Kanpur Live In Partner Murder: उत्तर प्रदेश के Kanpur में लिव-इन पार्टनर की हत्या का मामला सामने आया है। एक शख्स ने अपनी लिव-इन पार्टनर की हथौड़े से वार कर हत्या कर दी और फरार हो गया। महिला के पति की मौत हो चुकी थी। इसके बाद उसकी नजदीकियां एक राजमिस्त्री से बढ़ीं और उसके साथ रहने लगी, लेकिन प्रेमी को शक था कि उसकी प्रेमिका का किसी और से संबंध है। इसी शक में उसने पहले शराब के नशे में प्रेमिका से झगड़ा कर उसे पीटा और फिर हथौड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया।
Kanpur फैक्ट्री में काम करने के दौरान हुई थी मुलाकात
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतका की पहचान Kanpur के गोविंद नगर थाना क्षेत्र के गुजैनी गांव निवासी 40 वर्षीय मधु के रूप में हुई है। आरोपी का नाम सुरेश है, जो राजमिस्त्री था। मधु के पति की 15 महीने पहले मौत हो चुकी है। उसके 4 बच्चे हैं, जिनकी आजीविका चलाने के लिए वह अपने बड़े बेटे के साथ उसी फैक्ट्री में मजदूरी करने लगी, जहां वह काम करता था। यह फैक्ट्री दादा नगर में है और इसमें राजमिस्त्री का काम करने वाले सुरेश से मधु की मुलाकात दोस्ती में बदल गई और फिर दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। मधु अपने बच्चों के साथ सुरेश के घर में रहने लगी।
बेटे के बयान पर हत्या का मामला दर्ज
Kanpur पुलिस के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सुरेश मध्य प्रदेश भाग गया था। मृतका के बच्चों के बयान पर सुरेश के मधु से संबंध होने का पता चला और उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन जब वह नहीं मिला तो उसके पीछे मुखबिर लगाए गए। मुखबिरों की सूचना पर उसे मध्य प्रदेश से पकड़ लिया गया। उसने पूछताछ में बताया कि मधु उसकी प्रॉपर्टी में हिस्सा मांग रही थी। इसी वजह से उससे झगड़ा होता रहता था। वहीं, मृतका के बेटे ने बताया कि सुरेश उसकी मां पर शक करता था।
Manish Sisodiya : रिहाई के बाद एक्टिव हुए मनीष, राजघाट पहुंचकर करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित
शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। उस दिन भी यही हुआ। मां फोन पर किसी से बात कर रही थी, तभी सुरेश को गुस्सा आ गया। जब वह काम से घर लौटा तो सुरेश वहीं बैठा था और उसकी मां का शव फर्श पर पड़ा था, लेकिन जैसे ही उसने उसे देखा तो वह भाग गया।