गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

क्या आपकी भी बात-बात पर भर आती हैं आंखें? जानें आखों के लिए अच्छा है या बुरा

आपको दुनिया का दीदार कराने वाली आंखों की सेहत के लिए ‘आंसू’ बहुमूल्य चीज है। विशेषज्ञ बताते हैं कि जिन लोगों को अधिक रोने की आदत होती है, उनकी आंखों में संक्रमण बहुत कम होता है।

by Akhand Pratap Singh
मई 28, 2025
in TOP NEWS
आंसू
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। दर्द कैसा भी हो, आंसू इसे बयां कर ही देते हैं। लेकिन रोना आंखों के लिए कितना जरूरी है और यह आपकी आंखों के लिए कैसा होता है, कभी सोचा है? जी हां! आपको दुनिया का दीदार कराने वाली आंखों की सेहत के लिए ‘आंसू’ बहुमूल्य चीज है। विशेषज्ञ बताते हैं कि जिन लोगों को अधिक रोने की आदत होती है, उनकी आंखों में संक्रमण बहुत कम होता है।

वैज्ञानिक, मेडिकल किताबें और लेख पर अध्ययन करने वाली वेबसाइट साइंस ‘डायरेक्ट’ के मुताबिक, लाइसोजाइम एक बैक्टीरियोलाइटिक एंजाइम है, जो हमारे शरीर में लार, आंसू और बलगम में पाया जाता है। यह बैक्टीरिया की दीवार को तोड़कर उन्हें नष्ट करता है, जिससे हमारा शरीर संक्रमण से बचता है।

RELATED NEWS

bad habits that weaken eyesight and how to protect your eyes naturally daily

Eye care : आंखें कुदरत का सबसे अनमोल तोहफ़ा,बदल ले कौन सी आदतें, वरना हो जाएगी नज़र कमज़ोर

मई 15, 2025
best juice for eyesight improvemen

Health News : बहुत काम के है यह जूस आंखों के गिरती रोशनी जाएगी थम,फट से उतर जाएगा चश्मा

मार्च 25, 2025

इसकी संरचना और काम करने का तरीका इतना स्पष्ट और उपयोगी है कि वैज्ञानिक इसे प्रोटीन के अध्ययन के लिए एक ‘मॉडल’ की तरह इस्तेमाल करते हैं। जो लोग अधिक रोते हैं, उनकी आंखों में संक्रमण बहुत कम होता है। रोने से आंखों से लाइसोजाइम नाम का तत्व निकलता है, जो आंखों को स्वस्थ बनाता है।

आंखों को नम और हाइड्रेटेड रखने में आंसू मदद करते हैं। ये बैक्टीरिया या एलर्जी से रक्षा करने के साथ ही आंखों में गए महीन धूल को धोकर आंखों की रक्षा भी करते हैं, जिससे जलन और संक्रमण का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा, आंसू आंखों को पोषक तत्वों, इलेक्ट्रोलाइट्स और एंजाइमों से पोषण देते हैं, जिससे आंखें हेल्दी बनी रहती हैं।

यह भी पढ़े: राम नगरी में फिर गूंजेगी जय-जयकार, राम दरबार की प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त तय.. जानें पूरा प्लान

आंसू आंखों के लिए स्वस्थ रखने के साथ ही भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक राहत भी प्रदान करते हैं। हालांकि, डॉक्टर्स का मानना है कि ज्यादा रोने से आंखों में सूजन आ सकती है, जो आंख के नेचुरल टियर बैलेंस के लिए भी खतरनाक होता है, जिससे आंखों में सूखापन महसूस होता है। क्या आप जानते हैं कि आंसू भी तीन प्रकार के होते हैं, जिनमें बेसल आंसू, रिफ्लेक्स आंसू और भावनात्मक आंसू शामिल हैं?

बेसल आंसू आंखों को चिकनाईयुक्त और सुरक्षित रखने के लिए आंखों में लगातार बनते रहते हैं। यह पतली परत बनाते हैं, जो आंखों को हवा, धूल और प्रदूषण जैसी समस्याओं से दूर रखती है। प्याज काटने, आंख में कुछ चले जाने पर जो आंसू सक्रिय होते हैं, उन्हें रिफ्लेक्स आंसू कहा जाता है। इसका उद्देश्य आंखों से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालना होता है। वहीं, तीसरा है भावनात्मक आंसू, जो उदासी, खुशी या अन्य परिस्थितियों से जुड़ी होती है।

Tags: eye careEye Care Tips
Share199Tweet124Share50

Akhand Pratap Singh

Related Posts

bad habits that weaken eyesight and how to protect your eyes naturally daily

Eye care : आंखें कुदरत का सबसे अनमोल तोहफ़ा,बदल ले कौन सी आदतें, वरना हो जाएगी नज़र कमज़ोर

by SYED BUSHRA
मई 15, 2025

Bad habits that weaken eyesight आंखें इंसान के शरीर का सबसे खूबसूरत और जरूरी हिस्सा हैं। इन्हीं की मदद से...

best juice for eyesight improvemen

Health News : बहुत काम के है यह जूस आंखों के गिरती रोशनी जाएगी थम,फट से उतर जाएगा चश्मा

by SYED BUSHRA
मार्च 25, 2025

 Best juice for eyesight improvement आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खान-पान के कारण बच्चों से लेकर बड़ों तक...

Mahakumbh 2025: क्या अब महाकुंभ पर बनेगी की फ़िल्म ? कौन से सितारें बनेंगे इसका हिस्सा और कब से होगी शूटिंग

Eye Care Tips: क्या है डॉक्टर्स द्वारा बताया गया 20-20-20 eye care फार्मूला और जानें कैसे करता है ये काम

by Sadaf Farooqui
मार्च 3, 2025

Eye Care Tips: आजकल मोबाइल और कंप्यूटर का ज्यादा इस्तेमाल बच्चों की आंखों के लिए परेशानी का कारण बनता जा...

Makhana Benefits: सोने से पहले अगर दूध उबाल कर खा ली ये चीज़ तो, इसके फायदे कर देंगे हैरान

कोई भी चश्मा खरीदने से पहले जान लें कि क्या फ़र्क़ होता है blue cut और computer glass में

by Sadaf Farooqui
फ़रवरी 27, 2025

Eye Care Tip: आजकल ज्यादातर लोग मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर स्क्रीन के सामने घंटों बिताते हैं। लगातार स्क्रीन देखने की...

SILK Eye Surgery

क्या होती है SILK Eye Surgery ना कोई चीरा ना टांका, सिर्फ 5 मिनट में चश्में को कहें टाटा

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 17, 2025

SILK Eye Surgery आंखें हमारे शरीर का सबसे जरूरी अंग हैं, क्योंकि इनके बिना दुनिया अंधेरी लगती है। लेकिन आजकल...

Next Post
मुर्शिदाबाद

मुर्शिदाबाद में बम मिलने से हड़कंप, सीआईडी और बम स्क्वाड मौके पर तैनात

Up की साध्वी ऋतम्भरा हुई पद्म भूषण से सम्मानित; बढ़ाया प्रदेश का मान, CM योगी ने दी बधाई

Up की साध्वी ऋतम्भरा हुई पद्म भूषण से सम्मानित; बढ़ाया प्रदेश का मान, CM योगी ने दी बधाई

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist