कल साल का आखिरी चंद्रग्रहण होगा। 8 नवंबर को भारत में साल का आखिरी चंद्रग्रहण लगेगा जो देश के पूर्वी इलाकों में चंद्रोदय के समय देखा जाएगा। 8 नवंबर को सुबह से ही सूतक काल शुरू हो जाएगा और ग्रहण के बाद सूतक काल खत्म हो जाता है। सूतक काल में किसी भी तरह के शुभ और धार्मिक काम पर पाबंदी रहती है। चंद्रग्रहण के दौरान सभी मंदिरों के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं।
चंद्रग्रहण का समय
भारत में चंद्रग्रहण दोपहर 2:40 बजे से शुरू होगा और आधा ग्रहण होगा फिर पूर्ण चंद्र ग्रहण दोपहर 3:47 बजे से शुरू होकर 5 बजकर 20 तक देखा जाएगा जबकि चंद्रग्रहण के खत्म होने का समय शाम 6 बजकर 18 मिनट है। चंद्रग्रहण के समाप्त होने के बाद सूतक काल खत्म हो जाता है फिर स्नान करके पूरे घर में गंगाजल को छिड़कर मंदिरों में पूजा की जाती है। गर्भवती महिलाओं के लिए ग्रहण अच्छा नहीं माना जाता है, इसलिए उन्हें ज्यादा सावधानी बरतने की जरुरत होती है।
इन इलाकों में साफ दिखेगा
चंद्रग्रहण देश के पूर्वी इलाकों में साफ देखा जाएगा इन इलाकों में पश्चिम बंगाल में स्थित कोलकाता और सिलिगुड़ी, असम के गुवाहाटी, बिहार के पटना, झारखंड के रांची और दिल्ली है।