मंगलवार, जुलाई 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य पंजाब

जेल में बंद नवजोत सिंह सिद्धू ने किया जिद्द, बोले- नहीं खाऊंगा जेल का खाना

by Web Desk
मई 21, 2022
in पंजाब
Share on FacebookShare on Twitter

रोडरेज केस में पटियाला सेंट्रल जेल गए नवजोत सिद्धू शुक्रवार शाम को पटियाला सेशन कोर्ट में सरेंडर किया था। वहां मेडिकल करवाने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

पहले उन्हें लाइब्रेरी अहाते में रखा गया। बाद में कैदी नंबर 241383 अलॉट कर बैरक नंबर 10 में शिफ्ट कर दिया गया है। यहां उन्हें हत्या में सजा काट रहे 8 कैदियों के साथ रखा गया है। बैरक में सिद्धू को सीमेंट से बने थड़े पर सोना होगा। सिद्धू को सुप्रीम कोर्ट ने 34 साल पुराने मामले में एक साल बामशक्कत कैद की सजा सुनाई है।

RELATED NEWS

Sawan 2026 Lucky Zodiac Signs

Sawan 2026 : ज्योतिष के अनुसार, सावन में किन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, बन रहे हैं दुर्लभ शुभ संयोग

जुलाई 7, 2026
Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा घोटाला में एसआईटी की पहली रिपोर्ट ने खड़े किए कई गंभीर सवाल, हुए चौंकाने वाले खुलासे

Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा घोटाला में एसआईटी की पहली रिपोर्ट ने खड़े किए कई गंभीर सवाल, हुए चौंकाने वाले खुलासे

जुलाई 7, 2026

सिद्धू को शुक्रवार शाम सवा 7 बजे जेल मैनुअल के मुताबिक दाल-रोटी दी गई। लेकिन, उन्होंने सेहत का हवाला देते हुए खाने से इनकार कर दिया। उन्होंने सिर्फ सलाद और फ्रूट ही खाया। वहीं सिद्धू के कट्‌टर विरोधी बिक्रम मजीठिया की बैरक सिद्धू से 500 मीटर दूर है। मजीठिया बैरक नंबर 11 में हैं। वह ड्रग्स केस में हवालाती हैं। सिद्धू और मजीठिया की बैरक के बाहर सिक्योरिटी भी तैनात की गई है।
जेल के भीतर सिद्धू को कैदियों वाले सफेद कपड़े पहनने होंगे। सिद्धू को जेल में एक कुर्सी-टेबल, एक अलमारी, 2 पगड़ी, एक कंबल, एक बेड, तीन अंडरवियर और बनियान, 2 टॉवल, एक मच्छरदानी, एक कॉपी-पेन, जूतों की जोड़ी, 2 बेडशीट, दो तकिया कवर और 4 कुर्ते-पायजामे दिए गए हैं।
सिद्धू को लिवर की प्रॉब्लम है। इसके अलावा उनके पैरों में बैल्ट भी बंधी हुई है। सिद्धू के मीडिया सलाहकार सुरिंदर डल्ला ने कहा कि सिद्धू को गेहूं से एलर्जी है। वह गेहूं की रोटी नहीं खा सकते। लंबे समय से वह रोटी नहीं खा रहे। इसलिए उन्होंने स्पेशल डाइट मांगी है। इसके बारे में उन्होंने कल मेडिकल के दौरान भी जानकारी दी।
सिद्धू का जेल में दिन सुबह साढ़े 5 बजे शुरू हो जाएगा। सुबह 7 बजे चाय के साथ बिस्किट या काले चने दिए जाएंगे। इसके बाद सुबह 8.30 बजे नाश्ता होगा। जिसमें रोटी और दाल या सब्जी मिलेगी। इसके बाद उन्हें काम करने के लिए फैक्ट्री में ले जाया जाएगा। वहां उन्हें दिनभर काम करना होगा। शाम साढ़े 5 बजे उनकी छुट्‌टी होगी। शाम 6 बजे उन्हें रात का खाना मिलेगा। रात 7 बजे उन्हें बैरक में बंद कर दिया जाएगा।
जेल प्रशासन ने सिद्धू से कहा कि वे कोई भी 5 नंबर दे सकते हैं। जेल में बंद कैदी को जेल प्रशासन ने फोन करने की सुविधा दे रखी है। कैदी उन्हीं को फोन कर सकता है, जिनके नंबर वह जेल प्रशासन को देता है। दिए गए नंबरों के अलावा किसी भी अन्य नंबर काल करने की सुविधा नहीं होती, क्योंकि वही नंबर रिकॉर्ड में रखे जाते हैं।

(By: ABHINAV SHUKLA)

Tags: jailnavjot singh sidhuNews1Indiapatiala
Share198Tweet124Share49

Web Desk

Related Posts

Sawan 2026 Lucky Zodiac Signs

Sawan 2026 : ज्योतिष के अनुसार, सावन में किन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, बन रहे हैं दुर्लभ शुभ संयोग

by SYED BUSHRA
जुलाई 7, 2026

Sawan 2026 Lucky Zodiac Signs: हिंदू पंचांग के अनुसार सावन साल का पांचवां महीना माना जाता है। यह महीना भगवान...

Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा घोटाला में एसआईटी की पहली रिपोर्ट ने खड़े किए कई गंभीर सवाल, हुए चौंकाने वाले खुलासे

Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा घोटाला में एसआईटी की पहली रिपोर्ट ने खड़े किए कई गंभीर सवाल, हुए चौंकाने वाले खुलासे

by SYED BUSHRA
जुलाई 7, 2026

Ayodhya Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला के चरणों में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान...

Aamir Khan Gauri Spratt Age Gap

Amir Gauri Marrige: गौरी स्प्रैट की प्रोफेशनल लाइफ से लेकर आमिर खान की पिछली शादियों तक, जानिए पूरी जानकारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 6, 2026

Aamir Khan and Gauri Spratt: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं।...

Ketan Agrawal Viral Claims

Viral Claims: क्राइम वेब सीरीज जैसी कहानी, प्यार, धोखा और हत्या, इंटरनेट पर चेतन के वायरल पोस्ट, चैट्स ने खड़े किए कई नए सवाल

by SYED BUSHRA
जुलाई 6, 2026

Ketan Murder Case Viral Claims: केतन अग्रवाल हत्याकांड में मुख्य आरोपी सिया गोयल और सह-आरोपी चेतन चौधरी को लेकर सोशल...

Shahjahanpur News:

Road Accident: शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा, सांड से टकराई कार फिर बाइक से भिड़ी, एक की मौत, पांच घायल

by SYED BUSHRA
जुलाई 4, 2026

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। पुवायां-खुटार हाईवे पर...

Next Post

BMC ने अवैध निर्माण मामले में सांसद नवनीत राणा को भेजा दूसरी बार नोटिस  

Nawab Malik का D-गैंग से संबंध, धन शोधन और आपराधिक मामले में शामिल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist