बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Health tips : क्या आप बिलनी से परेशान हैं , कौन से घरेलू उपाय आपको देंगे दर्द और सूजन में तुरंत राहत?

बिलनी आंखों की एक आम समस्या है, आंखों की बिलनी को ठीक करने के लिए कुछ घरेलू उपाय बहुत कारगर है, जैसे गर्म सिकाई ,हल्दी और नारियल तेल इन नुस्खों से हमें दर्द और सूजन बहुत जल्द राहत मिल सकती है।

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 7, 2024
in Uncategorized
home remedies for eye stye
Share on FacebookShare on Twitter

Home remedies for eye stye : आंखों की बिलनी, जिसे स्टाई (Stye) भी कहा जाता है, पलक पर एक छोटी दर्दनाक फुंसी जैसा उभरता है। यह समस्या तब होती है, जब आंखों की तेल ग्रंथियां ब्लॉक हो जाती हैं और उनमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। इसकी वजह गंदगी, मेकअप, तनाव या हार्मोनल बदलाव हो सकती है। बिलनी आमतौर पर अपने आप ठीक हो जाती है, लेकिन दर्द और सूजन को कम करने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय आजमा सकते हैं।

गर्म सिकाई करें

बिलनी का दर्द और सूजन कम करने के लिए गर्म सिकाई बेहद फायदेमंद है। यह प्रभावित हिस्से में रक्त प्रवाह बढ़ाकर पस को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके लिए एक साफ सूती कपड़े को गर्म पानी में भिगोकर निचोड़ लें। फिर इसे 10 मिनट तक बिलनी पर रखें। दिन में 2-3 बार ऐसा करें।

RELATED NEWS

Bloating And Gas: पेट फूलने और गैस से हैं परेशान? तो अपनाए एक्सपर्ट के बताए ये आसान और घरेलू उपाय

Bloating And Gas: पेट फूलने और गैस से हैं परेशान? तो अपनाए एक्सपर्ट के बताए ये आसान और घरेलू उपाय

जून 28, 2026
Health news : क्या आप डस्ट एलर्जी से है परेशान आज़माएं ये घरेलू नुस्खे, खुजली छींक और रैशेज से तुरंत आराम पाएं

Health news : क्या आप डस्ट एलर्जी से है परेशान आज़माएं ये घरेलू नुस्खे, खुजली छींक और रैशेज से तुरंत आराम पाएं

अगस्त 14, 2025

हल्दी और नारियल तेल का इस्तेमाल

हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दर्द और infection को कम करने में मदद करते हैं। एक चुटकी हल्दी को नारियल तेल में मिलाएं और इसे बिलनी पर लगाएं। इसे 15-20 मिनट तक रहने दें और फिर पानी से धो लें। यह उपाय सूजन और जलन से राहत देगा।

चंदन का लेप लगाएं

चंदन की तासीर ठंडी होती है और यह आंखों को ठंडक देकर बिलनी को ठीक करने में मदद करता है। थोड़ा चंदन पाउडर पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे बिलनी पर लगाएं। 20 मिनट बाद इसे धो लें। यह नुस्खा जलन और सूजन को कम करने में कारगर है।

एलोवेरा जेल लगाएं

ताजे एलोवेरा जेल को सीधे बिलनी पर लगाने से दर्द और सूजन में राहत मिलती है। यह बैक्टीरिया के बढ़ने से रोकता है और प्रभावित हिस्से को जल्दी ठीक करता है। एलोवेरा जेल को 15-20 मिनट तक लगाकर रखें और फिर साफ पानी से धो लें।

ग्रीन टी का इस्तेमाल

ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है और संक्रमण को रोकने में मदद करती है। ग्रीन टी बैग को गर्म पानी में डुबोएं और इसे कुछ मिनट ठंडा होने दें। फिर इसे 5 मिनट तक बिलनी पर रखें। दिन में एक बार ऐसा करने से आपको जल्दी राहत मिल सकती है।

ध्यान रखें

बिलनी को हाथ से न छुएं और ना ही इसे फोड़ने की कोशिश करें। साफ-सफाई का ध्यान रखें
अगर बिलनी ठीक न हो रही हो, तो डॉक्टर से संपर्क करें।
Disclaimer यह लेख केवल सामान्य जानकारी देता है। सटीक सलाह और इलाज के लिए हमेशा विशेषज्ञ या डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Tags: eye careHome Remediesstye treatment
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

Bloating And Gas: पेट फूलने और गैस से हैं परेशान? तो अपनाए एक्सपर्ट के बताए ये आसान और घरेलू उपाय

Bloating And Gas: पेट फूलने और गैस से हैं परेशान? तो अपनाए एक्सपर्ट के बताए ये आसान और घरेलू उपाय

by Sadaf Farooqui
जून 28, 2026

Bloating And Gas Home Remedies: पेट फूलना (ब्लोटिंग) और गैस की समस्या आजकल काफी आम हो गई है। ज्यादा खाना,...

Health news : क्या आप डस्ट एलर्जी से है परेशान आज़माएं ये घरेलू नुस्खे, खुजली छींक और रैशेज से तुरंत आराम पाएं

Health news : क्या आप डस्ट एलर्जी से है परेशान आज़माएं ये घरेलू नुस्खे, खुजली छींक और रैशेज से तुरंत आराम पाएं

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2025

Dust Allergy Rash Home Remedies: धूल के कण न केवल सांस से जुड़ी समस्या पैदा करते हैं, बल्कि त्वचा पर...

Health News: Foot Corn से घर बैठे कैसे राहत पाएं अपनाएं ये असरदार घरेलू उपाय

Health News: Foot Corn से घर बैठे कैसे राहत पाएं अपनाएं ये असरदार घरेलू उपाय

by SYED BUSHRA
जुलाई 2, 2025

 Foot Corn: पैरों में होने वाली मोटी गांठ को फुट कॉर्न कहा जाता है, जो चलने-फिरने में दर्द देती है।...

home remedies for back pain relief using garlic ajwain and hot compress methods

Back Pain:बढ़ती उम्र से होने वाले पीठ दर्द से कैसे पाए आराम जानिए इसमें कौन से घरेलू नुस्खे होंगे कारगर

by SYED BUSHRA
जून 30, 2025

Home Remedies for Back Pain: बढ़ती उम्र अपने साथ कई तरह की परेशानियां लेकर आती है, जिनमें सबसे आम और...

आंसू

क्या आपकी भी बात-बात पर भर आती हैं आंखें? जानें आखों के लिए अच्छा है या बुरा

by Akhand Pratap Singh
मई 28, 2025

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। दर्द कैसा भी हो, आंसू इसे बयां कर ही देते हैं। लेकिन रोना आंखों के...

Next Post
Siddharthnagar News : ग्राम प्रधानों को मिला उनकी मेहनत का इनाम तो खिल गये चेहरे, सिद्धार्थनगर में हुआ ये बड़ा काम

Siddharthnagar News : ग्राम प्रधानों को मिला उनकी मेहनत का इनाम तो खिल गये चेहरे, सिद्धार्थनगर में हुआ ये बड़ा काम

Aaj Ka Rashifal : तरक्की का सुनहरा मौका, नौकरी और बिजनेस में इन राशियों को मिलेंगे नए अवसर, जानें क्या कहता है आपका भाग्य

Aaj Ka Rashifal : तरक्की का सुनहरा मौका, नौकरी और बिजनेस में इन राशियों को मिलेंगे नए अवसर, जानें क्या कहता है आपका भाग्य

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist