शनिवार, अगस्त 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

UP NEWS : सोनभद्र में रेल हादसा, मलबा गिरने से मालगाड़ी पटरी से उतरी, जानें मामला

UP के सोनभद्र जिले में भारी बारिश के चलते चुर्क और चोपन रेलवे स्टेशनों के बीच सोमवार (17 सितंबर) तड़के एक मालगाड़ी हादसे का शिकार हो गई......

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 17, 2024
in TOP NEWS, देश
Share on FacebookShare on Twitter

UP : उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में भारी बारिश के चलते चुर्क और चोपन रेलवे स्टेशनों के बीच सोमवार (17 सितंबर) तड़के एक मालगाड़ी हादसे का शिकार हो गई। बारिश के कारण पहाड़ का मलबा पटरियों पर गिरने से मालगाड़ी पटरी से उतर गई। इस घटना के चलते कई घंटों तक रेलगाड़ियों का आवागमन बाधित रहा, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। वहीं, जौनपुर जिले में भी रेल पटरी टूटने की घटना सामने आई, जिसके बाद कुछ समय के लिए ट्रेन परिचालन रोकना पड़ा। सोनभद्र में रेलवे के एक अधिकारी ने इस घटना की पुष्टि की है।

RELATED NEWS

Burqa Kanwar Case:  संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

Burqa Kanwar Case: संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

अगस्त 4, 2026
Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

जुलाई 25, 2026

साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि सोमवार तड़के 3:00 बजे के करीब चुनार से चोपन की ओर जा रही एक मालगाड़ी जैसे ही चुर्क से आगे बढ़ी, भारी बारिश के कारण ब्रह्म बाबा पुल के पास घाघरा नदी के पोल संख्या 159/21 के नजदीक पहाड़ से गिरा मलबा उसके रास्ते में आ गया। मलबे से टकराने के कारण मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया और गाड़ी वहीं रुक गई।

मरम्मत का काम शुरू

उत्तर प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के चलते पहाड़ों से मलबा गिरने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। रेलवे अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण में कुछ स्थानों पर रेल पटरियां टूटी हुई पाई गईं। यह बेहद चिंताजनक स्थिति है क्योंकि टूटी हुई पटरी किसी बड़ी रेल दुर्घटना का कारण बन सकती है। रेलवे ने तुरंत इन पटरियों की मरम्मत के लिए काम शुरू कर दिया है और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष कदम उठाए हैं।

रेलवे विभाग ने इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार निगरानी के लिए टीमें तैनात की गई हैं। रेलवे ट्रैक और पुलों की भी बारीकी से जांच की जा रही है ताकि आगे कोई बड़ा हादसा न हो..

ये भी पढ़ें : मां लक्ष्मी के करना चाहते हो प्रसन्न तो भूल-कर भी इस दिशा में ना रखें झाड़ू, जानें क्या कहता है Vaastu Shastra

Tags: News1Indianews1india newsSONBHADR NEWSUPUP News
Share197Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Burqa Kanwar Case:  संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

Burqa Kanwar Case: संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

by SYED BUSHRA
अगस्त 4, 2026

Burqa Kanwar Case : उत्तर प्रदेश के संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने के बाद चर्चा में आईं तमन्ना...

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

by Kirtika Tyagi
जुलाई 25, 2026

Gorakhpur Attack: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

by SYED BUSHRA
जुलाई 23, 2026

UP Shocking News: उत्तर प्रदेश के दो जिलों से सामने आए दो अलग-अलग मामलों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर...

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

CM Yogi Bahraich Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर करीब दो बजे बहराइच जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। अपने दौरे...

UP Digital Labour Chowk: अब मोबाइल ऐप से घर बैठे बुक करें मजदूर और मिस्त्री, यूपी सरकार की नई पहल

UP Digital Labour Chowk: अब मोबाइल ऐप से घर बैठे बुक करें मजदूर और मिस्त्री, यूपी सरकार की नई पहल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 15, 2026

Digital Labour Chowk App: कनपुर। उत्तर प्रदेश में अब घर बनाने, मरम्मत कराने या किसी अन्य निर्माण कार्य के लिए...

Next Post
Munawwar Farooqui

तुम तो गए... मुनव्वर फारूकी को धमकी भरा Call, सामने आया वीडियो

Delhi Airport , IGI Airport , DGCA

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा होते-होते टला, तुरंत DGCA पायलट को किया गया सस्पेंड

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist