गुरूवार, सितम्बर 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

“कुछ लोग ऐक्सिडेंटल हिंदू हैं…” राहुल गांधी और अनुराग ठाकूर के बीच संसद में हुई तीखी बहस

लोकसभा में मंगलवार को अनुराग ठाकुर और राहुल गांधी के बीच दिलचस्प बहस हुई। जातिगत जनगणना के मुद्दे पर बहस इतनी बढ़ी कि व्यक्तिगत टिप्पणियों और हंगामे तक पहुंच गई। राहुल गांधी ने अनुराग ठाकूर पर अपमान का आरोप लगाया।

by Akhand Pratap Singh
जुलाई 30, 2024
in Latest News, TOP NEWS, दिल्ली, देश, बड़ी खबर
Rahul Gandhi VS Anurag Thakur
Share on FacebookShare on Twitter

Rahul Gandhi VS Anurag Thakur: लोकसभा में मंगलवार को अनुराग ठाकुर और राहुल गांधी के बीच दिलचस्प बहस का नजारा देखने को मिला, जिसमें जातिगत जनगणना के मुद्दे से लेकर व्यक्तिगत टिप्पणियां भी हुई और बात हंगामे तक पहुंच गई।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि जातिगत जनगणना का भूत कुछ लोगों पर सवार है और बिना किसी का नाम लिए कहा कि जिसकी जाति का पता नहीं है, वह गणना की बात करता है। इस पर राहुल गांधी गुस्सा हो गए और उनको जवाब मुहतोड़ जवाब दिया।

RELATED NEWS

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

सितम्बर 6, 2026
CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

अगस्त 24, 2026

अनुराग ठाकुर और राहुल गांधी में तीखी बहस

अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने तंज कसते हुए कहा कि इसमें अपनी जाति भी लिखनी पड़ेगी और उन्होंने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर निशाना साधते हुए कहा, “इन्हें तो बीच में बोलने के लिए भी पर्ची आती है। आखिर उधार की बुद्धि से काम कैसे चलेगा।” उन्होंने फिर कहा कि मैंने किसी का नाम नहीं लिया था, लेकिन जवाब देने कौन खड़े हो गए।

इस पर राहुल गांधी फिर बोले, “जो भी इस देश में ओबीसी, दलित और आदिवासी की आवाज उठाता है, उसे गाली खाना ही पड़ता है। मैं ये सब गालियां खुशी से खाऊंगा।”

यह भी पढ़े: सदन में दिखी योगी-शिवपाल की ऐसी जुगलबंदी, ऐसा लगा कि सपा-भाजपा के रिश्तों में आई नरमी

राहुल गांधी ने सदन में क्या कहा?

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने महाभारत का उदाहरण देते हुए कहा, “अर्जुन को सिर्फ मछली की आंख दिख रही थी, इसी तरह मुझे भी जातिगत जनगणना ही दिख रही है, जो हम कराके मानेंगे।” उन्होंने अनुराग ठाकुर पर आरोप लगाया कि उन्होंने गाली दी, लेकिन वह माफी नहीं चाहते। इस बीच अखिलेश यादव ने भी हस्तक्षेप किया और कहा कि आप किसी की जाति नहीं पूछ सकते।

अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर कसा तंज

अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, “मीम्स आपकी खूब बनती हैं। सिर्फ रील के नेता मत बनिए। रियल के नेता बनिए। कुछ लोग ऐक्सिडेंटल हिंदू हैं और उन्हें महाभारत का ज्ञान भी ऐक्सिडेंटल है। महाभारत में अभिमन्यु का वध 6 नहीं बल्कि 7 लोगों ने किया था।”

अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी ने शायद कभी महाभारत पढ़ा या देखा भी नहीं होगा और शायद अंकल सैम ने लिखकर दिया होगा। उन्होंने कांग्रेस सांसद शशि थरूर की पुस्तक ‘द ग्रेट इंडियन नॉवेल’ का जिक्र करते हुए कहा कि यदि राहुल गांधी उसे पढ़ लें तो महाभारत का कुछ पता चल जाएगा।

Tags: Anurag ThakurRahul Gandhi
Share196Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को छात्रों के पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला...

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

Viral Photo Row: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा...

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को संसद के बाहर विपक्ष को खुली बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा...

FIR Row: राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव पर FIR, डिंपल यादव ने क्या दिया रिप्लाई

FIR Row: राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव पर FIR, डिंपल यादव ने क्या दिया रिप्लाई

by Kirtika Tyagi
अगस्त 3, 2026

FIR Controversy: संसद परिसर में राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े मुद्दे पर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के बाद राजनीतिक...

Next Post
Horoscope

आज का राशिफल 31 जुलाई 2024: मेष को मिलेगी सफलता, सिंह और तुला के लिए सावधान रहने की जरूरत

Delhi NCR

दिल्ली-NCR में उमस और गर्मी के बावजूद आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, गिरेगा तापमान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In