गुरूवार, जुलाई 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

भारत बनेगा AI का ग्लोबल हब! गूगल करेगा 15 अरब डॉलर का मेगा निवेश, सुंदर पिचाई ने की बड़ी घोषणा

गूगल ने ऐलान किया है कि वह आने वाले पांच वर्षों में भारत में एआई हब स्थापित करने के लिए लगभग 15 अरब डॉलर का निवेश करेगा। इस परियोजना के तहत विशाखापत्तनम में एक अत्याधुनिक डेटा सेंटर तैयार किया जाएगा।

by Gulshan
अक्टूबर 14, 2025
in Latest News, टेक्नोलॉजी
Google News
Share on FacebookShare on Twitter

Google News : गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने मंगलवार (14 अक्टूबर) को एक ऐतिहासिक घोषणा करते हुए बताया कि कंपनी भारत में अपना पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब स्थापित करेगी। इस परियोजना के लिए गूगल 15 अरब डॉलर (करीब 1,331.85 अरब रुपये) का विशाल निवेश करने जा रहा है। यह एआई हब आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में बनाया जाएगा, जहां एक अत्याधुनिक डेटा सेंटर भी स्थापित किया जाएगा।

सुंदर पिचाई ने बताया कि इस योजना को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बातचीत की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर अपनी पोस्ट में लिखा, “भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत का शानदार अनुभव रहा। हमने विशाखापत्तनम में गूगल के पहले AI हब की योजना साझा की, जो भारत की तकनीकी प्रगति में एक ऐतिहासिक कदम होगा। यह हब गीगावॉट स्तर की कंप्यूटिंग क्षमता, नया अंतरराष्ट्रीय सबसी गेटवे और बड़े पैमाने पर ऊर्जा ढांचा तैयार करेगा।”

RELATED NEWS

Australia team

AUS vs SRI: वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया की पहली जीत, श्रीलंका को 5 विकेट से दी मात

अक्टूबर 16, 2023
भारतीय क्रिकेट टीम PHOTO

World Cup: 5 अक्टूबर से खेला जाएगा क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट, जानिए वर्ल्ड कप का शेड्यूल

सितम्बर 21, 2023

गूगल का अब तक का सबसे बड़ा निवेश

भारत में 15 बिलियन डॉलर का यह निवेश गूगल के लिए अब तक का सबसे बड़ा निवेश माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था और तकनीकी पारिस्थितिकी तंत्र को नई दिशा देगा। ‘पीटीआई’ की रिपोर्ट के अनुसार, गूगल क्लाउड के सीईओ थॉमस कुरियन ने एक कार्यक्रम में बताया कि यह नया AI हब सिर्फ एक डेटा सेंटर नहीं होगा।

यह भी पढ़ें : SDOP पूजा पांडेय ने ‘स्पेशल 11’ के साथ कुछ ऐसी डाली डकैती…

बल्कि यह AI इंफ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा संसाधन और हाई-स्पीड ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क को एक साथ जोड़ने वाला उन्नत केंद्र बनेगा। कुरियन ने कहा, “हम अगले पांच साल में विशाखापत्तनम में AI हब और डेटा सेंटर विकसित करने के लिए 15 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करेंगे। इससे न केवल तकनीकी क्षमताओं में वृद्धि होगी, बल्कि भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नए अवसर भी पैदा होंगे।”

भारतीय प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा अवसर

यह गूगल का पहला AI हब होगा, जिसमें भारतीय इंजीनियरों और टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स को अहम भूमिका दी जाएगी। गूगल बीते 21 वर्षों से भारत में सक्रिय है और वर्तमान में 14,000 से अधिक भारतीय कर्मचारी कंपनी से जुड़े हैं। यह निवेश न केवल भारत की तकनीकी क्षमता को मजबूत करेगा, बल्कि देश को वैश्विक AI नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है।

Tags: Google News
Share198Tweet124Share50

Gulshan

Related Posts

Australia team

AUS vs SRI: वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया की पहली जीत, श्रीलंका को 5 विकेट से दी मात

by Saurabh Chaturvedi
अक्टूबर 16, 2023

नई दिल्ली। वर्ल्ड कप का 14वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया. इस...

भारतीय क्रिकेट टीम PHOTO

World Cup: 5 अक्टूबर से खेला जाएगा क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट, जानिए वर्ल्ड कप का शेड्यूल

by Saurabh Chaturvedi
सितम्बर 21, 2023

नई दिल्ली। 5 अक्टूबर से क्रिकेट का महाकुंभ यानी वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत होने वाली है. वर्ल्ड कप के...

harbhajan singh PHOTO

World Cup के लिए हरभजन सिंह की भविष्यवाणी, सेमीफाइनल में पहुंचने वाली 4 टीमों का बताया नाम

by Saurabh Chaturvedi
सितम्बर 21, 2023

नई दिल्ली। क्रिकेट के महाकुंभ यानी वनडे वर्ल्ड कप आयोजन 5 अक्टूबर से भारतीय सरजमीं पर होने वाला है. इस...

दीपक चाहर photo

Team India: भारतीय टीम में इस स्टार खिलाड़ी को नहीं मिली जगह, जानिए क्या कुछ कहा

by Saurabh Chaturvedi
सितम्बर 19, 2023

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने से शुरु होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह तैयार है....

बिना मैच जीते सुपर-4 में पहुंची पाक क्रिकेट टीम, जानिए पॉइंट टेबल का हाल

IND vs PAK: बिना मैच जीते सुपर-4 में पहुंची पाक क्रिकेट टीम, जानिए पॉइंट टेबल का हाल

by Saurabh Chaturvedi
सितम्बर 3, 2023

नई दिल्ली. एशिया कप का महामुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 2 सितंबर को श्रीलंका के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम...

Next Post
भीषण धमाके के बाद धू-धू कर जली बस, 20 यात्रियों की जलकर मौत, जानें कैसे हुआ जैसलमेर हादसा

भीषण धमाके के बाद धू-धू कर जली बस, 20 यात्रियों की जलकर मौत, जानें कैसे हुआ जैसलमेर हादसा

जानें लेडी CSP हिना खान ने क्यों लगाया जय श्रीराम का जयकारा, आया Video, जो सोशल मीडिया में उड़ा रहा गर्दा

जानें लेडी CSP हिना खान ने क्यों लगाया जय श्रीराम का जयकारा, आया Video, जो सोशल मीडिया में उड़ा रहा गर्दा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist