सोशल मीडिया पर सांप के बहुत से वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी जंगलों में, कभी पिटारे में तो कभी घर में सांप अक्सर देखें जाते है। लेकिन क्या आपने किसी सांप को जाल में देखा। हम यहां नेट के जाल की बात नहीं कर रहे है। हम मकड़ी के जाल की कर रहे है। आपने सांप को शिकार करते हुए तो बहुत बार देखा होगा। क्या आपने कभी सांप को खुद शिकार बनते देखा है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें मकड़ी को सांप का शिकार करते देखा जा सकता है। हालांकि इस वीडियो को देखकर आपको एक पल के लिए अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा। https://www.instagram.com/reel/Cih8rhkjIZ5/?utm_source=ig_web_copy_link
वायरल हो रहा ये वीडियो अमेरिका के टेक्सास का बताया जा रहा है। जहां एक मकड़ी ने कार के पहिए पर जाल बुना था जिसमें एक सांप फंस गया। उसके बाद जो हुआ आप वीडियो में साफ-साफ देख सकते हैं।
क्या मकड़ी सांप का शिकार कर सकती है
यह वीडियो को इंस्टाग्राम पेज wildtrails.in से शेयर किया गया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि टेक्सास में ब्लैक विडो मकड़ी के जाल में एक वाटर स्नेक फंस गया है। इस क्लिप को अबतक 32 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। वहीं एक हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं तो वहीं यह क्लिप देखने के बाद लोगों ने हैरानी से भरे कमेंट्स किए हैं। लोगों का कहना है क्या मकड़ी सांप का शिकार कर सकती है?
भले ही मकड़ी का जाल बेहद कमजोर लगता है लेकिन सांप उसके जाल से निकल ही नहीं पाता। वैसे तो सांप को बहुत अधिक खतरनाक और जहरीला मानते हैं। लेकिन इस वीडियो ने लोगों की सोच को बदल दिया है। इस क्लिप में देखा जा सकता है कि कार के एक टायर पर मकड़ी ने जाल बुना था। जिसमें एक सांप फंस गया है।
ये भी पढ़े-Chinook Helicopter: दो महिला लड़ाकू विमान पायलटों को सौंपी वायुसेना की शान ‘चिनूक’ की कमान