताल भेज दिया। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है, लेकिन हालत बिगड़ती देख उन्हें हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी की गई।

फायरिंग केस में जेल में बंद हैं चैंपियन

पूर्व विधायक 27 जनवरी से जेल में बंद हैं। गणतंत्र दिवस के दिन, 26 जनवरी को खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय में हुई फायरिंग के मामले में उनका नाम आया था। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।चैंपियन की तबीयत जेल में रहते हुए खराब होने लगी थी, लेकिन शनिवार को हालात और बिगड़ गए। पहले जेल में ही उनका इलाज किया गया, लेकिन जब आराम नहीं मिला तो डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल ले जाने की सलाह दी।

RELATED NEWS

नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए टिहरी के अग्निवीर रोहित सिंह, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए टिहरी के अग्निवीर रोहित सिंह, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

जून 13, 2026
Bhavali accident update: खुशियों का सफर मातम में बदला , नई कार ले बेटी आई थी मायके, पूरा परिवार हुआ हादसे का शिकार

Bhavali accident update: खुशियों का सफर मातम में बदला , नई कार ले बेटी आई थी मायके, पूरा परिवार हुआ हादसे का शिकार

मई 22, 2026

अस्पताल में बढ़ाई गई सुरक्षा

जैसे ही पूर्व विधायक को अस्पताल लाया गया, पुलिस ने पूरे अस्पताल परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी। अस्पताल के गेट पर कड़ा पहरा लगाया गया, ताकि किसी को अंदर न जाने दिया जाए। मीडिया कर्मी और कुछ स्वास्थ्यकर्मी जब वार्ड में घुसने की कोशिश करने लगे, तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया।चैंपियन की पत्नी रानी देवयानी और बेटा भी अस्पताल पहुंचे, लेकिन उन्हें भी प्राइवेट वार्ड के बाहर ही इंतजार करना पड़ा।

पुराने विवाद के चलते जेल में पहुंचे

चैंपियन और खानपुर विधायक उमेश कुमार के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था। 26 जनवरी को उमेश कुमार के कार्यालय में फायरिंग हुई, जिसमें चैंपियन का नाम सामने आया। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद उन्हें रोशनाबाद जेल भेज दिया गया।चैंपियन पहले भी कई बार विवादों में रहे हैं। उन पर हथियार लहराने, दबंगई दिखाने और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप लग चुके हैं। यही वजह थी कि बीजेपी ने पहले ही उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया था।

डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज

डॉक्टरों का कहना है कि चैंपियन की तबीयत गंभीर बनी हुई है, इसलिए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया जा सकता है। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। इस बारे में आखिरी फैसला डॉक्टरों की टीम ही लेगी।पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की तबीयत जेल में बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Tags: #bjpUttarakhand News
Share197Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए टिहरी के अग्निवीर रोहित सिंह, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए टिहरी के अग्निवीर रोहित सिंह, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

by Sadaf Farooqui
जून 13, 2026

Agniveer Rohit Singh: उत्तराखंड के टिहरी जनपद से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। भिलंगना ब्लॉक के मेंडू सिंदवालगांव निवासी...

Bhavali accident update: खुशियों का सफर मातम में बदला , नई कार ले बेटी आई थी मायके, पूरा परिवार हुआ हादसे का शिकार

Bhavali accident update: खुशियों का सफर मातम में बदला , नई कार ले बेटी आई थी मायके, पूरा परिवार हुआ हादसे का शिकार

by SYED BUSHRA
मई 22, 2026

Family Trip Turns Into Tragedy: नैनीताल की खूबसूरत वादियां इस बार एक परिवार के लिए दर्द की याद बन गईं।...

Uttarakhand Bus Accident Almora

Uttarakhand Bus Accident: अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा ,खाई में गिरी बस, 6 की मौत कई घायल, राहत-बचाव कार्य जारी

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 30, 2025

Uttarakhand Bus Accident Almora:उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भिकियासैंण-विनायक...

Banana Purchase Scam in Uttarakhand

Uttarakhand में 35 लाख के केले का झमेला, हाई कोर्ट ने BCCI को क्यों भेजा नोटिस, क्या है पूरा मामला

by SYED BUSHRA
सितम्बर 10, 2025

Bananas in Uttarakhand: अगर कोई कहे कि खिलाड़ियों के लिए 35 लाख रुपये के केले खरीदे गए हैं तो आपको...

Uttarakhand News

पहले Youtube पर डाला वीडियो फिर पिता के सामने खुद का किया कत्ल, हल्द्वानी की इस कहानी ने सबको किया हैरान

by Gulshan
सितम्बर 9, 2025

Uttarakhand News : उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहाँ एक 24 वर्षीय युवक ने अपने...

Next Post
Trains to prayagraj

New Delhi stampede: महाकुंभ भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बढ़ाई सुविधाएं, स्पेशल ट्रेनों से अब सफर होगा आसान

Hair Care Tips: इन फलों के छिलको को फेंके नहीं बल्कि चमकदार बालों के लिए बनाए उससे बेहतरीन हेयर मास्क

Hair Care Tips: इन फलों के छिलको को फेंके नहीं बल्कि चमकदार बालों के लिए बनाए उससे बेहतरीन हेयर मास्क

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist