मंगलवार, अगस्त 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Uttrakhand News : देहरादून में हुआ 1094 नए जूनियर इंजीनियरों का चयन, CM धामी वर्चुअली बने कार्यक्रम का हिस्सा

सीएम ने सभी चयनित युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि विज्ञान और तकनीक के तेज़ी से विस्तार को देखते हुए उन्हें नियमित रूप से अपडेट रहना चाहिए।

by Gulshan
सितम्बर 20, 2024
in Latest News, उत्तराखंड
cm dhami, Uttarakhand news
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Haridwar Clean-Up: हरिद्वार कावड़ मेला में पहुंचे 4.80 करोड़ कांवड़िये , पीछे छोड़ा 7 हजार टन कचरा, सफाई में जुटा प्रशासन

Haridwar Clean-Up: हरिद्वार कावड़ मेला में पहुंचे 4.80 करोड़ कांवड़िये , पीछे छोड़ा 7 हजार टन कचरा, सफाई में जुटा प्रशासन

अगस्त 12, 2026
नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए टिहरी के अग्निवीर रोहित सिंह, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए टिहरी के अग्निवीर रोहित सिंह, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

जून 13, 2026
Uttrakhand News : उत्तराखंड के विभिन्न विभागों को आज 1,094 जूनियर इंजीनियर मिल गए हैं। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा-2023 के तहत लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, लघु सिंचाई और पंचायती राज विभाग के लिए चयनित जूनियर इंजीनियरों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में सीएम धामी वर्चुअल रूप से जुड़े, जबकि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।

सीएम धामी ने युवाओं से कही ये बात

सीएम धामी ने युवाओं से बातचीत करते हुए कहा कि आज आपके जीवन का एक नया अध्याय शुरू हुआ है। माता-पिता, गुरु और भगवान की कृपा से सभी को देवभूमि की सेवा करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि ज्ञान, विज्ञान और तकनीक के तेज़ी से विकास को देखते हुए नियमित रूप से अपडेट रहना चाहिए।

सीएम ने कहा कि राज्य में पिछले तीन वर्षों में सरकारी विभागों में 17,000 से अधिक नौकरियां प्रदान की गई हैं। चार जुलाई 2021 को शपथ लेने के बाद, पहली कैबिनेट में हमने निर्णय लिया था कि राज्य के सभी रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। वर्तमान में कई भर्ती परीक्षाएं चल रही हैं।

यह भी पढ़ें : घर में इन पीली वस्तुओं को सही दिशा में रखने से मिलेगी सुख-समृद्धि!

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि 1,094 नए कनिष्ठ अभियंताओं की नियुक्ति से कार्यों में और तेजी आएगी। सेवा के दौरान कई लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी चयनित अभ्यर्थी जन समस्याओं का समाधान करेंगे और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

विभाग जिन्हें मिले जूनियर इंजीनियर

आज जिन 1,094 कनिष्ठ अभियंताओं को नियुक्ति पत्र दिए गए, उनमें विभिन्न विभागों के लिए निम्नलिखित संख्या शामिल है: लोक निर्माण विभाग में 252, ग्रामीण निर्माण विभाग में 201, सिंचाई विभाग में 137, लघु सिंचाई विभाग में 46, पंचायती राज विभाग में 41, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में 91, जल संस्थान में 50, आवास विभाग में 134, शहरी विकास विभाग में 32, पॉवर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड में 5, उत्तराखंड जल विद्युत लिमिटेड में 49, कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग में 37, उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) में 10, और ऊर्जा विकास में 9 पद शामिल हैं।
Tags: CM DhamiUttarakhand News
Share198Tweet124Share49

Gulshan

Related Posts

Haridwar Clean-Up: हरिद्वार कावड़ मेला में पहुंचे 4.80 करोड़ कांवड़िये , पीछे छोड़ा 7 हजार टन कचरा, सफाई में जुटा प्रशासन

Haridwar Clean-Up: हरिद्वार कावड़ मेला में पहुंचे 4.80 करोड़ कांवड़िये , पीछे छोड़ा 7 हजार टन कचरा, सफाई में जुटा प्रशासन

by SYED BUSHRA
अगस्त 12, 2026

Haridwar Kanwar Yatra :हरिद्वार में इस बार कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड भीड़ देखने को मिली। पुलिस-प्रशासन के...

नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए टिहरी के अग्निवीर रोहित सिंह, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए टिहरी के अग्निवीर रोहित सिंह, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

by Sadaf Farooqui
जून 13, 2026

Agniveer Rohit Singh: उत्तराखंड के टिहरी जनपद से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। भिलंगना ब्लॉक के मेंडू सिंदवालगांव निवासी...

Bhavali accident update: खुशियों का सफर मातम में बदला , नई कार ले बेटी आई थी मायके, पूरा परिवार हुआ हादसे का शिकार

Bhavali accident update: खुशियों का सफर मातम में बदला , नई कार ले बेटी आई थी मायके, पूरा परिवार हुआ हादसे का शिकार

by SYED BUSHRA
मई 22, 2026

Family Trip Turns Into Tragedy: नैनीताल की खूबसूरत वादियां इस बार एक परिवार के लिए दर्द की याद बन गईं।...

Uttarakhand Bus Accident Almora

Uttarakhand Bus Accident: अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा ,खाई में गिरी बस, 6 की मौत कई घायल, राहत-बचाव कार्य जारी

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 30, 2025

Uttarakhand Bus Accident Almora:उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भिकियासैंण-विनायक...

Banana Purchase Scam in Uttarakhand

Uttarakhand में 35 लाख के केले का झमेला, हाई कोर्ट ने BCCI को क्यों भेजा नोटिस, क्या है पूरा मामला

by SYED BUSHRA
सितम्बर 10, 2025

Bananas in Uttarakhand: अगर कोई कहे कि खिलाड़ियों के लिए 35 लाख रुपये के केले खरीदे गए हैं तो आपको...

Next Post
Gurugram

गुरुग्राम हादसा: तेज़ रफ्तार SUV ने छीन ली जान, आरोपी की जमानत पर सवाल उठे

Lucknow

राजभर का बड़ा खुलासा: ‘अखिलेश ने आजम को किया किनारे

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist